बद्दी के केमिकल प्लांट में कर्मचारी की मौत:पत्नी बोली- बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार, SP से की शिकायत

बद्दी के केमिकल प्लांट में कर्मचारी की मौत:पत्नी बोली- बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार, SP से की शिकायत

सोलन के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी केमिकल प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्यामली ने आज एसपी विनोद धीमान को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके पति की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। यह बीमारी संभवतः प्लांट के प्रदूषित वातावरण की वजह से हुई। मृतक चंदन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला था। वह प्लांट में ठेके पर काम करता था। आरोप लगाया कि प्लांट में केमिकल से उसकी मौत हुई है। 18 मई को चंदन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्लांट कर्मचारियों ने उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। श्यामली का आरोप है कि 19 मई को प्लांट के कुछ कर्मचारी उसके घर आए। वे एक लाल कपड़े में चंदन की अस्थियां लेकर आए। उन्होंने बताया कि चंदन अब इस दुनिया में नहीं रहा। श्यामली को न तो पति के अंतिम दर्शन का मौका मिला और न ही अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया गया। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोलन के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी केमिकल प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्यामली ने आज एसपी विनोद धीमान को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके पति की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। यह बीमारी संभवतः प्लांट के प्रदूषित वातावरण की वजह से हुई। मृतक चंदन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला था। वह प्लांट में ठेके पर काम करता था। आरोप लगाया कि प्लांट में केमिकल से उसकी मौत हुई है। 18 मई को चंदन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्लांट कर्मचारियों ने उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। श्यामली का आरोप है कि 19 मई को प्लांट के कुछ कर्मचारी उसके घर आए। वे एक लाल कपड़े में चंदन की अस्थियां लेकर आए। उन्होंने बताया कि चंदन अब इस दुनिया में नहीं रहा। श्यामली को न तो पति के अंतिम दर्शन का मौका मिला और न ही अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया गया। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि शिकायत मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर