पंजाब में भी माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप का असर:अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे के बाद उड़ानें विलंब, यात्रियों को मिले मैनुअल बोर्डिंग पास

पंजाब में भी माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप का असर:अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे के बाद उड़ानें विलंब, यात्रियों को मिले मैनुअल बोर्डिंग पास

भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों से माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश की शिकायतें सामने आई हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में दिक्कतों की वजह से बैंक सेवाएं और एयरपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश का असर अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला है। यहां दोपहर 1 बजे से ही फ्लाइट्स में देरी हो रही है। इसकी वजह से एयरलाइंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के बाहर लंबी कतारें भी लग गई हैं। हर फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे की देरी से उड़ान भर रही है। एयरलाइंस को यात्रियों को बोर्डिंग पास देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाथ से लिखे जा रहे हैं बोर्डिंग पास एयरलाइंस ने अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास देने शुरू कर दिए हैं। इंडिगो और एयर इंडिया के सर्वर प्रभावित होने की वजह से एयरलाइन का ग्राउंड स्टाफ यात्रियों के लिए ऑनलाइन बोर्डिंग पास नहीं बना पा रहा है। एयरलाइंस स्टाफ ने बताया कि फिलहाल मैनुअल बोर्डिंग पास दिए गए हैं, जिन्हें सर्वर ठीक होने के बाद ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। अमृतसर में प्रभावित फ्लाइट्स अमृतसर से उड़ान भरने वाली 6E6288 श्रीनगर फ्लाइट 1.10 बजे की जगह 2.11 बजे, AI169 लंदन 1.40 बजे की जगह 2.08 बजे टेकऑफ की है। वहीं, 2 बजे टेकऑफ करने वाली 6E2292 अमृतसर – दिल्ली, अमृतसर दिल्ली विस्तारा की UK692, 4 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होने वाली 6E478 समय से तकरीबन 45 मिनट से 1 घंटे तक लेट टेकऑफ करेंगी। चंडीगढ़ में प्रभावित फ्लाइट्स 6E2195 चंडीगढ़ नई दिल्ली फ्लाइट 1.30 बजे की जगह 2.25 बजे टेकऑफ की है। वहीं, 6E614 चंडीगढ़ गोआ फ्लाइट 2.30 बजे से टेकऑफ के लिए इंतजार में हैं। UK658 चंडीगढ़ से बंगलौर जाने वाली फ्लाइट 3.10 बजे टेकऑफ के लिए तैयार है। इन फ्लाइट्स को मैन्युअल क्लीयरैंस मिलने के बाद उड़ान की अनुमति दी जाएगी। भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों से माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश की शिकायतें सामने आई हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में दिक्कतों की वजह से बैंक सेवाएं और एयरपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश का असर अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला है। यहां दोपहर 1 बजे से ही फ्लाइट्स में देरी हो रही है। इसकी वजह से एयरलाइंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के बाहर लंबी कतारें भी लग गई हैं। हर फ्लाइट डेढ़ से दो घंटे की देरी से उड़ान भर रही है। एयरलाइंस को यात्रियों को बोर्डिंग पास देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाथ से लिखे जा रहे हैं बोर्डिंग पास एयरलाइंस ने अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास देने शुरू कर दिए हैं। इंडिगो और एयर इंडिया के सर्वर प्रभावित होने की वजह से एयरलाइन का ग्राउंड स्टाफ यात्रियों के लिए ऑनलाइन बोर्डिंग पास नहीं बना पा रहा है। एयरलाइंस स्टाफ ने बताया कि फिलहाल मैनुअल बोर्डिंग पास दिए गए हैं, जिन्हें सर्वर ठीक होने के बाद ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। अमृतसर में प्रभावित फ्लाइट्स अमृतसर से उड़ान भरने वाली 6E6288 श्रीनगर फ्लाइट 1.10 बजे की जगह 2.11 बजे, AI169 लंदन 1.40 बजे की जगह 2.08 बजे टेकऑफ की है। वहीं, 2 बजे टेकऑफ करने वाली 6E2292 अमृतसर – दिल्ली, अमृतसर दिल्ली विस्तारा की UK692, 4 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होने वाली 6E478 समय से तकरीबन 45 मिनट से 1 घंटे तक लेट टेकऑफ करेंगी। चंडीगढ़ में प्रभावित फ्लाइट्स 6E2195 चंडीगढ़ नई दिल्ली फ्लाइट 1.30 बजे की जगह 2.25 बजे टेकऑफ की है। वहीं, 6E614 चंडीगढ़ गोआ फ्लाइट 2.30 बजे से टेकऑफ के लिए इंतजार में हैं। UK658 चंडीगढ़ से बंगलौर जाने वाली फ्लाइट 3.10 बजे टेकऑफ के लिए तैयार है। इन फ्लाइट्स को मैन्युअल क्लीयरैंस मिलने के बाद उड़ान की अनुमति दी जाएगी।   पंजाब | दैनिक भास्कर