यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों की मौत

यूपी के 31 शहरों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 14 शहरों में बरसात, मिर्जापुर में 2 बहनों की मौत

यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 2 दिनों के लिए प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। अलग-अलग जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। वहीं गुरुवार को वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, उन्नाव समेत 14 शहरों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, सोनभद्र में भी जमकर बारिश हुई। यहां सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा, कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, नोएडा और फर्रुखाबाद में भी बारिश हुई। नोएडा में 2 मिमी पानी बरसा। मिर्जापुर में तेज बारिश के दौरान 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। क्यों बदला मौसम ?
मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से यूपी में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा- नौतपा का आज छठवां दिन है। अब तक यूपी के किसी भी शहर में हीटवेव नहीं चली है। आगे भी ऐसा रहने का अनुमान है। अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान 30 मई – पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 31 मई – पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 1 जून – पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… 17 राज्यों में पहुंचा मानसून:MP-राजस्थान में आंधी-बारिश; महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 दिन में 16 की मौत मानसून देश के 17 राज्यों में पहुंच चुका है। इसने नॉर्थ की सेवन सिस्टर कहे जाने वाले राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने इन सात राज्यों समेत केरल और कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 2 दिनों के लिए प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। अलग-अलग जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। वहीं गुरुवार को वाराणसी, लखनऊ, सोनभद्र, उन्नाव समेत 14 शहरों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कन्नौज में 14.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, सोनभद्र में भी जमकर बारिश हुई। यहां सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा, कानपुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर, रामपुर, नोएडा और फर्रुखाबाद में भी बारिश हुई। नोएडा में 2 मिमी पानी बरसा। मिर्जापुर में तेज बारिश के दौरान 8 लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें 2 सगी बहनों की मौत हो गई। पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। क्यों बदला मौसम ?
मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसी वजह से यूपी में बारिश हो रही है। उन्होंने कहा- नौतपा का आज छठवां दिन है। अब तक यूपी के किसी भी शहर में हीटवेव नहीं चली है। आगे भी ऐसा रहने का अनुमान है। अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान 30 मई – पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 31 मई – पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 1 जून – पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… 17 राज्यों में पहुंचा मानसून:MP-राजस्थान में आंधी-बारिश; महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 दिन में 16 की मौत मानसून देश के 17 राज्यों में पहुंच चुका है। इसने नॉर्थ की सेवन सिस्टर कहे जाने वाले राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने इन सात राज्यों समेत केरल और कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर