नारनौल में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में बुझा पाई

नारनौल में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में बुझा पाई

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के गांव मारोली में टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव मारोली में ईश्वर सिंह ने बाबा बर्फानी के नाम से एक टेंट हाउस किया हुआ है। जिसका उसने गांव की धर्मशाला में गोदाम बनाया हुआ है। ईश्वर सिंह की दादी मूर्ति देवी का बीते दिनों निधन हो गया था। जिसके कारण वह तथा उसका पूरा परिवार दादी की रस्म पगड़ी में व्यस्त थे। इस दौरान पीछे से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। ईश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना उनको ग्रामीणों ने दी। वह जब मौके पर पहुंचा तो ग्रामीण आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। वहीं दमकल की गाड़ी आग लगने के करीब आधा घंटा बाद पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों रुपए का सामान जला टेंट हाउस के संचालक ईश्वर सिंह के अनुसार, उसके गोदाम में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। आग की वजह से उसका सारा सामान जल गया। इससे उसको करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। यह सामान जला ईश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से 120 पर्दे, 50 सिलिंग, 20 वीआईपी सिलिंग, 120 फ्रेम, चार बड़े कूलर, 250 प्लास्टिक की कुर्सी, 60 डनलप की कुर्सी, तीन स्टेज के तख्त, एक स्टेज कुर्सी, 200 बाई 200 के मेट, लाइटिंग का सामान, पुराने कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के गांव मारोली में टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव मारोली में ईश्वर सिंह ने बाबा बर्फानी के नाम से एक टेंट हाउस किया हुआ है। जिसका उसने गांव की धर्मशाला में गोदाम बनाया हुआ है। ईश्वर सिंह की दादी मूर्ति देवी का बीते दिनों निधन हो गया था। जिसके कारण वह तथा उसका पूरा परिवार दादी की रस्म पगड़ी में व्यस्त थे। इस दौरान पीछे से टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। ईश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना उनको ग्रामीणों ने दी। वह जब मौके पर पहुंचा तो ग्रामीण आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। वहीं दमकल की गाड़ी आग लगने के करीब आधा घंटा बाद पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लाखों रुपए का सामान जला टेंट हाउस के संचालक ईश्वर सिंह के अनुसार, उसके गोदाम में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। आग की वजह से उसका सारा सामान जल गया। इससे उसको करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। यह सामान जला ईश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से 120 पर्दे, 50 सिलिंग, 20 वीआईपी सिलिंग, 120 फ्रेम, चार बड़े कूलर, 250 प्लास्टिक की कुर्सी, 60 डनलप की कुर्सी, तीन स्टेज के तख्त, एक स्टेज कुर्सी, 200 बाई 200 के मेट, लाइटिंग का सामान, पुराने कपड़े आदि जलकर खाक हो गए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर