पंजाब के लुधियाना में आज शिअद (अमृतसर) के प्रमुख सिमरजीत सिंह मान पहुंचे। उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार नवनीत गोपी का नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान उनका सामना केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हो गया। बिट्टू ने सिमरजीत सिंह मान के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं मान ने भी बिट्टू को गले लगाया। दोनों के बीच बहुत ही अनुशासनात्मक मुलाकात हुई। आम आदमी पार्टी का पेट्रोल हो चुका खत्म-मान बातचीत करते हुए सिमरजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पेट्रोल खत्म हो चुका है। इनके पास अब कुछ नहीं रहा। लूटपाट सरकार ने खूब की है। हरियाणा को पानी दिया है। भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। कांग्रेस पर भी साधा निशाना उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी दौड़ में है, लेकिन हम भी मुकाबले से पीछे नहीं हटेगें। लोग अब बदलाव चाह रहे है। यह उप-चुनाव आम आदमी पार्टी सरकार को 2027 का शीशा दिखा देगा। पंजाब बॉर्डर स्टेट है, हम अमन शांति से रहना चाहते है। मान ने कहा कि हम किसी देश के साथ लड़ाई नहीं करना चाहते। लड़ाइयां जब होती है तो अक्सर नुकसान भी होते है। पंजाब के लुधियाना में आज शिअद (अमृतसर) के प्रमुख सिमरजीत सिंह मान पहुंचे। उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार नवनीत गोपी का नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान उनका सामना केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हो गया। बिट्टू ने सिमरजीत सिंह मान के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं मान ने भी बिट्टू को गले लगाया। दोनों के बीच बहुत ही अनुशासनात्मक मुलाकात हुई। आम आदमी पार्टी का पेट्रोल हो चुका खत्म-मान बातचीत करते हुए सिमरजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पेट्रोल खत्म हो चुका है। इनके पास अब कुछ नहीं रहा। लूटपाट सरकार ने खूब की है। हरियाणा को पानी दिया है। भ्रष्टाचार जमकर किया जा रहा है। कांग्रेस पर भी साधा निशाना उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी दौड़ में है, लेकिन हम भी मुकाबले से पीछे नहीं हटेगें। लोग अब बदलाव चाह रहे है। यह उप-चुनाव आम आदमी पार्टी सरकार को 2027 का शीशा दिखा देगा। पंजाब बॉर्डर स्टेट है, हम अमन शांति से रहना चाहते है। मान ने कहा कि हम किसी देश के साथ लड़ाई नहीं करना चाहते। लड़ाइयां जब होती है तो अक्सर नुकसान भी होते है। पंजाब | दैनिक भास्कर
