मेरठ में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी:10-15 फीट हवा में उछला, गर्दन और छाती में चोट; मेरठ रेफर किया

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी:10-15 फीट हवा में उछला, गर्दन और छाती में चोट; मेरठ रेफर किया

सरधना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गौरव पुत्र रतन सिंह अपने घर के बाहर पुलिस कर्मियों से बात कर रहा था। इस दौरान उसका भाई भी वहीं मौजूद था। गांव की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने गौरव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव करीब 10-15 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा। इस हादसे में उसकी गर्दन, छाती और कमर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार को रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे। घायल गौरव को परिजन तुरंत सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सरधना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गौरव पुत्र रतन सिंह अपने घर के बाहर पुलिस कर्मियों से बात कर रहा था। इस दौरान उसका भाई भी वहीं मौजूद था। गांव की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने गौरव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव करीब 10-15 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा। इस हादसे में उसकी गर्दन, छाती और कमर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार को रोक लिया। कार में तीन लोग सवार थे। घायल गौरव को परिजन तुरंत सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर