हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ोसी ने महिला के सिर में सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। भटसाना गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि जितेंद्र का उनका पड़ोसी है। उसकी पत्नी ने बताया कि जितेंद्र हर रोज पीछा करता था। जिसे पहले भी काफी बार समझाया, लेकिन उसने पीछा करना नहीं छोड़ा था। जितेंद्र सोमवार को उसकी पत्नी का पीछा कर घर में घुस आया। उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो विरोध करने पर आरोपी जितेंद्र ने वहां पर रखा सिलबट्टा सिर में मार दिया। चोट लगने के बाद उसकी पत्नी गिर गई और आरोपी वहां से भाग गया। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत घटना की सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुका था। जिसके बाद वे पत्नी को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। 2 बच्चों की मां थी मृतका भटसाना गांव निवासी महिला के 2 बच्चे हैं। बेटे की उम्र करीब 7 और बेटी की उम्र करीब 5 साल है। आरोपी जितेंद्र अभी कुंवारा था और 2 घर छोड़कर ही उसका मकान है। मृतका गांव के नाते में उसकी भाभी लगती थी। मृतका का परिवार हर रोज पीछा करने से परेशान था। आरोपी की कर रहे तलाश: SHO धारूहेड़ा थाना के SHO जगदीश चंद ने बताया भटसाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी का पीछा करता था। घर में घुसकर उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पड़ोसी ने महिला के सिर में सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। भटसाना गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि जितेंद्र का उनका पड़ोसी है। उसकी पत्नी ने बताया कि जितेंद्र हर रोज पीछा करता था। जिसे पहले भी काफी बार समझाया, लेकिन उसने पीछा करना नहीं छोड़ा था। जितेंद्र सोमवार को उसकी पत्नी का पीछा कर घर में घुस आया। उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो विरोध करने पर आरोपी जितेंद्र ने वहां पर रखा सिलबट्टा सिर में मार दिया। चोट लगने के बाद उसकी पत्नी गिर गई और आरोपी वहां से भाग गया। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत घटना की सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुका था। जिसके बाद वे पत्नी को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। 2 बच्चों की मां थी मृतका भटसाना गांव निवासी महिला के 2 बच्चे हैं। बेटे की उम्र करीब 7 और बेटी की उम्र करीब 5 साल है। आरोपी जितेंद्र अभी कुंवारा था और 2 घर छोड़कर ही उसका मकान है। मृतका गांव के नाते में उसकी भाभी लगती थी। मृतका का परिवार हर रोज पीछा करने से परेशान था। आरोपी की कर रहे तलाश: SHO धारूहेड़ा थाना के SHO जगदीश चंद ने बताया भटसाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी का पीछा करता था। घर में घुसकर उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
