भास्कर न्यूज | लुधियाना लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की विजिलेंस टीम ने निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बिल्डिंगों का निरीक्षण कर कंपाउंडिंग की फाइलों को बारीकी से जांचा है। सीवीओ के लुधियाना में डेरा डालने से बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा है। लुधियाना नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी। रेसीडेंशियल क्षेत्र में कमर्शियल बिल्डिंग तैयार हो रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे थे। ऐसे में सीवीओ राजीव सेकड़ी के नेतृत्व में टीम ने लुधियाना में डेरा डाला है। बुधवार को सीवीओ ने निगम के जोन डी, जोन ए, जोन सी और बी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को लेकर बिल्डिंग ब्रांच से रिपोर्ट ली। उन्होंने शिकायतों को लेकर जवाब भी मांगा। इस दौरान टीम ने शहर में बनी सड़कों के सैंपल भी लिए हैं। सूत्रों की मानें तो अवैध निर्माण की जांच सही तरीके से हुई तो बिल्डिंग ब्रांच के कई अफसर जांच के दायरे में आ सकते हैं। शहर में एक होटल और हॉस्पिटल को लेकर भी शिकायत अधिकारियों को मिली है। इसमें एक होटल की फाइल भी मिसिंग होने के बारे में टीम को जानकारी मिली है। सीवीओ ने बताया कि शिकायतों पर जांच की जारही है। रिपोर्ट तैयार की उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सीवीओ की जांच के कारण मीटिंग कैंसिल– सीवीओ की जांच के कारण बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग को कैंसिल करना पड़ा है। बताया गया है कि कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की ओर से बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग तय की थी लेकिन सीवीओ के शहर में होने के कारण इस मीटिंग को आनन फानन में कैंसिल कर दिया गया। भास्कर न्यूज | लुधियाना लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की विजिलेंस टीम ने निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान बिल्डिंगों का निरीक्षण कर कंपाउंडिंग की फाइलों को बारीकी से जांचा है। सीवीओ के लुधियाना में डेरा डालने से बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा है। लुधियाना नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी। रेसीडेंशियल क्षेत्र में कमर्शियल बिल्डिंग तैयार हो रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठे थे। ऐसे में सीवीओ राजीव सेकड़ी के नेतृत्व में टीम ने लुधियाना में डेरा डाला है। बुधवार को सीवीओ ने निगम के जोन डी, जोन ए, जोन सी और बी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को लेकर बिल्डिंग ब्रांच से रिपोर्ट ली। उन्होंने शिकायतों को लेकर जवाब भी मांगा। इस दौरान टीम ने शहर में बनी सड़कों के सैंपल भी लिए हैं। सूत्रों की मानें तो अवैध निर्माण की जांच सही तरीके से हुई तो बिल्डिंग ब्रांच के कई अफसर जांच के दायरे में आ सकते हैं। शहर में एक होटल और हॉस्पिटल को लेकर भी शिकायत अधिकारियों को मिली है। इसमें एक होटल की फाइल भी मिसिंग होने के बारे में टीम को जानकारी मिली है। सीवीओ ने बताया कि शिकायतों पर जांच की जारही है। रिपोर्ट तैयार की उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सीवीओ की जांच के कारण मीटिंग कैंसिल– सीवीओ की जांच के कारण बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग को कैंसिल करना पड़ा है। बताया गया है कि कमिश्नर आदित्य डेचलवाल की ओर से बिल्डिंग ब्रांच की मीटिंग तय की थी लेकिन सीवीओ के शहर में होने के कारण इस मीटिंग को आनन फानन में कैंसिल कर दिया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
![अबोहर में एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म:मां और बच्चा दोनों सुरक्षित, महिला ने 9 महीने में नहीं कराई एक भी जांच](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/01/12/948e60c9-4817-432d-9419-79455ba80a73_1736679524705.jpg)
अबोहर में एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म:मां और बच्चा दोनों सुरक्षित, महिला ने 9 महीने में नहीं कराई एक भी जांच
अबोहर में एम्बुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म:मां और बच्चा दोनों सुरक्षित, महिला ने 9 महीने में नहीं कराई एक भी जांच पंजाब के अबोहर में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। गांव बजीतपुर भोमा के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई, तो 108 एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ड्राइवर रमन कुमार और ईएमटी सुधीर कुमार ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी सुधीर कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया। जिसमें एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। गर्भावस्था के दौरान नहीं कराई कोई जांच चिंता का विषय यह रहा कि लगभग 35 वर्षीय इस महिला ने पूरे गर्भावस्था के दौरान एक भी मेडिकल टेस्ट नहीं करवाया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. गगनदीप सिंह ने इस लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यदि महिला में एनीमिया या अन्य कोई समस्या होती, तो मां और बच्चे दोनों के लिए जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। डॉक्टर बोले- गर्भवती को निशुल्क टेस्ट कराने चाहिए डॉक्टर ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के सभी आवश्यक टेस्ट निशुल्क किए जाते हैं और इन सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।वर्तमान में मां और बच्चा दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह मामला एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और महत्व को दर्शाती है। जिसने एक मां और उसके नवजात की जान बचाई।
![चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/12/19/whatsapp-image-2024-12-19-at-124805-pm_1734593119.jpeg)
चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के रैली ग्रांउड में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट मंडराते नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को रैली ग्रांउड में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को लंबे समय से अनसुना कर रहा है, जिसके विरोध में कैब ड्राइवर हड़ताल पर हैं। कैब यूनियन का प्रशासन पर दबाव कैब यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला, तो यह हड़ताल बड़े स्तर पर प्रदर्शन का रूप ले सकती है। एपी ढिल्लों के शो पर असर की आशंका एपी ढिल्लों का म्यूजिक शो, जिसे पहले सेक्टर 34 में आयोजित किया जाना था, अब सेक्टर 25 में शिफ्ट कर दिया गया है। इस शो को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है, लेकिन कैब यूनियन की हड़ताल ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया है। अगर प्रदर्शनकारी अपनी जगह डटे रहते हैं, तो शो के संचालन में बाधा आ सकती है। प्रशासन के लिए चुनौती यह कॉन्सर्ट पहले ही प्रशासन द्वारा अनुमोदित हो चुका है, लेकिन रैली ग्रांउड में यूनियन की हड़ताल प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गई है। कैब यूनियन का विरोध प्रदर्शन आयोजन स्थल के आसपास यातायात बाधित कर सकता है, जिससे कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है। ये है कैब यूनियन की प्रमुख मांगे यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एसटीसी कार्यालय में पंजाब के उप राज्य परिवहन आयुक्त मनजीत सिंह ने हमें आश्वासन दिया था कि एग्रीगेटर ड्राफ्ट नियम तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, आज तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2024 को तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप ने आश्वासन दिया था कि चार सप्ताह के भीतर एग्रीगेटर रूल्स 2024 और न्यूनतम दरें आवश्यक संशोधनों के साथ अधिसूचित की जाएंगी। अब 6 सप्ताह बीतने के बावजूद यह वादा भी अधूरा है।
![पंजाब में कल से 3 दिनों की छुट्टी:गुरुपर्व और शहीदी दिवस को लेकर सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज- सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/11/14/1699515915-1_1731567715.jpg)
पंजाब में कल से 3 दिनों की छुट्टी:गुरुपर्व और शहीदी दिवस को लेकर सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज- सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
पंजाब में कल से 3 दिनों की छुट्टी:गुरुपर्व और शहीदी दिवस को लेकर सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेज- सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व और शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को लेकर पंजाब में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। कल यानी 15 नवंबर और परसो यानी 16 नवंबर को सभी स्कूल कॉलेज, सरकारी कार्यालय, सरकारी बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। 15 नवंबर को दिन शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व और 16 नवंबर का शहीदी दिवस है। साथ ही, 17 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। अब तीन दिन कोई सरकारी काम नहीं हो पाएगा। पंजाब सरकार के वार्षिक छुट्टियों के कैलेंडर में इसकी जानकारी साझा की गई थी। सरकार द्वारा जारी की गई वार्षिक छुट्टियों की लिस्ट….