पानीपत में भरी पंचायत में युवक का मर्डर:जमीन के विवाद में दो परिवारों की हो रही थी सुनवाई; चाचा के बेटे ने किया हमला

पानीपत में भरी पंचायत में युवक का मर्डर:जमीन के विवाद में दो परिवारों की हो रही थी सुनवाई; चाचा के बेटे ने किया हमला

हरियाणा के पानीपत में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही पंचायत में युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उसे बचाने आए भाई पर भी हमला किया गया। आरोप है कि चाचा के बेटे ने ही भरी पंचायत में इस वारदात को अंजाम दिया। चाचा ने भी इसमें उसका साथ दिया। उधर, इस वारदात से पंचायत में भगदड़ मच गई। हमलावरों के साथ पंचायत कर रहे लोग वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव छिछड़ाना निवासी सुनील (35) के रूप में हुई, जबकि घायल हुआ उसका भाई अनिल (32) है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था। मंदिर वाली चौपाल में चल रही थी पंचायत
मिली जानकारी के अनुसार मामला गांव छिछड़ाना का है, जहां गांव में रविवार सुबह एक पंचायत हो रही थी। पंचायत गांव में मंदिर वाली चौपाल में चल रही थी। यहां जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पंचायत में कहासुनी होने पर सुभाष और उसके लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील (35) पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बचाने आए अनिल (32) पर भी चाकू से कई वार किए गए। वारदात में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर घायल हो गया। तुरंत ही घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ढाई एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी देते हुए घायल सुनील के साले प्रदीप निवासी गांव खुखराना ने बताया कि ये विवाद करीब ढाई एकड़ जमीन को लेकर था। पिछले करीब 2 माह से बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसी को लेकर रविवार को पंचायत रखी गई थी। इसमें बलकार सिंह नंबरदार, राजू, रामकुमार, ऋषिपाल, रणधीर भी आए हुए थे। दोनों परिवार के लोग और रिश्तेदार भी पंचायत में शामिल थे। पंचायत के दौरान सुभाष के बेटे जयपाल उर्फ रिंकू ने तैश में आकर दोनों भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार
भरी पंचायत में हुई इस वारदात के बाद वहां भगदड़ मच गई। सबसे पहले आरोपी जयपाल और उसका पिता सुभाष मौके से फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोग भी इधर-उधर हो गए। केवल मृतक के परिजन ही मौके पर रहे गए। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और साथ ही मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे है…. हरियाणा के पानीपत में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही पंचायत में युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उसे बचाने आए भाई पर भी हमला किया गया। आरोप है कि चाचा के बेटे ने ही भरी पंचायत में इस वारदात को अंजाम दिया। चाचा ने भी इसमें उसका साथ दिया। उधर, इस वारदात से पंचायत में भगदड़ मच गई। हमलावरों के साथ पंचायत कर रहे लोग वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव छिछड़ाना निवासी सुनील (35) के रूप में हुई, जबकि घायल हुआ उसका भाई अनिल (32) है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दो बच्चों का पिता था। मंदिर वाली चौपाल में चल रही थी पंचायत
मिली जानकारी के अनुसार मामला गांव छिछड़ाना का है, जहां गांव में रविवार सुबह एक पंचायत हो रही थी। पंचायत गांव में मंदिर वाली चौपाल में चल रही थी। यहां जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पंचायत में कहासुनी होने पर सुभाष और उसके लड़के जयपाल ने रामचंद्र नानू के लड़के सुनील (35) पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसे बचाने आए अनिल (32) पर भी चाकू से कई वार किए गए। वारदात में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर घायल हो गया। तुरंत ही घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ढाई एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी देते हुए घायल सुनील के साले प्रदीप निवासी गांव खुखराना ने बताया कि ये विवाद करीब ढाई एकड़ जमीन को लेकर था। पिछले करीब 2 माह से बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसी को लेकर रविवार को पंचायत रखी गई थी। इसमें बलकार सिंह नंबरदार, राजू, रामकुमार, ऋषिपाल, रणधीर भी आए हुए थे। दोनों परिवार के लोग और रिश्तेदार भी पंचायत में शामिल थे। पंचायत के दौरान सुभाष के बेटे जयपाल उर्फ रिंकू ने तैश में आकर दोनों भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार
भरी पंचायत में हुई इस वारदात के बाद वहां भगदड़ मच गई। सबसे पहले आरोपी जयपाल और उसका पिता सुभाष मौके से फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोग भी इधर-उधर हो गए। केवल मृतक के परिजन ही मौके पर रहे गए। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और साथ ही मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे है….   हरियाणा | दैनिक भास्कर