भास्कर न्यूज | जालंधर क्यूरो मॉल के पास एसटीएफ द्वारा स्विफ्ट डिजायर से मिली 353 ग्राम हेरोइन के मामले में अरेस्ट किए गए ड्राइवर साहिल व किसान राजबीर सिंह राजा को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने यह कहकर रिमांड मांगा कि दोनों आरोपी कब से नशा बेच रहे हैं और वह नशा कहां से खरीद कर लाते थे, अब तक नशे से कितनी कमाई की है, पुलिस इन सबके बारे में लंबी पूछताछ करना चाहती है, ताकि पूरे नेटवर्क को ब्रेक किया जा सके। बता दें कि एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को उक्त मॉल के पास ट्रेप लगाकर ड्राइवर साहिल और किसान राजबीर सिंह दोनों वासी नीवा पासा जमशेर को गिरफ्तार किया था। इनसे 353 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। मोहाली स्थित थाना एसटीएफ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन बेचनी शुरू कर दी थी। भास्कर न्यूज | जालंधर क्यूरो मॉल के पास एसटीएफ द्वारा स्विफ्ट डिजायर से मिली 353 ग्राम हेरोइन के मामले में अरेस्ट किए गए ड्राइवर साहिल व किसान राजबीर सिंह राजा को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने यह कहकर रिमांड मांगा कि दोनों आरोपी कब से नशा बेच रहे हैं और वह नशा कहां से खरीद कर लाते थे, अब तक नशे से कितनी कमाई की है, पुलिस इन सबके बारे में लंबी पूछताछ करना चाहती है, ताकि पूरे नेटवर्क को ब्रेक किया जा सके। बता दें कि एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को उक्त मॉल के पास ट्रेप लगाकर ड्राइवर साहिल और किसान राजबीर सिंह दोनों वासी नीवा पासा जमशेर को गिरफ्तार किया था। इनसे 353 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। मोहाली स्थित थाना एसटीएफ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन बेचनी शुरू कर दी थी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कुरुक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:टांगों में लगी गोलियां, फिरौती के लिए शहर में आए; 1 पटियाला का रहने वाला
कुरुक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:टांगों में लगी गोलियां, फिरौती के लिए शहर में आए; 1 पटियाला का रहने वाला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 1 बजे CIA-1 और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले CHC शाहाबाद और फिर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच के अभिजोत के रूप में हुई है। दोनों बदमाश फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था। पुलिस को इनपुट मिला CIA-1 की टीम को शरीफगढ़ के पास सर्विस रोड पर 2 संदिग्धों के बाइक पर घूमने का इनपुट मिला था। CIA-1 की टीम ने मौके पर पहुंची और बाइक को रुकवाने की कोशिश की तो खुद घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की और दोनों को घायल कर दबोच लिया। दोनों बदमाश LNJP अस्पताल में रेफर टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर CHC शाहाबाद पहुंचाया, जहां से उनको LNJP अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम बदमाशों पर नजर रखे हुए है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा। देसी कट्टा और पिस्टल बरामद CIA-1 के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों ने कुल 3 राउंड फायरिंग की। उनके कब्जे से देसी कट्टा और पिस्टल बरामद हुआ। अभी उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा। आरोपी शहर में किसी कारोबारी के घर फायरिंग करने की नीयत से आए थे।

लुधियाना में आज सड़कों पर किसान:लिफ्टिंग और खाद्य न मिलने से परेशान; दोपहर 12 से 3 बजे तक बैठेंगे धरने पर
लुधियाना में आज सड़कों पर किसान:लिफ्टिंग और खाद्य न मिलने से परेशान; दोपहर 12 से 3 बजे तक बैठेंगे धरने पर पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज लुधियाना में किसान सड़कों पर होंगे। किसान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मांग है कि मंडियों में उठान नहीं हो रहा है, जिससे उनका धान खराब हो रहा है। वहीं, नई फसल की बुवाई के लिए समय पर खाद्यान्न भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद इसका ऐलान किया था। हालांकि, किसानों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है कि प्रदर्शन किन जगहों पर होगा। फसलों की खरीद शुरू न होने से किसान हैं परेशान जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि वह समराला, मोरिंडा व कुछ अन्य जगहों पर जाकर किसानों को संबोधित भी करेंगे। लक्खोवाल ने कहा कि फसलों की खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों का नुकसान हो रहा है, इसके जिम्मेदार राज्य और दिल्ली सरकार हैं। किसान नेता लक्खोवाल ने कहा- पंजाब सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर दावा किया गया था। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसान मंडियों में भटक रहा है। अगर पंजाब सरकार राज्य से धान शिफ्ट नहीं करती तो इससे पंजाब के किसानों का काफी नुकसान होगा। आगे की रणनीति के लिए 14 अक्टूबर सोमवार को किसानों की लीडरशिप चंडीगढ़ में इकट्ठा होकर चर्चा करेंगी।

जगराओं में किसानों ने टोल प्लाजा कराया बंद:नारेबाजी कर लगाया धरना, बिना पर्ची कटाए निकल रहे वाहन चालक, धान खरीद ना होने से परेशान
जगराओं में किसानों ने टोल प्लाजा कराया बंद:नारेबाजी कर लगाया धरना, बिना पर्ची कटाए निकल रहे वाहन चालक, धान खरीद ना होने से परेशान लुधियाना के जगराओं में धान की खरीद ना होने पर भड़के किसानों ने वीरवार को चौकीमान टोल प्लाजा पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया, जिसके चलते टोल से गुजरने वाले वाहन चालक बिना पर्ची कटवाए निकलते रहे। जानकारी के अनुसार बीकेयू (उगराहां) द्वारा जिला लुधियाना (ग्रामीण) (ए-3) में टोल फ्री धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसानों ने कहा कि धान खरीद का काम धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों की मांग है कि मंडियों में धान की खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को कई-कई दिन मंडियों में बैठना ना पड़े। इस मौके सुदागर सिंह हरनेक सिंह गुरप्रीत सिंह चमकौर सिंह आदि उपस्थित रहे।