करनाल | शादी के पांच महीने बाद एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का सुराग नहीं लगा है। एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी शादी को पांच महीने ही हुए हैं। उसकी 24 वर्षीय पत्नी 12 अगस्त को घर से चली गई है, लेकिन वापिस घर नहीं आई। हमने अपने तौर पर सब जगह तलाश कर लिया है। उसकी पत्नी की तलाश की जाए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। करनाल | शादी के पांच महीने बाद एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का सुराग नहीं लगा है। एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी शादी को पांच महीने ही हुए हैं। उसकी 24 वर्षीय पत्नी 12 अगस्त को घर से चली गई है, लेकिन वापिस घर नहीं आई। हमने अपने तौर पर सब जगह तलाश कर लिया है। उसकी पत्नी की तलाश की जाए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

रोहतक में 2 भाईयों से 8 लाख ठगे:डाक विभाग में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, फर्जी लेटर भी भेजे
रोहतक में 2 भाईयों से 8 लाख ठगे:डाक विभाग में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, फर्जी लेटर भी भेजे रोहतक दो भाईयों को डाक विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अपनी बात को साबित करने के लिए फर्जी लेटर भी भेजे। लेकिन अब ना तो पीड़ितों को नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस मिल रहे हैं। जिसके कारण मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। रोहतक की शेर विहार कॉलोनी निवासी बलबीर ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि एक हिमांशु नामक युवक उनके मकान के सामने किराए पर रहता है। जिसके कारण उसके लड़के रणजीत व सुनील साथ पढ़ते थे और उसके साथ आना-जाना था। हिमांशु ने पीड़ित के लड़के से कहा कि 8 लाठ रुपए दे दें, तो उन्हें डाकखाना या मत्स्य विभाग में नौकरी लगवा देगा। क्योंकि उसके पिता मत्स्य विभाग में ऑफिसर है। नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे 8 लाख बलबीर ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा दिया और 8 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद उन पर विश्वास करके 7 अगस्त 2021 को 3 लाख रुपए बैंक से निकालकर दे दिए। वहीं इसके बाद अपने व पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 1 लाख 55 हजार रुपए दिए। बकाया 3 लाख 45 हजार रुपए करीब एक सप्ताह बाद नकद दे दिए। इसके बाद उसके लड़के के नौकरी के फार्म भरवाए। 2 महीने बाद फर्जी चयनित लिस्ट भेजी। जिसमें उसके लड़के का नाम था और कहा कि एक महीने में ज्वाइनिंग करवा देंगे। बार-बार मांगने पर भी नहीं मिले पैसे पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें नौकरी लगने का झांसा देते रहे और कई दस्तावेज भी दिए। लेकिन बाद में कहा कि नौकरी नहीं लगेगी। इसलिए पैसे वापस दे देंगे। लेकिन अभी तक पैसे वापस नहीं दिए हैं। पैसे वापस मांगने पर बहाना बनाकर टाल देते। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दे दी। इस पर 1 जुलाई को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

करनाल में बंद घर में मिला व्यक्ति का शव:4 दिन पहले हुई थी मौत, 4 साल से रह रहा था अकेला
करनाल में बंद घर में मिला व्यक्ति का शव:4 दिन पहले हुई थी मौत, 4 साल से रह रहा था अकेला हरियाणा के करनाल में गौशाला रोड पर बंद मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला तो घर के अंदर दहलीज पर व्यक्ति का शव पड़ा था। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 4 साल से घर पर अकेला रह रहा था। मौके पर मौजूद दुकानदार संजीव ने बताया कि मृतक अशोक कुमार (55) पिछले 4 साल से यहां अकेला रह रहा था। वह काफी जिद्दी स्वभाव का था। जिसके चलते अशोक की परिवार वालों से नहीं बनती थी। मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा जयपुर में नौकरी करता है और दूसरा बेटा करनाल के सेक्टर 8 में रहता है। कई बार की बेटों ने मनाने की कोशिश मौके पर मौजूद दीपक ने बताया कि मृतक के दोनों बेटों ने कई बार अपने पिता को अपने ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। अशोक बहुत ही कम घर से बाहर निकाला था। सारा दिन घर पर ही रहता था। आस पड़ोस के किसी भी व्यक्ति से उनकी नहीं बनती थी। हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना पुलिस की माने तो प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। क्योंकि व्यक्ति का आधा शरीर कमरे के अंदर था और आधा शरीर कमरे के बाहर पड़ा था। बॉडी पुरी तरह से फुल चुकी थी, शव से खून पानी बनकर बह रहा था। जिसके कारण गली में ज्यादा बदबू आनी शुरू हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को सिटी थाना के SHO सुलतान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

कुरुक्षेत्र में आज सीएम देंगे 2 प्रोजेक्ट की सौगात:गौ अस्पताल की रखेंगे नींव, कोर कमेटी की बैठक में भी लेंगे हिस्सा
कुरुक्षेत्र में आज सीएम देंगे 2 प्रोजेक्ट की सौगात:गौ अस्पताल की रखेंगे नींव, कोर कमेटी की बैठक में भी लेंगे हिस्सा कुरुक्षेत्र में आज सीएम नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां सीएम 2 बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा मथाना गांव में गौशाला का दौरा करने के साथ प्रोजेक्ट शिलान्यास भी करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले सप्ताह भी सीएम के लाडवा में 2 कार्यक्रम में शिरकत की थी। सीएम नायब सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र के बिहोली गांव में करीब साढ़े 4 करोड़ की लागत से बने राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मथाना गांव में गौशाला के अंदर गौ अस्पताल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। पार्टी कार्यालय भी जाएंगे सीएम सीएम के इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रमों के बाद सीएम जिले में चल रहे अन्य प्रोजेक्ट्स की फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा सीएम BJP कार्यालय में भी जाएंगे। यहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक सीएम कुरुक्षेत्र में रहेंगे।