लुधियाना में सीएम मान विरोधियों पर बरसे:बोले-आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है,जीत कर भी डेढ़ साल मुझे ही गालियां देंगे

लुधियाना में सीएम मान विरोधियों पर बरसे:बोले-आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है,जीत कर भी डेढ़ साल मुझे ही गालियां देंगे

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप चुनाव है। इससे पहले पिछले 3 दिन से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहर में डेरा जमाया हुआ है। मान लगातार जनसभाएं कर रहे है। बीती देर रात भी मान ने जनसभा को संबोधित किया और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। मान के साथ-साथ क्रिकेटर और राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह भी चुनाव प्रचार करने लुधियाना आए हुए है। आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है-मान मान ने कहा कि आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है। अगर अभी उनका यही रवैया है तो विधायक बनकर क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है। अगर वे जीत भी गए तो अगले डेढ़ साल मुझे गालियां देने में बिताएंगे, इससे जनता को क्या हासिल होगा? जब वे मंत्री थे तब उन्होंने लोगों को अपमानित करने के अलावा कुछ नहीं किया। पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी जी की जब मौत हुई थी उसी दिन विरोधियों ने उप-चुनाव की मीटिंगें शुरू कर दी थी। मान ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते है लेकिन भगवान के पास गया इंसान वापस नहीं आता। विरोधियों के पास अहंकार है। विपक्ष अहंकार से कर रहा चुनाव प्रचार मान ने कहा कि विपक्ष चुनाव प्रचार भी अहंकार से करता हैं, और जबकि हम प्यार और सम्मान से वोट मांगते हैं। वे ‘आशु जरूरी है’ जैसे नारे लगाते हैं, लेकिन वह कौन हैं। सच तो यह है कि पहले उन्हें चुनना मजबूरी थी, लेकिन अब लोगों के पास ईमानदार विकल्प मौजूद आप उम्मीदवार मौजूद है। मान ने मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया जो पार्टी के अंदरूनी झगड़ों में उलझने के बजाय लोगों की समस्याओं को सुलझाए। मान ने लोगों से कहा कि वह दूसरे उम्मीदवारों की तस्वीरें भी मत देखिए, उनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा है। क्रिकेटर हरभजन ने शिक्षा और खेल में मान सरकार की उपलब्धियां गिनवाई उधर, दूसरी तरफ क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लिए काम कर रही है। पंजाब में सड़क सुधार, नहर पुल और लुधियाना में रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण विकास के काम हो रहे है।
हरभजन सिंह ने शिक्षा और खेल में मान सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों गिनवाई। पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप चुनाव है। इससे पहले पिछले 3 दिन से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहर में डेरा जमाया हुआ है। मान लगातार जनसभाएं कर रहे है। बीती देर रात भी मान ने जनसभा को संबोधित किया और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। मान के साथ-साथ क्रिकेटर और राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह भी चुनाव प्रचार करने लुधियाना आए हुए है। आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है-मान मान ने कहा कि आशू का अहंकार और गुस्सा चरम पर है। अगर अभी उनका यही रवैया है तो विधायक बनकर क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है। अगर वे जीत भी गए तो अगले डेढ़ साल मुझे गालियां देने में बिताएंगे, इससे जनता को क्या हासिल होगा? जब वे मंत्री थे तब उन्होंने लोगों को अपमानित करने के अलावा कुछ नहीं किया। पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी जी की जब मौत हुई थी उसी दिन विरोधियों ने उप-चुनाव की मीटिंगें शुरू कर दी थी। मान ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते है लेकिन भगवान के पास गया इंसान वापस नहीं आता। विरोधियों के पास अहंकार है। विपक्ष अहंकार से कर रहा चुनाव प्रचार मान ने कहा कि विपक्ष चुनाव प्रचार भी अहंकार से करता हैं, और जबकि हम प्यार और सम्मान से वोट मांगते हैं। वे ‘आशु जरूरी है’ जैसे नारे लगाते हैं, लेकिन वह कौन हैं। सच तो यह है कि पहले उन्हें चुनना मजबूरी थी, लेकिन अब लोगों के पास ईमानदार विकल्प मौजूद आप उम्मीदवार मौजूद है। मान ने मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया जो पार्टी के अंदरूनी झगड़ों में उलझने के बजाय लोगों की समस्याओं को सुलझाए। मान ने लोगों से कहा कि वह दूसरे उम्मीदवारों की तस्वीरें भी मत देखिए, उनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा है। क्रिकेटर हरभजन ने शिक्षा और खेल में मान सरकार की उपलब्धियां गिनवाई उधर, दूसरी तरफ क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लिए काम कर रही है। पंजाब में सड़क सुधार, नहर पुल और लुधियाना में रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण विकास के काम हो रहे है।
हरभजन सिंह ने शिक्षा और खेल में मान सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों गिनवाई।   पंजाब | दैनिक भास्कर