हरियाणा में पंजाब के प्रेमी को VIDEO कॉल कर सुसाइड:बोली- तू मेरा फोन नहीं उठाता, आज मरुंगी; बॉयफ्रेंड के पहुंचने तक फंदा लगाया

हरियाणा में पंजाब के प्रेमी को VIDEO कॉल कर सुसाइड:बोली- तू मेरा फोन नहीं उठाता, आज मरुंगी; बॉयफ्रेंड के पहुंचने तक फंदा लगाया

हरियाणा के सिरसा में एक विवाहिता ने प्रेमी को वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया। उसने प्रेमी से कहा कि तू मेरा फोन नहीं उठाता। इसलिए मैं आज फांसी लगा लूंगी। जब तक प्रेमी उसके घर पहुंचा तो महिला फंदा लगा चुकी थी। उसने महिला को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया। उसकी मौत होने का पता चलते ही वह भाग निकला। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। इसके बाद पति जब रात को घर पहुंचा तो पत्नी को मृत पाया। उसने पुलिस को सूचना दी और प्रेमी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमी महिला के पति का सगा भतीजा ही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 7 से 9 बजे के बीच डबवाली के वार्ड-1 अमृत सरिया वाली गली एरिया की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… एक साल पहले घर से भगा ले गया था आरोपी
मृतका के पति जगदीप ने बताया है कि हर्षप्रीत उर्फ भोलू करीब एक साल पहले उसकी पत्नी हरप्रीत को घर से भगा ले गया था। हालांकि, तब दोनों को एक महीने बाद ही राजस्थान से पकड़ लिया गया था। इसके बाद परिवार ने पंचायत की मध्यस्थता से मामला सुलझा लिया था। उस समय हरप्रीत के पति जगदीप सिंह ने भी उसे स्वीकार कर लिया था। फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया
डबवाली सिटी थाने के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला हरप्रीत कौर का फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। महिला ने अपने प्रेमी को वॉट्सऐप कॉल की थी। इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है। उसने वारदात से पहले कई बार फोन पर बात की। इसके बाद महिला ने उसे वीडियो कॉल की और घर में पंखे से चुन्नी बांधकर सुसाइड कर लिया। उस समय उनके दोनों बच्चे सोए हुए थे। उसकी कॉल हिस्ट्री और रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। हरियाणा के सिरसा में एक विवाहिता ने प्रेमी को वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया। उसने प्रेमी से कहा कि तू मेरा फोन नहीं उठाता। इसलिए मैं आज फांसी लगा लूंगी। जब तक प्रेमी उसके घर पहुंचा तो महिला फंदा लगा चुकी थी। उसने महिला को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया। उसकी मौत होने का पता चलते ही वह भाग निकला। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। इसके बाद पति जब रात को घर पहुंचा तो पत्नी को मृत पाया। उसने पुलिस को सूचना दी और प्रेमी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमी महिला के पति का सगा भतीजा ही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 7 से 9 बजे के बीच डबवाली के वार्ड-1 अमृत सरिया वाली गली एरिया की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… एक साल पहले घर से भगा ले गया था आरोपी
मृतका के पति जगदीप ने बताया है कि हर्षप्रीत उर्फ भोलू करीब एक साल पहले उसकी पत्नी हरप्रीत को घर से भगा ले गया था। हालांकि, तब दोनों को एक महीने बाद ही राजस्थान से पकड़ लिया गया था। इसके बाद परिवार ने पंचायत की मध्यस्थता से मामला सुलझा लिया था। उस समय हरप्रीत के पति जगदीप सिंह ने भी उसे स्वीकार कर लिया था। फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया
डबवाली सिटी थाने के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला हरप्रीत कौर का फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। महिला ने अपने प्रेमी को वॉट्सऐप कॉल की थी। इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है। उसने वारदात से पहले कई बार फोन पर बात की। इसके बाद महिला ने उसे वीडियो कॉल की और घर में पंखे से चुन्नी बांधकर सुसाइड कर लिया। उस समय उनके दोनों बच्चे सोए हुए थे। उसकी कॉल हिस्ट्री और रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर