हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी दिन:10 लाख से ज्यादा आवेदन आए; इसी महीने एग्जाम करा सकता है HSSC

हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी दिन:10 लाख से ज्यादा आवेदन आए; इसी महीने एग्जाम करा सकता है HSSC

हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन का आज (14 जून) लास्ट दिन है। 16 जून को रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स फीस जमा करा सकते हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक 10 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। HSSC इसी महीने एग्जाम करा सकता है। HSSC का अनुमान है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। आयोग ने 12 जून को रजिस्ट्रेशन के लिए 2 दिन का समय बढ़ाया था। आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने का नोटिफिकेशन… 1 मिनट में हो रहे 72 रजिस्ट्रेशन
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक दिन पहले तीन दिन के आंकड़े साझा किए थे, जिसके अनुसार एक दिन में 1 लाख 62 हजार 472 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे तक था। इससे पहले 10 जून को 1 लाख 8 हजार 13 अभ्यर्थियों ने CET के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से 60 हजार तक की बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के अनुसार एक मिनट में ग्रुप-C भर्ती के लिए करीब 72 युवा रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। यानी अंतिम डेट पास आने के साथ ही CET में रजिस्ट्रेशन जोर पकड़ गया है। अब आगे क्या करेगा HSSC, 3 पॉइंट्स में जानिए… 1. एग्जाम सेंटर पर HSSC करेगा फोकस
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन के बाद आगे की तैयारी में जुटेगा। इसके तहत जितने भी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उसी अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। हालांकि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र पहले से तैयार किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। 2. CS सभी जिलों के DC से करेंगे मीटिंग
हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी सभी जिलों के DC और SP के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में एग्जाम सेंटर के साथ ही सरकार उनकी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जहां तक संभव होगा, उन जिलों में धारा 144 भी लागू कर सकती है। 3. समर वेकेशन में ही एग्जाम की तैयारी
कमीशन चाहता है कि किसी भी सूरत में परीक्षा स्कूलों में समर वेकेशन खत्म होने से पहले करा दी जाए। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अभी एग्जाम के लिए जगह की कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल समर वेकेशन के कारण बंद हैं। ऐसे में CET एग्जाम कराने में इस कारण से कोई दिक्कत नहीं आएगी। —————– CET से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा CET 2 शिफ्टों में हुआ तो नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लगेगा:नंबरों को बराबर करने के लिए इस्तेमाल होगा; लागू करने समेत अन्य जरूरी सवाल-जवाब जानें हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। रजिस्ट्रेशन ज्यादा होते हैं तो एग्जाम 2 शिफ्टों में होगा। अगर ऐसा हुआ तो HSSC नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करेगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन का आज (14 जून) लास्ट दिन है। 16 जून को रात 12 बजे तक कैंडिडेट्स फीस जमा करा सकते हैं। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक 10 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। HSSC इसी महीने एग्जाम करा सकता है। HSSC का अनुमान है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। आयोग ने 12 जून को रजिस्ट्रेशन के लिए 2 दिन का समय बढ़ाया था। आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने का नोटिफिकेशन… 1 मिनट में हो रहे 72 रजिस्ट्रेशन
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक दिन पहले तीन दिन के आंकड़े साझा किए थे, जिसके अनुसार एक दिन में 1 लाख 62 हजार 472 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे तक था। इससे पहले 10 जून को 1 लाख 8 हजार 13 अभ्यर्थियों ने CET के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से 60 हजार तक की बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के अनुसार एक मिनट में ग्रुप-C भर्ती के लिए करीब 72 युवा रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। यानी अंतिम डेट पास आने के साथ ही CET में रजिस्ट्रेशन जोर पकड़ गया है। अब आगे क्या करेगा HSSC, 3 पॉइंट्स में जानिए… 1. एग्जाम सेंटर पर HSSC करेगा फोकस
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन के बाद आगे की तैयारी में जुटेगा। इसके तहत जितने भी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उसी अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। हालांकि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र पहले से तैयार किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। 2. CS सभी जिलों के DC से करेंगे मीटिंग
हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी सभी जिलों के DC और SP के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में एग्जाम सेंटर के साथ ही सरकार उनकी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जहां तक संभव होगा, उन जिलों में धारा 144 भी लागू कर सकती है। 3. समर वेकेशन में ही एग्जाम की तैयारी
कमीशन चाहता है कि किसी भी सूरत में परीक्षा स्कूलों में समर वेकेशन खत्म होने से पहले करा दी जाए। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अभी एग्जाम के लिए जगह की कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल समर वेकेशन के कारण बंद हैं। ऐसे में CET एग्जाम कराने में इस कारण से कोई दिक्कत नहीं आएगी। —————– CET से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा CET 2 शिफ्टों में हुआ तो नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लगेगा:नंबरों को बराबर करने के लिए इस्तेमाल होगा; लागू करने समेत अन्य जरूरी सवाल-जवाब जानें हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। रजिस्ट्रेशन ज्यादा होते हैं तो एग्जाम 2 शिफ्टों में होगा। अगर ऐसा हुआ तो HSSC नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करेगा। पढ़ें पूरी खबर…   हरियाणा | दैनिक भास्कर