पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव है। इससे पहले भाजपा के स्टार प्रचार लगातार शहर में प्रेस कान्फ्रेंस और चुनाव प्रचार करने में जुटे है। आज दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा लुधियाना पहुंचे। सिरसा ने भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार भी किया। दिल्ली के भगोड़े पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के भगोड़े पंजाब को दोनों हाथों से लूटने के लिए यहां आ गए है। जिस तरह से इन लोगों ने दिल्ली में लोगों को लूटा है उसी तरह अब ये पंजाब को लूटने आए है। जिस तरह दिल्ली में शराब पालिसी बनाकर इन्होंने लूट की है उसी तरह पंजाब में भी वही पालिसी बनाई गई है। जब ये पकड़े गए तो वही शराब पालिसी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने खुद ही रद्द की। वही पालिसी को मुख्यमंत्री भगवंत मान से जबरन पंजाब में लागू करवाई गई। सत्ता का सुख भोगने केजरीवाल पंजाब में आए सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता का सुख भोगने के लिए पंजाब में आ गए है। पंजाब की गाड़ियों और हेलिकाप्टर तक का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस दिन ये नेता दिल्ली हारे है उसी दिन से इन्होंने पंजाब में डेरा लगा लिया है। केजरीवाल पहले दिल्ली बैठकर पंजाब की सरकार चलाते थे लेकिन अब उनकी पी.ए, सेक्रेटरी और ड्राइवर तक पंजाब से वेतन ले रहे है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया टीम में काम करते पंजाबी युवाओं की जगह अपने साथ यू.पी या अन्य प्रदेशों से आए लोगों को भर्ती कर लिया है। आज आप सरकार ने गैर पंजाबी लोगों को मौका दिया है। ये सभी प्रदेश के लोगों को अधिकारी है कि वह अपने प्रदेश में काम करें। पंजाब पर 3 करोड़ 83 लाख का कर्ज केजरीवाल ने बेदर्दी के साथ दिल्ली के लोगों को लूटा था लेकिन उससे कही ज्यादा बेदर्दी के साथ करीब 25 भगोड़ों की टीम पंजाब को लूट रही है। 2022 में 2 लाख 83 लाख करोड़ का पंजाब पर कर्ज था। इस कर्ज को चढ़ने के लिए पंजाब को 50 साल लग गए। जब से ये आप नेता दिल्ली से आए है इन्होंने पंजाब के सिर 1 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया है। आज पंजाब 3 करोड़ 83 लाख कर्ज के नीचे दबा है। पंजाब देश का सबसे बड़ा दूसरा प्रदेश है जिस पर इतना कर्ज चढ़ा हो। हर रोज पंजाब का खजाना लूटा जा रहा है। अब शराब तस्करी के जैसे ही दिल्ली से भूमाफिया पंजाब में लाया जा रहा है जो पंजाब की जमीनों पर कब्जे कर रहा है। दिल्ली के बिल्डरों को सरकार बेचेगी जमीनें सिरसा ने कहा कि लुधियाना में 25 हजार एकड़ जमीन को एक्वायर करने की जो कोशिश की जा रही है ये वही तरीका है जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया था। इस पालिसी को लाने का मकसद यह है कि दिल्ली के बिल्डरों की जमीनें बेची जाएंगी। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की जेबें भरी जाएंगी। ये जमीन किसान की है। किसान को जमीन जान से अधिक प्यारी है। पंजाब के हालात दिल्ली जैसे बन रही है। दिल्ली में आप सरकार ने कहा था कि पराली खत्म करने के लिए केमिकल ला रहे है जबकि दिल्ली में तो पराली ही नहीं है। 22 लाख के कंपाउडर पर आप सरकार ने 32 करोड़ रुपए प्रचार करने में लगा दिए। इसी तरह एससी स्कालरशिप में मात्र 83 लाख रुपए बच्चों को दिया लेकिन प्रचार में लगभग 50 करोड़ के लगभग विज्ञापन अखबारों में लगवाए। इसी तरह आड-इवन के प्रचार के लिए 55 करोड़ रुपया लगा दिया। केजरीवाल और सिसोदिया की फोटो लगाने के लिए सैकड़ों करोड़ों रुपए बहाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल को सत्ता का नशा दिलाने के लिए पंजाब की गाड़ियां, फोर्स और हेलिकाप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली के लोग समझदार है जिन्होंने इन्हें दिल्ली से भगाया है। सिरसा ने कहा कि आप ने राज्य सभा की सीटें बेची है। अब केजरीवाल को राज्य सभा में भेजने के लिए शराब, पैसा और बच्चों को नशा बांटा जा रहा है ताकि संजीव अरोड़ा को जितवा कर अरविंद केजरीवाल को राज्य सभा में भेजा जा सके। कौन है मनजिंदर सिरसा मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने किसान आंदोलन खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2021 को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन सीट से अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं। राजौरी गार्डन सीट से विधायक है सिरसा मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने इसी सीट पर 55.8% वोट लेकर 18 हजार 190 वोट से जीत पाई।मनजिंदर सिंह को 64 हजार 132 वोट मिले हैं जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 45 हजार 942 वोट हासिल हुए है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मपाल चंदीला को मात्र 3 हजार 198 वोट मिले। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1972 को जन्मे मनजिंदर सिंह का परिवार सिरसा जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बाजेकां का है। पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव है। इससे पहले भाजपा के स्टार प्रचार लगातार शहर में प्रेस कान्फ्रेंस और चुनाव प्रचार करने में जुटे है। आज दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा लुधियाना पहुंचे। सिरसा ने भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार भी किया। दिल्ली के भगोड़े पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के भगोड़े पंजाब को दोनों हाथों से लूटने के लिए यहां आ गए है। जिस तरह से इन लोगों ने दिल्ली में लोगों को लूटा है उसी तरह अब ये पंजाब को लूटने आए है। जिस तरह दिल्ली में शराब पालिसी बनाकर इन्होंने लूट की है उसी तरह पंजाब में भी वही पालिसी बनाई गई है। जब ये पकड़े गए तो वही शराब पालिसी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने खुद ही रद्द की। वही पालिसी को मुख्यमंत्री भगवंत मान से जबरन पंजाब में लागू करवाई गई। सत्ता का सुख भोगने केजरीवाल पंजाब में आए सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता का सुख भोगने के लिए पंजाब में आ गए है। पंजाब की गाड़ियों और हेलिकाप्टर तक का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस दिन ये नेता दिल्ली हारे है उसी दिन से इन्होंने पंजाब में डेरा लगा लिया है। केजरीवाल पहले दिल्ली बैठकर पंजाब की सरकार चलाते थे लेकिन अब उनकी पी.ए, सेक्रेटरी और ड्राइवर तक पंजाब से वेतन ले रहे है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया टीम में काम करते पंजाबी युवाओं की जगह अपने साथ यू.पी या अन्य प्रदेशों से आए लोगों को भर्ती कर लिया है। आज आप सरकार ने गैर पंजाबी लोगों को मौका दिया है। ये सभी प्रदेश के लोगों को अधिकारी है कि वह अपने प्रदेश में काम करें। पंजाब पर 3 करोड़ 83 लाख का कर्ज केजरीवाल ने बेदर्दी के साथ दिल्ली के लोगों को लूटा था लेकिन उससे कही ज्यादा बेदर्दी के साथ करीब 25 भगोड़ों की टीम पंजाब को लूट रही है। 2022 में 2 लाख 83 लाख करोड़ का पंजाब पर कर्ज था। इस कर्ज को चढ़ने के लिए पंजाब को 50 साल लग गए। जब से ये आप नेता दिल्ली से आए है इन्होंने पंजाब के सिर 1 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया है। आज पंजाब 3 करोड़ 83 लाख कर्ज के नीचे दबा है। पंजाब देश का सबसे बड़ा दूसरा प्रदेश है जिस पर इतना कर्ज चढ़ा हो। हर रोज पंजाब का खजाना लूटा जा रहा है। अब शराब तस्करी के जैसे ही दिल्ली से भूमाफिया पंजाब में लाया जा रहा है जो पंजाब की जमीनों पर कब्जे कर रहा है। दिल्ली के बिल्डरों को सरकार बेचेगी जमीनें सिरसा ने कहा कि लुधियाना में 25 हजार एकड़ जमीन को एक्वायर करने की जो कोशिश की जा रही है ये वही तरीका है जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया था। इस पालिसी को लाने का मकसद यह है कि दिल्ली के बिल्डरों की जमीनें बेची जाएंगी। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की जेबें भरी जाएंगी। ये जमीन किसान की है। किसान को जमीन जान से अधिक प्यारी है। पंजाब के हालात दिल्ली जैसे बन रही है। दिल्ली में आप सरकार ने कहा था कि पराली खत्म करने के लिए केमिकल ला रहे है जबकि दिल्ली में तो पराली ही नहीं है। 22 लाख के कंपाउडर पर आप सरकार ने 32 करोड़ रुपए प्रचार करने में लगा दिए। इसी तरह एससी स्कालरशिप में मात्र 83 लाख रुपए बच्चों को दिया लेकिन प्रचार में लगभग 50 करोड़ के लगभग विज्ञापन अखबारों में लगवाए। इसी तरह आड-इवन के प्रचार के लिए 55 करोड़ रुपया लगा दिया। केजरीवाल और सिसोदिया की फोटो लगाने के लिए सैकड़ों करोड़ों रुपए बहाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल को सत्ता का नशा दिलाने के लिए पंजाब की गाड़ियां, फोर्स और हेलिकाप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली के लोग समझदार है जिन्होंने इन्हें दिल्ली से भगाया है। सिरसा ने कहा कि आप ने राज्य सभा की सीटें बेची है। अब केजरीवाल को राज्य सभा में भेजने के लिए शराब, पैसा और बच्चों को नशा बांटा जा रहा है ताकि संजीव अरोड़ा को जितवा कर अरविंद केजरीवाल को राज्य सभा में भेजा जा सके। कौन है मनजिंदर सिरसा मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने किसान आंदोलन खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2021 को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन सीट से अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं। राजौरी गार्डन सीट से विधायक है सिरसा मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने इसी सीट पर 55.8% वोट लेकर 18 हजार 190 वोट से जीत पाई।मनजिंदर सिंह को 64 हजार 132 वोट मिले हैं जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 45 हजार 942 वोट हासिल हुए है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मपाल चंदीला को मात्र 3 हजार 198 वोट मिले। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1972 को जन्मे मनजिंदर सिंह का परिवार सिरसा जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बाजेकां का है। पंजाब | दैनिक भास्कर
