भास्कर न्यूज | जालंधर मकबूलपुरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह में शामिल महिलाओं समेत 12 आरोपियों को काबू किया है। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए ऐंठता था। जालंधर निवासी जसपाल सिंह ने कहा कि उन्हें महिला ने फोन किया और मिलने बुलाया। मिलने के दौरान महिला उसे कोठी में ले गई। वहां और लोग आए। आरोपियों ने कपड़े उतरवाए और महिला संग वीडियो बनाए। आरोपियों ने 18 हजार और एटीएम कार्ड निकाल लिए। फिर 45 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। बाद में 3 लाख रुपए और देने की डिमांड की। पुलिस ने सुखचैन सिंह, मनजीत सिंह, राजबीर सिंह उर्फ राजा, अमनजीत कौर, मनजीत कौर, सोनू, मनिंदरजीत सिंह, सहन सिंह, सतबीर सिंह, बलजीत सिंह उर्फ बीता, मगद लीला और पुष्पिंदर कौर को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से लोगों को फंसाकर उनका शोषण करता था। पहले पहचान या बहाने से बात शुरू होती, फिर उन्हें एक जगह बुलाया जाता। जहां पहले से मौजूद महिलाएं और अन्य आरोपी उसे फंसाकर वीडियो बनाते और फिर मोटी रकम की वसूली करते थे। आरोपियों से 36 हजार, 3 कारें, एंटी करप्शन मोर्चा हेड, विजिलेंस एएसआई, किसान यूनियन के कार्ड, फोन बरामद हुए हैं। भास्कर न्यूज | जालंधर मकबूलपुरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह में शामिल महिलाओं समेत 12 आरोपियों को काबू किया है। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए ऐंठता था। जालंधर निवासी जसपाल सिंह ने कहा कि उन्हें महिला ने फोन किया और मिलने बुलाया। मिलने के दौरान महिला उसे कोठी में ले गई। वहां और लोग आए। आरोपियों ने कपड़े उतरवाए और महिला संग वीडियो बनाए। आरोपियों ने 18 हजार और एटीएम कार्ड निकाल लिए। फिर 45 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। बाद में 3 लाख रुपए और देने की डिमांड की। पुलिस ने सुखचैन सिंह, मनजीत सिंह, राजबीर सिंह उर्फ राजा, अमनजीत कौर, मनजीत कौर, सोनू, मनिंदरजीत सिंह, सहन सिंह, सतबीर सिंह, बलजीत सिंह उर्फ बीता, मगद लीला और पुष्पिंदर कौर को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से लोगों को फंसाकर उनका शोषण करता था। पहले पहचान या बहाने से बात शुरू होती, फिर उन्हें एक जगह बुलाया जाता। जहां पहले से मौजूद महिलाएं और अन्य आरोपी उसे फंसाकर वीडियो बनाते और फिर मोटी रकम की वसूली करते थे। आरोपियों से 36 हजार, 3 कारें, एंटी करप्शन मोर्चा हेड, विजिलेंस एएसआई, किसान यूनियन के कार्ड, फोन बरामद हुए हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
