हरियाणा के असंध-जींद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि तीन डॉक्टर घायल हो गए। सभी डॉक्टर हिसार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार असंध के पास पहुंची, अचानक एक नील गाय सामने आ गई। गाड़ी की नील गाय से सीधी टक्कर हुई और वह उछलकर कार की छत पर गिर गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने जब क्षतिग्रस्त कार देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर मोहित और डॉक्टर विजयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हेड ऑफ फोरेंसिक थे डॉक्टर विजयपाल हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर विजयपाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हेड ऑफ फोरेंसिक थे, जबकि डॉक्टर मोहित कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों डॉक्टरों की मौत से अस्पताल में गमगीन माहौल बन गया। साथी डॉक्टरों ने बताया कि वे शादी समारोह से खुशी-खुशी लौट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सफर मौत का सफर बन जाएगा। तीन डॉक्टर घायल, एक का किया जा रहा सिटी स्कैन हादसे में घायल डॉक्टरों को करनाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। केसीजीएमसी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुमेर चंद ने बताया कि डॉक्टर संदीप, डॉक्टर गौरव और डॉक्टर अभिषेक घायल हुए हैं। इनमें से डॉक्टर गौरव का सिटी स्कैन किया जा रहा है, जबकि बाकी डॉक्टर खतरे से बाहर हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव असंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हरियाणा के असंध-जींद मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि तीन डॉक्टर घायल हो गए। सभी डॉक्टर हिसार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार असंध के पास पहुंची, अचानक एक नील गाय सामने आ गई। गाड़ी की नील गाय से सीधी टक्कर हुई और वह उछलकर कार की छत पर गिर गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने जब क्षतिग्रस्त कार देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर मोहित और डॉक्टर विजयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हेड ऑफ फोरेंसिक थे डॉक्टर विजयपाल हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर विजयपाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हेड ऑफ फोरेंसिक थे, जबकि डॉक्टर मोहित कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों डॉक्टरों की मौत से अस्पताल में गमगीन माहौल बन गया। साथी डॉक्टरों ने बताया कि वे शादी समारोह से खुशी-खुशी लौट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सफर मौत का सफर बन जाएगा। तीन डॉक्टर घायल, एक का किया जा रहा सिटी स्कैन हादसे में घायल डॉक्टरों को करनाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। केसीजीएमसी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुमेर चंद ने बताया कि डॉक्टर संदीप, डॉक्टर गौरव और डॉक्टर अभिषेक घायल हुए हैं। इनमें से डॉक्टर गौरव का सिटी स्कैन किया जा रहा है, जबकि बाकी डॉक्टर खतरे से बाहर हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव असंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्युरी हाउस में रखवाया। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
