पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू के 3 गीतों की एल्बम “मूस प्रिंट” नाम से रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। पिता ने कहा कि सिद्धू के हर बर्थडे पर उसके फैंस को कुछ न कुछ मिलता रहे, इसके लिए प्रयास जारी हैं। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उनको धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इस एल्बम में भी सिद्धू को चाहने वालों को वही मिलेगा जो वो सिद्धू से उसके जीते जी चाहते थे। एल्बम का पोस्टर इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सिद्धू के फैंस ने लिखा है कि सिद्धू हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेगा। इस एल्बम में 3 गीत 0008, नेल्स और टेक नोट्स शामिल हैं। शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब 4 पॉइंट में पढ़ें एल्बम पर सिद्धू के पिता ने क्या कहा.. 2 दिन में 1.3 मिलियन लोग पोस्टर देख चुके
मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का ये चौथा बर्थ डे आ रहा है। इस जन्मदिन पर भी सिद्धू के फैंस को सरप्राइज के तौर पर नए गीत मिलेंगे। इससे 2 दिन पहले इसकी जानकारी देने के लिए उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर “मूसे प्रिंट” नाम से एक पोस्टर डाला गया है। इस पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला को अपने अंदाज में शाही कुर्सी पर बैठा दिखाया गया है। सिद्धू के इस पोस्टर को 2 दिन में ही केवल इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं। पिता बोले-विरोधियों ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज की डेट भी 11 जून रखी
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि शुभदीप के विरोधियों ने भी उसके बर्थ डे (11 जून) को ही उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रखी है। मैंने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए लंदन के मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेज दिया है। उनको मेल भी की गई है और मानसा कोर्ट में भी रिलीज को रुकवाने के लिए एप्लिकेशन लगाई गई है। अगर वो फिर भी शुभदीप की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करते हैं तो उनको फिर अदालत में देखा जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर उनसे पूछा तक नहीं गया है। इसमें क्या होगा, वे नहीं जानते। अभी सिद्धू का केस कोर्ट में है, अगर डॉक्यूमेंट्री में कुछ आब्जेक्शनेबल होता है तो इससे कोर्ट का ट्रायल प्रभावित हो सकता है। अभी दो गवाहियां हो चुकी हैं और मेरी गवाही बाकी है। हत्या के बाद फैन बढ़े, 8 गाने रिलीज हुए
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं। उनके सभी गानों को पहले जैसी ही पॉपुलैरिटी मिली। ये सभी गाने उनके ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किए गए।
ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने अपने गाने डिलेमा का प्रचार सिद्धू मूसेवाला के नाम से ही किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सिद्धू मूसेवाला का वीडियो बनाया और अपने गाने में इस्तेमाल किया था। सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने दूसरे सिंगरों और रैपरों ने अपने-अपने चैनलों पर रिलीज किए हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज (11 जून) 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू के 3 गीतों की एल्बम “मूस प्रिंट” नाम से रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। पिता ने कहा कि सिद्धू के हर बर्थडे पर उसके फैंस को कुछ न कुछ मिलता रहे, इसके लिए प्रयास जारी हैं। अभी सिद्धू के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं, उनको धीरे-धीरे रिलीज किया जा रहा है। इस एल्बम में भी सिद्धू को चाहने वालों को वही मिलेगा जो वो सिद्धू से उसके जीते जी चाहते थे। एल्बम का पोस्टर इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को अब तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सिद्धू के फैंस ने लिखा है कि सिद्धू हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेगा। इस एल्बम में 3 गीत 0008, नेल्स और टेक नोट्स शामिल हैं। शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा जिला के गांव मूसा में हुआ था। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब 4 पॉइंट में पढ़ें एल्बम पर सिद्धू के पिता ने क्या कहा.. 2 दिन में 1.3 मिलियन लोग पोस्टर देख चुके
मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का ये चौथा बर्थ डे आ रहा है। इस जन्मदिन पर भी सिद्धू के फैंस को सरप्राइज के तौर पर नए गीत मिलेंगे। इससे 2 दिन पहले इसकी जानकारी देने के लिए उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर “मूसे प्रिंट” नाम से एक पोस्टर डाला गया है। इस पोस्टर में सिद्धू मूसेवाला को अपने अंदाज में शाही कुर्सी पर बैठा दिखाया गया है। सिद्धू के इस पोस्टर को 2 दिन में ही केवल इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं। पिता बोले-विरोधियों ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज की डेट भी 11 जून रखी
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि शुभदीप के विरोधियों ने भी उसके बर्थ डे (11 जून) को ही उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रखी है। मैंने इसकी रिलीज रुकवाने के लिए लंदन के मीडिया हाउस को लीगल नोटिस भेज दिया है। उनको मेल भी की गई है और मानसा कोर्ट में भी रिलीज को रुकवाने के लिए एप्लिकेशन लगाई गई है। अगर वो फिर भी शुभदीप की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज करते हैं तो उनको फिर अदालत में देखा जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर उनसे पूछा तक नहीं गया है। इसमें क्या होगा, वे नहीं जानते। अभी सिद्धू का केस कोर्ट में है, अगर डॉक्यूमेंट्री में कुछ आब्जेक्शनेबल होता है तो इससे कोर्ट का ट्रायल प्रभावित हो सकता है। अभी दो गवाहियां हो चुकी हैं और मेरी गवाही बाकी है। हत्या के बाद फैन बढ़े, 8 गाने रिलीज हुए
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं। उनके सभी गानों को पहले जैसी ही पॉपुलैरिटी मिली। ये सभी गाने उनके ऑफिशियल अकाउंट पर रिलीज किए गए।
ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने अपने गाने डिलेमा का प्रचार सिद्धू मूसेवाला के नाम से ही किया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सिद्धू मूसेवाला का वीडियो बनाया और अपने गाने में इस्तेमाल किया था। सिद्धू मूसेवाला के कुछ गाने दूसरे सिंगरों और रैपरों ने अपने-अपने चैनलों पर रिलीज किए हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
