हिसार | गुजवि में शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में गुजविप्रौवि और विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में परीक्षण से पहले स्वयंसेवकों का शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी मापदंड का जायजा लिया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की परेड करवाई गई। गुजविप्रौवि की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों और विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। हिसार | गुजवि में शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में गुजविप्रौवि और विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में परीक्षण से पहले स्वयंसेवकों का शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी मापदंड का जायजा लिया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की परेड करवाई गई। गुजविप्रौवि की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों और विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

करनाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:घर नहीं लौटा तो पत्नी ने की तलाश; नहीं है कोई संतान, यूपी निवासी
करनाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:घर नहीं लौटा तो पत्नी ने की तलाश; नहीं है कोई संतान, यूपी निवासी करनाल में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग टक्कर मार दी है। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जब रात में घर नहीं लौटा तो पत्नी ने उसकी तलाश की। दंपती को कोई संतान नहीं है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हादसा नेवल घीड़ मोड के पास हुआ है। मृतक की पहचान विनोद यादव (55) निवासी यूपी के औरेया के भरसान गांव के रुपए में हुई है। वह करीब 20 साल से करनाल में ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक का कोई बच्चा नहीं है। मृतक की पत्नी निर्मला ने पुलिस को बताया कि उसके पति दिहाड़ी का काम करते थे और 11 दिसंबर की शाम को 6 बजे घर से निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो उसने अपने स्तर पर तलाश की। अगले दिन पुलिस ने जानकारी दी कि नेवल घीड़ मोड़ पर हुए हादसे में विनोद की मौत हो चुकी है। जिसके बाद निर्मला मौके पर पहुंची और अपने पति की शिनाख्त की। छिन गया पत्नी का सहारा निर्मला ने बताया कि वह और उसके पति गांव में रह रहे थे। उनकी कोई संतान नहीं है, इसलिए वे ही कमाने वाले थे और उसका सहारा थे। लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से माैत हुई है। निर्मला की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में 4 दिन कमजोर रहेगा मानसून:24 घंटे में 3 जिलों में बारिश; सबसे ज्यादा गुरुग्राम में हुई, 0.2 डिग्री बढ़ा तापमान
हरियाणा में 4 दिन कमजोर रहेगा मानसून:24 घंटे में 3 जिलों में बारिश; सबसे ज्यादा गुरुग्राम में हुई, 0.2 डिग्री बढ़ा तापमान हरियाणा में आज से मानसून 4 दिन कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि बारिश की संभावनाएं बहुत कम हैं, लेकिन सुबह-शाम चलने वाली मानसूनी हवाएं ठंडक का एहसास कराएंगी। मौसम की सक्रियता कम होने के कारण 24 घंटे में 0.2 डिग्री पारे में बढ़ोतरी हुई है। अब दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री तक कम हो चुका है। सबसे अधिक 35.7 डिग्री तापमान सिरसा में रहा, जबकि सबसे कम 27.1 गुरुग्राम में दर्ज किया गया। कहां कितनी बारिश मानसून की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटे में प्रदेश में गुरुग्राम में 14.0 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। कुरुक्षेत्र में 6.0 एमएम, महेंद्रगढ़ में 5.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सीजन में अब सामान्य से 10 फीसदी कम बरसात रह गई है। पंचकूला में सबसे अधिक 43.6 मिलीमीटर और सोनीपत में 31.2 मिलीमीटर बरसात हुई। यमुनानगर में 20 और कुरुक्षेत्र में 18.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। करनाल में 12.3 , रोहतक में 9.9 के अलावा कई अन्य जिलों में भी बरसात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 5 सितंबर के दौरान हरियाणा राज्य में 332.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से 374.3 मिली मीटर से अब तक 10% कम हुई है। अब तक के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि राज्य के 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आगे कैसा रहेगा मौसम मानसून ट्रफ की सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी। 9 सितंबर से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की संभावना है। जुलाई में रुठा रहा मानसून हरियाणा में जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। आंकड़ों को देखे तो 2018 में 549 एमएम बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में मात्र 97.9 एमएम ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

हरियाणा में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत:सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था; 8 महीने पहले शादी हुई थी, पत्नी गर्भवती
हरियाणा में ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत:सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था; 8 महीने पहले शादी हुई थी, पत्नी गर्भवती हरियाणा के कैथल में सोमवार (25 नवंबर) देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक पर अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे किसी की कॉल आ गई। वह सड़क किनारे बाइक पर खड़ा होकर फोन पर बात करने लगा तो तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान खेड़ी रायवाली निवासी राहुल (26) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। राहुल की पत्नी गर्भवती है और इसी महीने उसकी डिलीवरी होनी है। राहुल की एक बड़ी बहन भी है, जो शादीशुदा है। पिता को खाना देने गया था राहुल राहुल के पिता सतीश कुमार ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। रात को टोल पर राहुल उसे खाना देने के लिए आया था। इसके बाद वह चला गया। शाम करीब 7 बजे बरोट और बंदराना के बीच सरकारी स्कूल के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। राहुल उस समय किसी से फोन पर बात कर रहा था। ट्रैक्टर का टायर उसके चेहरे पर गुजर गया। उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। बेटे की बाइक के तुरंत बाद वहां से ट्रैक्टर गुजरा है। इसके बाद कोई वाहन नहीं गया। आजकल बच्चे ट्रैक्टर चला रहे हैं। शराब के नशे में थे लोग सतीश ने आगे बताया कि परिवार के लोगों ने ट्रैक्टर को ढूंढने की कोशिश की। उन्होंने ढांड में लोगों से बदतमीजी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बंदराना का व्यक्ति अपने साथ कार में कुछ लोगों को लेकर आया और उन्हें धमकाया। वे लोग शराब के नशे में थे। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। हमने ट्रैक्टर चालक का नाम और ट्रैक्टर पुलिस के हवाले कर दिया है। *********************************** हरियाणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के पास कार शोरूम के मैनेजर को गोली मारी हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार (25 नवंबर) देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास के पास विंटेज कार के शोरूम के मैनेजर को गोली मार दी। नशे में धुत 2 युवकों ने 2 राउंड फायरिंग की, जिसमें शोरूम मैनेजर के हाथ पर गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर