करनाल के सेक्टर-32 में दो बच्चों के पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने लव मैरिज हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद उसकी पत्नी का किसी ओर युवक के साथ अफेयर था। पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने परिवार द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोपों को नकारा है। उल्टे उसने पति पर ही उसको प्रताड़ित का आरोप लगाया है। व्यक्ति के सुसाइड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल में पिटाई से आहत था, बच्चों से मिलने गया था
मृतक की पहचान 27 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है, वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और कई वर्षों से करनाल के सेक्टर-32 की बीरू कालोनी में रह रहा था और लेबर का काम करता था। मंगलवार की शाम को संजीत अपने बच्चों से मिलने के लिए पत्नी के मायके गया था, लेकिन वहां पर उसको बच्चों से मिलने नहीं दिया गया और उसके साथ मारपीट करके उसको वहां से भगा दिया। छोटे भाई विपिन ने बताया कि वह आहत था, जिसके चलते उसने मंगलवार की रात को घर के बाहर लगे पेड़ पर फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया। रात को करीब दो बजे संजीत का पिता पेशाब करने के लिए बाहर आया तो उसने संजीत को पेड़ से लटका देखा और उसके होश उड़ गए। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों का आरोप- लिव इन में थी संजीत की पत्नी
मृतक के छोटे भाई विपिन ने बताया कि संजीत ने करीब पांच साल पहले खुशबू नाम की लड़की से लव मैरिज की थी, खुशबू भी बिहार की है। शादी के बाद से ही संजीत की पत्नी लड़ाई झगड़ा करती थी। करीब एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। मृतक के भाई का आरोप है कि मेरी भाभी का किसी शिवा नाम के लड़के से अफेयर था। झगड़े के बाद से ही मेरी भाभी अपने मायके में रह रही थी। मेरे भाई के पास दो बच्चे है और दोनों को ही वह अपने मायके में लेकर गई हुई है, जब भी मेरा भाई अपने बच्चों से मिलने के लिए जाता था तो मेरी भाभी उसके साथ मार पिटाई करवाती। जिससे वह परेशान हो गया था। मेरी भाभी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पत्नी बोली- वह एक साल से पति के साथ नहीं थी
मृतक की पत्नी का कहना है कि हम एक साल से साथ में नहीं रह रहे थे। मेरे पति के साथ मेरी लड़ाई हुई थी और मैं अपने मायके में चली गई थी। वो बच्चों से मिलने के लिए आते थे, लेकिन उस वक्त बच्चे स्कूल में होते थे। मेरा पति कोई काम नहीं करता था और घर पर ही पड़ा रहता था, उसको काम के लिए बेलते थे तो वह मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर मैं अपने मायके में रह रही थी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सेक्टर 32,33 थाना के एसएचओे मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। करनाल के सेक्टर-32 में दो बच्चों के पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने लव मैरिज हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद उसकी पत्नी का किसी ओर युवक के साथ अफेयर था। पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने परिवार द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोपों को नकारा है। उल्टे उसने पति पर ही उसको प्रताड़ित का आरोप लगाया है। व्यक्ति के सुसाइड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल में पिटाई से आहत था, बच्चों से मिलने गया था
मृतक की पहचान 27 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है, वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और कई वर्षों से करनाल के सेक्टर-32 की बीरू कालोनी में रह रहा था और लेबर का काम करता था। मंगलवार की शाम को संजीत अपने बच्चों से मिलने के लिए पत्नी के मायके गया था, लेकिन वहां पर उसको बच्चों से मिलने नहीं दिया गया और उसके साथ मारपीट करके उसको वहां से भगा दिया। छोटे भाई विपिन ने बताया कि वह आहत था, जिसके चलते उसने मंगलवार की रात को घर के बाहर लगे पेड़ पर फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया। रात को करीब दो बजे संजीत का पिता पेशाब करने के लिए बाहर आया तो उसने संजीत को पेड़ से लटका देखा और उसके होश उड़ गए। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों का आरोप- लिव इन में थी संजीत की पत्नी
मृतक के छोटे भाई विपिन ने बताया कि संजीत ने करीब पांच साल पहले खुशबू नाम की लड़की से लव मैरिज की थी, खुशबू भी बिहार की है। शादी के बाद से ही संजीत की पत्नी लड़ाई झगड़ा करती थी। करीब एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। मृतक के भाई का आरोप है कि मेरी भाभी का किसी शिवा नाम के लड़के से अफेयर था। झगड़े के बाद से ही मेरी भाभी अपने मायके में रह रही थी। मेरे भाई के पास दो बच्चे है और दोनों को ही वह अपने मायके में लेकर गई हुई है, जब भी मेरा भाई अपने बच्चों से मिलने के लिए जाता था तो मेरी भाभी उसके साथ मार पिटाई करवाती। जिससे वह परेशान हो गया था। मेरी भाभी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पत्नी बोली- वह एक साल से पति के साथ नहीं थी
मृतक की पत्नी का कहना है कि हम एक साल से साथ में नहीं रह रहे थे। मेरे पति के साथ मेरी लड़ाई हुई थी और मैं अपने मायके में चली गई थी। वो बच्चों से मिलने के लिए आते थे, लेकिन उस वक्त बच्चे स्कूल में होते थे। मेरा पति कोई काम नहीं करता था और घर पर ही पड़ा रहता था, उसको काम के लिए बेलते थे तो वह मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर मैं अपने मायके में रह रही थी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सेक्टर 32,33 थाना के एसएचओे मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आरोपी ब्वॉयफ्रेंड और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
