लुधियाना के जगराओं में धान की खरीद ना होने पर भड़के किसानों ने वीरवार को चौकीमान टोल प्लाजा पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया, जिसके चलते टोल से गुजरने वाले वाहन चालक बिना पर्ची कटवाए निकलते रहे। जानकारी के अनुसार बीकेयू (उगराहां) द्वारा जिला लुधियाना (ग्रामीण) (ए-3) में टोल फ्री धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसानों ने कहा कि धान खरीद का काम धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों की मांग है कि मंडियों में धान की खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को कई-कई दिन मंडियों में बैठना ना पड़े। इस मौके सुदागर सिंह हरनेक सिंह गुरप्रीत सिंह चमकौर सिंह आदि उपस्थित रहे। लुधियाना के जगराओं में धान की खरीद ना होने पर भड़के किसानों ने वीरवार को चौकीमान टोल प्लाजा पर धरना लगाकर टोल फ्री कर दिया, जिसके चलते टोल से गुजरने वाले वाहन चालक बिना पर्ची कटवाए निकलते रहे। जानकारी के अनुसार बीकेयू (उगराहां) द्वारा जिला लुधियाना (ग्रामीण) (ए-3) में टोल फ्री धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसानों ने कहा कि धान खरीद का काम धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों की मांग है कि मंडियों में धान की खरीद में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को कई-कई दिन मंडियों में बैठना ना पड़े। इस मौके सुदागर सिंह हरनेक सिंह गुरप्रीत सिंह चमकौर सिंह आदि उपस्थित रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
