उन्नाव में सिपाही ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:ड्यूटी के दौरान कनपटी पर किया फायर, घर वाले शादी का बना रहे थे दबाव

उन्नाव में सिपाही ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:ड्यूटी के दौरान कनपटी पर किया फायर, घर वाले शादी का बना रहे थे दबाव

उन्नाव में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे उठाकर पास के सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला हसनगंज कोतवाली का है। बताया जाता है कि घर वालों ने उसकी शादी के लिए लड़की पसंद की थी लेकिन सिपाही को वो लड़की पसंद नहीं थी। फिर भी घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के नयावास निवासी मेघराज के बेटे देवांश तेवतिया 2019 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव में ही हुई थी। पुलिस लाइन से उन्हें थाना हसनगंज में तैनाती मिली थी। पिछले करीब 5 साल से इसी थाने पर तैनात थे। 3 महीने पहले हादसे में पैर में लगी थी चोट
3 महीने पहले देवांश का एक्सीडेंट हो गया था। पैर में चोट लगने के चलते वह इलाज कराने के लिए घर चले गये थे। 20 दिन पहले ही ठीक होने पर थाना हसनगंज आये थे। इस समय देवांश की ड्यूटी थाना कार्यालय में थी। फायर की आवाज सुनकर पहुंची महिला सिपाही मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो देखा कि देवांश ने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। ये देखकर उसने शोर मचाया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बुलंदशहर में देवांश के परिवार को भी सूचना दे दी गई है। घर वाले एंगेजमेंट की कर रहे थे तैयारी देवांश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बहन और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। इधर जब वो घर गया था तब उसकी शादी के लिए घर वालों ने लड़की पसंद की थी। लेकिन वो लड़की देवांश को पसंद नहीं थी। जिस कारण वो शादी से इनकार कर रहा था। इसको लेकर परिवार वालों से उसका झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह उसके बड़े भाई ने फोन करके घर आने और उसी लड़की से एंगेजमेंट करने की बात कही थी। इसे लेकर फिर झगड़ा हुआ था, माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर ही देवांश ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर जान दे दी। एसपी ने सील कराई कार्यालय की DVR घटना की जानकारी पर SP सिद्धार्थ शंकर मीणा थाना हसन गंज पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस कर्मियों से उन्होंने बारी बारी पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद वह घटनास्थल वाले दफ्तर में पहुंचे और बारीकी से जांच की। कार्यालय में लगे सीसीटीवी की डीवीआर सील करा दिया है। उन्नाव में बीते एक साल में हुईं ऐसी कई घटनाएं उन्नाव में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे उठाकर पास के सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला हसनगंज कोतवाली का है। बताया जाता है कि घर वालों ने उसकी शादी के लिए लड़की पसंद की थी लेकिन सिपाही को वो लड़की पसंद नहीं थी। फिर भी घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के नयावास निवासी मेघराज के बेटे देवांश तेवतिया 2019 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव में ही हुई थी। पुलिस लाइन से उन्हें थाना हसनगंज में तैनाती मिली थी। पिछले करीब 5 साल से इसी थाने पर तैनात थे। 3 महीने पहले हादसे में पैर में लगी थी चोट
3 महीने पहले देवांश का एक्सीडेंट हो गया था। पैर में चोट लगने के चलते वह इलाज कराने के लिए घर चले गये थे। 20 दिन पहले ही ठीक होने पर थाना हसनगंज आये थे। इस समय देवांश की ड्यूटी थाना कार्यालय में थी। फायर की आवाज सुनकर पहुंची महिला सिपाही मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो देखा कि देवांश ने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। ये देखकर उसने शोर मचाया। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बुलंदशहर में देवांश के परिवार को भी सूचना दे दी गई है। घर वाले एंगेजमेंट की कर रहे थे तैयारी देवांश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बहन और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। इधर जब वो घर गया था तब उसकी शादी के लिए घर वालों ने लड़की पसंद की थी। लेकिन वो लड़की देवांश को पसंद नहीं थी। जिस कारण वो शादी से इनकार कर रहा था। इसको लेकर परिवार वालों से उसका झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह उसके बड़े भाई ने फोन करके घर आने और उसी लड़की से एंगेजमेंट करने की बात कही थी। इसे लेकर फिर झगड़ा हुआ था, माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर ही देवांश ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर जान दे दी। एसपी ने सील कराई कार्यालय की DVR घटना की जानकारी पर SP सिद्धार्थ शंकर मीणा थाना हसन गंज पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस कर्मियों से उन्होंने बारी बारी पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद वह घटनास्थल वाले दफ्तर में पहुंचे और बारीकी से जांच की। कार्यालय में लगे सीसीटीवी की डीवीआर सील करा दिया है। उन्नाव में बीते एक साल में हुईं ऐसी कई घटनाएं   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर