हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अपनी ही पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम के बयान का जवाब दिया। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा था कि MP और MLA की नहीं चलती। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने पलटवार करते हुए कहा कि MLA और MP कानून बनाते हैं। जिनके आधार पर आगे सभी काम किए जाते हैं। साथ ही कहा कि ग्रांट भी जारी करते हैं। मंत्री रणबीर गंगवा वीरवार को भिवानी पहुंचे थे और बयां केंद्र में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान रणबीर गंगवा ने टालमटोल करते हुए कहा कि विधायक और सांसद विधानसभा एवं संसद में कानून बनाते हैं। हमारा काम ग्रांट जारी करना है। गांवों का विकास और गली नाली बनाने का काम सरपंच का है। साथ ही उदाहरण दिया कि किसी की पेंशन बननी है तो सांसद या विधायक बनाकर देने नहीं जाएंगे। ये सिस्टम से बनेगी और मिलेगी। एचएयू मे लाठीचार्ज पर बोले गंगवा
वहीं हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गंगवा ने कहा कि ये भाजपा सरकार है। कोई गलत काम करेगा तो कार्रवाई होगी। वहीं विपक्ष द्वारा हरियाणा में अपराध बढ़ने के आरोपों पर रणबीर गंगवा ने साफ कहा कि अपराध बढ़ा नहीं, घटा है। साथ की कहा कि हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख़्त कार्यवाही होगी। कांग्रेस पर ली चुटकी
साथ ही हरियाणा में कांग्रेस द्वारा संगठन खड़ा करने पर रणबीर गंगवा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं है। अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग गुट हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विहीन कांग्रेस के ऐसी हालत है। आगे चलकर कांग्रेस और नीचे जाएगी। वहीं पत्रकार वार्ता में उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनवाया। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अपनी ही पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम के बयान का जवाब दिया। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा था कि MP और MLA की नहीं चलती। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने पलटवार करते हुए कहा कि MLA और MP कानून बनाते हैं। जिनके आधार पर आगे सभी काम किए जाते हैं। साथ ही कहा कि ग्रांट भी जारी करते हैं। मंत्री रणबीर गंगवा वीरवार को भिवानी पहुंचे थे और बयां केंद्र में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान रणबीर गंगवा ने टालमटोल करते हुए कहा कि विधायक और सांसद विधानसभा एवं संसद में कानून बनाते हैं। हमारा काम ग्रांट जारी करना है। गांवों का विकास और गली नाली बनाने का काम सरपंच का है। साथ ही उदाहरण दिया कि किसी की पेंशन बननी है तो सांसद या विधायक बनाकर देने नहीं जाएंगे। ये सिस्टम से बनेगी और मिलेगी। एचएयू मे लाठीचार्ज पर बोले गंगवा
वहीं हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गंगवा ने कहा कि ये भाजपा सरकार है। कोई गलत काम करेगा तो कार्रवाई होगी। वहीं विपक्ष द्वारा हरियाणा में अपराध बढ़ने के आरोपों पर रणबीर गंगवा ने साफ कहा कि अपराध बढ़ा नहीं, घटा है। साथ की कहा कि हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख़्त कार्यवाही होगी। कांग्रेस पर ली चुटकी
साथ ही हरियाणा में कांग्रेस द्वारा संगठन खड़ा करने पर रणबीर गंगवा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी नहीं है। अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग गुट हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विहीन कांग्रेस के ऐसी हालत है। आगे चलकर कांग्रेस और नीचे जाएगी। वहीं पत्रकार वार्ता में उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनवाया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
