मानव आत्महत्या मामले में निकिता और उसके घरवाले होंगे अरेस्ट:हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से इनकार किया, 28 फरवरी को दर्ज हुआ था केस आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मानव के सास-ससुर और सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। आरोपियों ने एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आगरा के सदर बाज़ार थाने में 28 फरवरी को मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मानव की पत्नी निकिता, उसके पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और उसकी दो बहनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 में केस दर्ज किया था। मामले में मानव की पत्नी निकिता अभी भी फरार चल रही हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। पूरा मामला जानिए, आखिर मानव ने जान क्यों दी? मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। जनवरी, 2025 तक दोनों के जीवन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। निकिता ने अपने पास्ट के बारे में मानव को कुछ बताया था, जिसे वह भुला चुका था, लेकिन जनवरी के आखिर में उसके इंस्टाग्राम पर निकिता के बारे में एक DM (डायरेक्ट मैसेज) आया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मैसेज में निकिता के कैरेक्टर के बारे में कुछ लिखा गया था। मानव उसके बाद निकिता के बारे में पता लगाने में जुट गया। जिसने उसे मैसेज किया था, मानव ने उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसे निकिता के पास्ट के बारे में जितना पता था, उससे कहीं ज्यादा बातें पता चलीं। उसके कुछ बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली, जिससे उसके रिलेशन थे। यहीं से मानव टूटने लगा। उसने ये सारी बातें अपनी बहन को बताईं। TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में 24 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में मानव का शव फंदे से लटका मिला था। सुसाइड से पहले मानव ने वीडियो बनाया और अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया। मानव ने जब सुसाइड किया, तब उसकी पत्नी निकिता मायके में थी। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा वायुसेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने निकिता, उसके माता-पिता और 2 बहनों के खिलाफ FIR कराई है। आरोप लगाया है- 23 फरवरी को जब मानव निकिता को उसके मायके छोड़ने के लिए गया, तब निकिता के परिवार ने उसको धमकाया। कहा- तलाक नहीं लेने देंगे। अब तुम्हारे मां-बाप को जेल भिजवा देंगे। वहीं सड़ोगे तुम लोग। इसके बाद मानव डिप्रेशन में चला गया। आखिरकार उसने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस मानव और निकिता के परिवार वालों से बयान दर्ज करवा रही है। सुसाइड से पहले TCS मैनेजर ने कहा- पापा-मम्मी सॉरी मानव ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको। मानव ने कहा- मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं। इसके बाद मानव रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं- करना है, तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, डोंट टच माई पेरेंट्स। …………… ये खबर भी पढ़ें- TCS मैनेजर के सुसाइड में पत्नी कितनी कसूरवार:एक और चैट मिली; एक्सपर्ट बोले- डिजिटल सबूत गिरफ्तारी के लिए काफी TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने आगरा में सुसाइड कर लिया था। इसके 8 दिन बाद भी पुलिस पत्नी निकिता को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आगरा में निकिता के मायके में ताला लगा है। पुलिस तलाश में जुटी है। सुसाइड केस में पुलिस को डिजिटल एविडेंस भी मिले हैं। इनमें 3 सबूत सबसे अहम हैं… TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में पत्नी निकिता कितनी कसूरवार है? दैनिक भास्कर ने सरकारी वकील बसंत कुमार गुप्ता और रिटायर्ड IPS अफसर राजेश पांडेय से समझा। पढ़ें पूरी खबर