कांगड़ा से वृंदावन के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू:चामुंडा से रोज दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी, सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी वृंदावन

कांगड़ा से वृंदावन के लिए पहली एसी बस सेवा शुरू:चामुंडा से रोज दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी, सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी वृंदावन

हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा के चामुंडा से वृंदावन के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। बस श्री चामुंडा देवी से बगलामुखी, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। यह बस चामुंडा से रोजाना दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। अगली सुबह 8:45 बजे वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में बस वृंदावन से शाम 4 बजे रवाना होकर अगली सुबह 9:50 बजे चामुंडा पहुंचेगी। एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्डा ने बताया चामुंडा से वृन्दावन का किराया 1220 रुपए और कांगड़ा से 1100 रुपए वृन्दावन का एक तरफ का किराया लगेगा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने यात्रियों के साथ बस में सफर किया
आरएस बाली ने उद्घाटन के बाद यात्रियों के साथ बस में सफर किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में धार्मिक स्थलों की संख्या अधिक है। इन स्थलों को देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांगड़ा को धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह बस सेवा मुख्यमंत्री द्वारा बगवां नगरोटा कार्यक्रम में की गई घोषणा का परिणाम है। कांगड़ा बस स्टैंड पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां डिपो से वृंदावन के लिए हिमाचल की पहली एसी बस का संचालन गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा के चामुंडा से वृंदावन के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। बस श्री चामुंडा देवी से बगलामुखी, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। यह बस चामुंडा से रोजाना दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। अगली सुबह 8:45 बजे वृंदावन पहुंचेगी। वापसी में बस वृंदावन से शाम 4 बजे रवाना होकर अगली सुबह 9:50 बजे चामुंडा पहुंचेगी। एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्डा ने बताया चामुंडा से वृन्दावन का किराया 1220 रुपए और कांगड़ा से 1100 रुपए वृन्दावन का एक तरफ का किराया लगेगा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने यात्रियों के साथ बस में सफर किया
आरएस बाली ने उद्घाटन के बाद यात्रियों के साथ बस में सफर किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में धार्मिक स्थलों की संख्या अधिक है। इन स्थलों को देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांगड़ा को धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह बस सेवा मुख्यमंत्री द्वारा बगवां नगरोटा कार्यक्रम में की गई घोषणा का परिणाम है। कांगड़ा बस स्टैंड पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां डिपो से वृंदावन के लिए हिमाचल की पहली एसी बस का संचालन गौरव की बात है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर