भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी के शीतला मंदिर स्थित जालंधर जिला कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा की गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी को फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया गया। भयंकर विमान हादसे में रूपाणी सदा के लिए बिछुड़ गए। उनके देश के प्रति किए कार्यों को याद किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में तमाम लीडरशिप जुटी। सभा में पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, रमेश शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी सहित कई नेता शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि विजय रूपाणी एक अनुभवी नेता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने गुजरात के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार रूपाणी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करता रहेगा। भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी के शीतला मंदिर स्थित जालंधर जिला कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा की गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी को फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया गया। भयंकर विमान हादसे में रूपाणी सदा के लिए बिछुड़ गए। उनके देश के प्रति किए कार्यों को याद किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में तमाम लीडरशिप जुटी। सभा में पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, रमेश शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी सहित कई नेता शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि विजय रूपाणी एक अनुभवी नेता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने गुजरात के विकास में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार रूपाणी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा करता रहेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
