(रेट प्रति ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) पूर्वानुमान : बादल छाए रहने और बारिश की संभावना । दिन 33.50 अधिकतम रात 27.50 न्यूनतम {एनएचएम कर्मचारी प्रदर्शन कहां : सिविल सर्जन कार्यालय समय : सुबह : 10 बजे { समाधान शिविर कहां : लघु सचिवालय में समय : सुबह : 9 बजे (रेट प्रति ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) पूर्वानुमान : बादल छाए रहने और बारिश की संभावना । दिन 33.50 अधिकतम रात 27.50 न्यूनतम {एनएचएम कर्मचारी प्रदर्शन कहां : सिविल सर्जन कार्यालय समय : सुबह : 10 बजे { समाधान शिविर कहां : लघु सचिवालय में समय : सुबह : 9 बजे हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

भाजपा से मिला धोखा, कांग्रेस से है सावित्री को आस:टिकट नहीं मिली तो निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, बेटे ने दी कांग्रेस में ना जाने की सलाह
भाजपा से मिला धोखा, कांग्रेस से है सावित्री को आस:टिकट नहीं मिली तो निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, बेटे ने दी कांग्रेस में ना जाने की सलाह हरियाणा में हिसार से भाजपा की टिकट ना मिलने पर नाराज चल रही भारत की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल अब कांग्रेस से टिकट की आस लगाकर बैठी हैं। अगर कांग्रेस भी उन्हें टिकट नहीं देती तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। जिंदल समर्थक रोजाना जिंदल हाउस फोन मिलाकर पूछ रहे हैं कि मैडम कब नामांकन भरेंगी? मगर जिंदल हाउस के अंदर अभी तक किसी के पास भी इस बात का जवाब नहीं है। सबकी निगाहें अब कांग्रेस पर आकर टिक गई हैं। चूंकी जिंदल परिवार पहले कांग्रेस में ही था इसलिए उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस उन्हें हिसार से टिकट जरूर देगी। सावित्री जिंदल 2 बार कांग्रेस की टिकट पर ही हिसार से विधायक बनी थी। इससे पहले इनके पति ओमप्रकाश जिंदल हिसार से ही विधायक रहे हैं। अपने पुराने रिकॉर्ड के हिसाब से जिंदल परिवार को कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद सावित्री जिंदल आगे का फैसला करेंगी। हालांकि सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल लगातार अपनी मां को कांग्रेस में ना जाने की सलाह दे रहे हैं। जिंदल हाउस पर पसरा सन्नाटा
भाजपा से टिकट कटने के बाद ही सावित्री जिंदल हिसार से बाहर हैं और लगातार दिल्ली में सक्रिय हैं। वो चुनाव लड़ने का फैसला ले चुकी हैं और चुनावी रण में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। हालांकि जिंदल हाउस पर सन्नाटा पसरा है, किसी को नहीं पता कि सावित्री जिंदल का अगला कदम क्या होगा। 6 दिन बाद भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जिंदल परिवार
बता दें कि भाजपा ने 4 सितंबर को 67 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट आते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी। कई पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, 5 सितंबर की सुबह सावित्री जिंदल ने भी बगावत कर दी है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा था कि- मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। मैं चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी। सावित्री मशहूर उद्योगपति और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। हिसार सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से होगा। चुनाव लड़ा तो कड़ी टक्कर दे सकती हैं सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल अगर हिसार विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ती हैं तो विरोधियों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। जिंदल परिवार 1991 से हिसार सीट से चुनाव लड़ता आ रहा है। सबसे पहले स्व. ओपी जिंदल ने चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर हिसार से चुनाव लड़ा और पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की थी। जिंदल परिवार राजनीति के साथ ही समाजसेवा से भी जुड़ा हुआ है। हिसार में उन्होंने कई स्कूल और अस्पताल खोले हुए हैं। इसके अलावा हिसार में जिंदल इंडस्ट्रीज में कई स्थानीय लोगों को नौकरी भी दी है। जिंदल परिवार का कोर वोटर हिसार में हैं जो सिर्फ जिंदल हाउस के कहने पर ही चलता है। डॉ. कमल गुप्ता मंत्री पद जरूर रहे लेकिन हिसार में उनके प्रति नाराजगी लगातार सामने आती रही है और इसका फायदा भी सावित्री जिंदल को मिल सकता है। सावित्री जिंदल 2.77 लाख करोड़ की मालकिन
जिंदल परिवार की मुखिया और जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, देश में चौथे नंबर पर सबसे अमीर हैं। इसके अलावा वह देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं और स्टील किंग स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। फॉर्च्यून इंडिया की सूची के मुताबिक, 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल लगभग 2.77 लाख करोड़ रुपए की मालकिन हैं।

हरियाणा में डाटा अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सेवाएं बहाल:सरल पोर्टल समेत 1000 से ज्यादा का काम फिर से शुरू, देर रात से थी बंद
हरियाणा में डाटा अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सेवाएं बहाल:सरल पोर्टल समेत 1000 से ज्यादा का काम फिर से शुरू, देर रात से थी बंद हरियाणा में डाटा अपग्रेड के लिए बंद की गई सभी सरकारी वेबसाइट 26 जनवरी की शाम से पूरी तरह बहाल हो गई हैं। प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी की मध्यरात्रि से सरल हरियाणा पोर्टल, फैमिली आईडी और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं को डाटा अपग्रेडेशन के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। इस दौरान एक हजार से ज्यादा महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं प्रभावित हुईं, जिनमें सरल हरियाणा, फैमिली आईडी, राशन कार्ड, ई-टिकटिंग और हर घर गृहणी जैसी लोकप्रिय सेवाएं शामिल थीं। हिसार कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विकास वर्मा के अनुसार, सभी वेबसाइटें अब पूर्ववत कार्य कर रही हैं और नागरिक अपनी आवश्यक सेवाओं का फायदा ऑनलाइन उठा सकते हैं। डाटा अपग्रेडेशन का यह कार्य सरकारी डिजिटल सेवाओं को और अधिक कुशल एवं सुरक्षित बनाने के लिए किया गया। यह कदम प्रदेश सरकार की डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

नूंह में हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल:अलवर रोड पर ऑल्टो और पिकअप की टक्कर; फिरोजपुर झिरका जा रहे थे
नूंह में हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल:अलवर रोड पर ऑल्टो और पिकअप की टक्कर; फिरोजपुर झिरका जा रहे थे हरियाणा के नूंह में शनिवार शाम को अलवर रोड पर सड़क हादसा हो गया। हादसा नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडुरी गांव के पास हुआ। जहां एक ऑल्टो कार और पिकअप में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला नागरिक अस्पताल माडीखेड़ा में पहुंचाया। वहीं शव को शवगृह में रखते हुए पुलिस पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में जुटी है। जानकारी के अनुसार नूंह सलंबा गांव का अब्दुल सत्तार (65) पुत्र बुद्धू और बेटा मौसिम अपनी ऑल्टो कार से किसी काम से फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। जब गंडुरी गांव के पास पहुंचे तो पिकअप में पीछे से जा भिड़े। इस हादसे में अब्दुल सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मौसिम खान घायल हो गया। वहीं पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।