‘मैं चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। मैंने अपने वकीलों से बात की है, वो एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है, लेकिन जरूरत पड़ी तो इंडिया आऊंगी।’ ये कहना है यूपी के बिजनौर की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर पर आरोपों की बौछार करने वाली रोहिणी घावरी का। मूलरूप से इंदौर की रहने वाली रोहिणी स्विटजरलैंड में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सांसद चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए रोहिणी से हूबहू बातचीत… सवाल: क्या आप चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हैं?
रोहिणी : मैं चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। मैंने अपने वकीलों से बात कर ली है। वे लोग FIR दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। मेरे माता-पिता भी उसके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। सवाल: चंद्रशेखर समाज के दुश्मन कैसे हैं?
रोहिणी : बहुत सारी चीजें हैं, मैं तो प्रमाण के साथ दे चुकी हूं। जो दिखाया जाता है, वह होता नहीं। मैं और चंद्रशेखर दोनों दलित समाज से आते हैं। कई बार कई चीजों में उन्हें रोकने की कोशिश की। उसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने सबसे पहले मुझसे दूरियां बनाईं। मैं हमेशा गलत का विरोध करने लगी। जब गलत का विरोध करती रही, तो इस तरह की चीजें सामने आने लगीं। खैर, ये सारी चीजें कोर्ट में पेश की जाएंगी। अब तो लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी। सवाल: चंद्रशेखर ने कितनी लड़कियों को बर्बाद किया?
रोहिणी : मैंने एक चैट भी पोस्ट की है। जो लड़कियां सामने आई हैं, उनके नाम और चैट भी मैंने वायरल की हैं। इस चीज का भी मैंने विरोध किया था। हमारा समाज और कानून हर चीज का प्रूफ मांगता है। जिस चीज का प्रूफ नहीं, उस पर बोलने का कोई फायदा नहीं। बिना सबूत के बोलना गलत आरोप ही माना जाएगा। वह हमारे पर ही समस्या बनेगी। मैंने पीड़ित लड़कियों से बात भी की, तो एक समान परिस्थिति रही है। सवाल: पीड़ित लड़कियां सामने क्यों नहीं आ रहीं?
रोहिणी : गरीब दलित परिवार की बेटियां कैसे सामने आएंगी? कोई सहारनपुर की है, कोई अन्य गांव की। मैं स्विटजरलैंड में हूं, 5 साल से नौकरी कर रही हूं। अगर मैं नहीं बोलूंगी, तो फिर बाबा साहब का मिशन कैसे आगे बढ़ेगा। मुझे लगा कि अब आगे आकर बोलना ही होगा। अगर मैं भी नहीं बोल सकती, तो मेरा इंडिपेंडेंट होने का क्या फायदा? चंद्रशेखर आकर बोलें तो सही। मेरे एक भी आरोप का जवाब तो दें। वह मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं, मैं एक-एक बात का सबूत दूंगी। सवाल: आप स्विटजरलैंड में रहकर लड़ रही हैं, क्या इंडिया आएंगी?
रोहिणी : मेरे वकीलों ने कहा कि इंडिया आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन भी FIR दर्ज कर सकते हैं। इंडिया आना अभी मुश्किल होगा, क्योंकि मेरी जॉब के साथ कई चीजें चल रही हैं। इंडिया आने पर मेरी जान पर खतरा बन जाएगा। क्योंकि, जैसी चीजें चल रही हैं उसमें कुछ भी हो सकता है। लेकिन, फिर भी जरूरत हुई तो इंडिया आऊंगी। मेरा तो घर-परिवार सब इंदौर में है। सवाल: आपको पता था कि चंद्रशेखर शादीशुदा हैं?
रोहिणी : मुझे नहीं पता था कि चंद्रशेखर शादीशुदा हैं। यदि पता होता तो मैं उस इंसान से जुड़ती ही क्यों? जब पता चला, तब तक बहुत सारी चीजें हो चुकी थीं। हम बहुत आगे बढ़ चुके थे। जब पता चला, तब तक चंद्रशेखर ने मुझे कहीं का छोड़ा ही नहीं? मैं उसके भी प्रूफ दूंगी कि किस तरह मुझे सुसाइड की धमकियां दी जाती थीं। वीडियो कॉल, चैट से लेकर सब चीजें मेरे पास हैं। एक लड़की को किस तरह मैनिपुलेट किया जाता है। समाज को यही बताना चाहती हूं कि हमेशा औरत की गलती कब तक बताएंगे। मैं सोशल मूवमेंट के लिए खड़ी हुई। लोग मेरे ऊपर पर्सनल एलिगेशन लगाते हैं। मैंने इतना पेन और डिप्रेशन झेल लिया। अब मैं जो समस्या खड़ी हुई है, उसका जवाब दे रही हूं। एक व्यक्ति किस तरह मुखौटा पहनकर बहुजन नायक बनने की एक्टिंग करता रहेगा। दूसरे लोगों को इस तरह की प्रॉब्लम क्रिएट कर रास्ते से हटा दिया जाएगा। सवाल: चंद्रशेखर सांसद हैं, एक दल के अध्यक्ष, क्या आप अकेले लड़ पाएंगी?
रोहिणी : मैं अकेले क्यों नहीं लड़ सकती? क्या कॉमन पर्सन की कोई वैल्यू नहीं? कॉमन पर्सन की कोई वाइस नहीं है क्या? किसी सांसद, विधायक का टैग होना जरूरी है क्या? कॉमन गर्ल की तरह यूएन में रिप्रजेंट कर सकती हूं, पाकिस्तान के खिलाफ उनके मुंह पर बोल सकती हूं। यह तो मेरी खुद की कंट्री है, मैं यहां क्यों नहीं बोल सकती? जानिए क्या है पूरा विवाद मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं। चंद्रशेखर की चुप्पी से उठ रहे सवाल
रोहिणी घावरी के गंभीर आरोपों को लेकर हमने सांसद चंद्रशेखर आजाद से भी बात करने की कोशिश की। उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन न तो उन्होंने फोन पिक किया, न ही मैसेज का रिप्लाई दिया। ऐसे में रोहिणी घावरी के सोशल मीडिया और मीडिया में गंभीर आरोपों के बाद भी सांसद चंद्रशेखर आजाद की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं। चुप्पी रोहिणी घावरी के आरोपों को बल दे रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर की नौकरी छोड़ IPS बने अभिषेक भारती, अतीक-मुख्तार गैंग की रीढ़ तोड़ी, गैंगरेप आरोपियों को दौड़ाकर गोली मारी IPS अभिषेक भारती यूपी पुलिस फोर्स में बड़ा नाम हैं। अपनी 6 साल की सर्विस में उन्होंने कई माफियाओं की रीढ़ तोड़ी। अभिषेक पिता की तरह इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने इस इच्छा को पूरा भी किया।फिर खाकी वर्दी पहनने की चाहत में इंजीनियर की 2 की जॉब छोड़ दीं। अपने तीसरे अटेंप्ट में उन्होंने UPSC क्रैक किया और IPS बने। पढ़ें पूरी खबर ‘मैं चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। मैंने अपने वकीलों से बात की है, वो एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। मेरी जान को खतरा है, लेकिन जरूरत पड़ी तो इंडिया आऊंगी।’ ये कहना है यूपी के बिजनौर की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर पर आरोपों की बौछार करने वाली रोहिणी घावरी का। मूलरूप से इंदौर की रहने वाली रोहिणी स्विटजरलैंड में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सांसद चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए रोहिणी से हूबहू बातचीत… सवाल: क्या आप चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हैं?
रोहिणी : मैं चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं। मैंने अपने वकीलों से बात कर ली है। वे लोग FIR दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। मेरे माता-पिता भी उसके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। सवाल: चंद्रशेखर समाज के दुश्मन कैसे हैं?
रोहिणी : बहुत सारी चीजें हैं, मैं तो प्रमाण के साथ दे चुकी हूं। जो दिखाया जाता है, वह होता नहीं। मैं और चंद्रशेखर दोनों दलित समाज से आते हैं। कई बार कई चीजों में उन्हें रोकने की कोशिश की। उसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने सबसे पहले मुझसे दूरियां बनाईं। मैं हमेशा गलत का विरोध करने लगी। जब गलत का विरोध करती रही, तो इस तरह की चीजें सामने आने लगीं। खैर, ये सारी चीजें कोर्ट में पेश की जाएंगी। अब तो लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी। सवाल: चंद्रशेखर ने कितनी लड़कियों को बर्बाद किया?
रोहिणी : मैंने एक चैट भी पोस्ट की है। जो लड़कियां सामने आई हैं, उनके नाम और चैट भी मैंने वायरल की हैं। इस चीज का भी मैंने विरोध किया था। हमारा समाज और कानून हर चीज का प्रूफ मांगता है। जिस चीज का प्रूफ नहीं, उस पर बोलने का कोई फायदा नहीं। बिना सबूत के बोलना गलत आरोप ही माना जाएगा। वह हमारे पर ही समस्या बनेगी। मैंने पीड़ित लड़कियों से बात भी की, तो एक समान परिस्थिति रही है। सवाल: पीड़ित लड़कियां सामने क्यों नहीं आ रहीं?
रोहिणी : गरीब दलित परिवार की बेटियां कैसे सामने आएंगी? कोई सहारनपुर की है, कोई अन्य गांव की। मैं स्विटजरलैंड में हूं, 5 साल से नौकरी कर रही हूं। अगर मैं नहीं बोलूंगी, तो फिर बाबा साहब का मिशन कैसे आगे बढ़ेगा। मुझे लगा कि अब आगे आकर बोलना ही होगा। अगर मैं भी नहीं बोल सकती, तो मेरा इंडिपेंडेंट होने का क्या फायदा? चंद्रशेखर आकर बोलें तो सही। मेरे एक भी आरोप का जवाब तो दें। वह मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं, मैं एक-एक बात का सबूत दूंगी। सवाल: आप स्विटजरलैंड में रहकर लड़ रही हैं, क्या इंडिया आएंगी?
रोहिणी : मेरे वकीलों ने कहा कि इंडिया आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन भी FIR दर्ज कर सकते हैं। इंडिया आना अभी मुश्किल होगा, क्योंकि मेरी जॉब के साथ कई चीजें चल रही हैं। इंडिया आने पर मेरी जान पर खतरा बन जाएगा। क्योंकि, जैसी चीजें चल रही हैं उसमें कुछ भी हो सकता है। लेकिन, फिर भी जरूरत हुई तो इंडिया आऊंगी। मेरा तो घर-परिवार सब इंदौर में है। सवाल: आपको पता था कि चंद्रशेखर शादीशुदा हैं?
रोहिणी : मुझे नहीं पता था कि चंद्रशेखर शादीशुदा हैं। यदि पता होता तो मैं उस इंसान से जुड़ती ही क्यों? जब पता चला, तब तक बहुत सारी चीजें हो चुकी थीं। हम बहुत आगे बढ़ चुके थे। जब पता चला, तब तक चंद्रशेखर ने मुझे कहीं का छोड़ा ही नहीं? मैं उसके भी प्रूफ दूंगी कि किस तरह मुझे सुसाइड की धमकियां दी जाती थीं। वीडियो कॉल, चैट से लेकर सब चीजें मेरे पास हैं। एक लड़की को किस तरह मैनिपुलेट किया जाता है। समाज को यही बताना चाहती हूं कि हमेशा औरत की गलती कब तक बताएंगे। मैं सोशल मूवमेंट के लिए खड़ी हुई। लोग मेरे ऊपर पर्सनल एलिगेशन लगाते हैं। मैंने इतना पेन और डिप्रेशन झेल लिया। अब मैं जो समस्या खड़ी हुई है, उसका जवाब दे रही हूं। एक व्यक्ति किस तरह मुखौटा पहनकर बहुजन नायक बनने की एक्टिंग करता रहेगा। दूसरे लोगों को इस तरह की प्रॉब्लम क्रिएट कर रास्ते से हटा दिया जाएगा। सवाल: चंद्रशेखर सांसद हैं, एक दल के अध्यक्ष, क्या आप अकेले लड़ पाएंगी?
रोहिणी : मैं अकेले क्यों नहीं लड़ सकती? क्या कॉमन पर्सन की कोई वैल्यू नहीं? कॉमन पर्सन की कोई वाइस नहीं है क्या? किसी सांसद, विधायक का टैग होना जरूरी है क्या? कॉमन गर्ल की तरह यूएन में रिप्रजेंट कर सकती हूं, पाकिस्तान के खिलाफ उनके मुंह पर बोल सकती हूं। यह तो मेरी खुद की कंट्री है, मैं यहां क्यों नहीं बोल सकती? जानिए क्या है पूरा विवाद मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं। चंद्रशेखर की चुप्पी से उठ रहे सवाल
रोहिणी घावरी के गंभीर आरोपों को लेकर हमने सांसद चंद्रशेखर आजाद से भी बात करने की कोशिश की। उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन न तो उन्होंने फोन पिक किया, न ही मैसेज का रिप्लाई दिया। ऐसे में रोहिणी घावरी के सोशल मीडिया और मीडिया में गंभीर आरोपों के बाद भी सांसद चंद्रशेखर आजाद की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं। चुप्पी रोहिणी घावरी के आरोपों को बल दे रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… इंजीनियर की नौकरी छोड़ IPS बने अभिषेक भारती, अतीक-मुख्तार गैंग की रीढ़ तोड़ी, गैंगरेप आरोपियों को दौड़ाकर गोली मारी IPS अभिषेक भारती यूपी पुलिस फोर्स में बड़ा नाम हैं। अपनी 6 साल की सर्विस में उन्होंने कई माफियाओं की रीढ़ तोड़ी। अभिषेक पिता की तरह इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने इस इच्छा को पूरा भी किया।फिर खाकी वर्दी पहनने की चाहत में इंजीनियर की 2 की जॉब छोड़ दीं। अपने तीसरे अटेंप्ट में उन्होंने UPSC क्रैक किया और IPS बने। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सांसद चंद्रशेखर ‘खामोश’, रोहिणी बोली- जान को खतरा:कई लड़कियों के साथ गलत किया, एक्शन लूंगी
