जालंधर| सन्नी एनक्लेव 66 फुटी रोड पर विश्व जन कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से 18वां सामूहिक शादी समागम 11 अक्तूबर को करवाया जा रहा है। इस संबंध में मानव अधिकार कमिशन के डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय अमनदीप मित्तल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सामूहिक विवाह करवाए जाएगें। भाई पाल सिंह मानक ज़रुरतमंद बेटियों की शादी करवाएगें। जरूरतमंद भाई पाल सिंह मान के साथ संपर्क कर सकते हैं। सुबह 11 बजे कीर्तन किया जाएगा और उसी समय आनंद कारज की रस्म अदा की जाएगी। शाम 4 बजे बेटियों की डोली विदा की जाएगी। अमनदीप मित्तल ने बताया कि शादी समारोह के दौरान ब्लड कैंप भी लगाया जा रहा है। जिस किसी ने भी जरुरतंदों के लिए खून दान करना है। वह इस कैंप में पहुंच सकता है। क्योंकि खूनदान महादान माना जाता है। खून दान करने से किसी जरूरतमंदो की जान बच सकती है। इसलिए हमें समय समय पर खूनदान करना चाहिए। जालंधर| सन्नी एनक्लेव 66 फुटी रोड पर विश्व जन कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से 18वां सामूहिक शादी समागम 11 अक्तूबर को करवाया जा रहा है। इस संबंध में मानव अधिकार कमिशन के डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय अमनदीप मित्तल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सामूहिक विवाह करवाए जाएगें। भाई पाल सिंह मानक ज़रुरतमंद बेटियों की शादी करवाएगें। जरूरतमंद भाई पाल सिंह मान के साथ संपर्क कर सकते हैं। सुबह 11 बजे कीर्तन किया जाएगा और उसी समय आनंद कारज की रस्म अदा की जाएगी। शाम 4 बजे बेटियों की डोली विदा की जाएगी। अमनदीप मित्तल ने बताया कि शादी समारोह के दौरान ब्लड कैंप भी लगाया जा रहा है। जिस किसी ने भी जरुरतंदों के लिए खून दान करना है। वह इस कैंप में पहुंच सकता है। क्योंकि खूनदान महादान माना जाता है। खून दान करने से किसी जरूरतमंदो की जान बच सकती है। इसलिए हमें समय समय पर खूनदान करना चाहिए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पास्टर बजिंदर को रेप केस में उम्रकैद:मोहाली कोर्ट ने दिया फैसला, मानसा की तमकोट जेल में किया गया बंद
पास्टर बजिंदर को रेप केस में उम्रकैद:मोहाली कोर्ट ने दिया फैसला, मानसा की तमकोट जेल में किया गया बंद पंजाब के मोहाली जिला कोर्ट ने रेप के मामले में पास्टर बजिंदर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पास्टर को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मानसा की तमकोट जेल में स्थानांतरित किया गया। जेल में दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर 3:15 बजे के आसपास पूरी की गई। शो से जुड़ी विवादास्पद वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार पास्टर बजिंदर अपने धार्मिक शो के दौरान लाखों लोगों को स्वस्थ करने का दावा करते थे। उनके शो से जुड़ी विवादास्पद वीडियो हर महीने सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद उनकी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे बीतेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में रखा यह मामला काफी समय से चर्चा में था और अब अदालत के फैसले के साथ इस विवादित प्रकरण पर विराम लग गया है। पास्टर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में रखा गया है, जहां उन्हें अपनी सजा काटनी होगी।

पंजाब सरकार 124 लॉ अफसरों की भर्ती करेगी:25 अप्रैल तक होंगे आवेदन; चंडीगढ़- दिल्ली में सरकारी मामलों की पैरवी करेंगे
पंजाब सरकार 124 लॉ अफसरों की भर्ती करेगी:25 अप्रैल तक होंगे आवेदन; चंडीगढ़- दिल्ली में सरकारी मामलों की पैरवी करेंगे पंजाब सरकार ने अब लॉ अफसरों की भर्ती करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से 124 लॉ अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। ये नियुक्तियां चंडीगढ़ स्थित पंजाब एडवोकेट जनरल के कार्यालय और नई दिल्ली स्थित लीगल सेल में की जाएंगी। नियुक्तियां विभिन्न श्रेणियों में की जाएंगी। सरकार की कोशिश है कि मई महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएं। इसके लिए जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 232 लॉ अफसरों को हटाया था पंजाब सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक इन नियुक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। आवेदन संबंधी शर्तें व अन्य सारी औपचारिकताएं तय कर दी गई हैं। सरकार की कोशिश है कि अब अदालतों में किसी भी मामले में कमजोर न पड़े। सरकार ने ठीक दो महीने पहले बड़ा फैसला लेते हुए 232 लॉ अफसरों को हटा दिया था। हालांकि उस समय के तत्कालीन एजी गुरमिंदर सिंह का कहना था कि यह सब कुछ एक तय प्रक्रिया का हिस्सा है, क्योंकि इन अधिकारियों की नियुक्ति एक साल के लिए होती है और फरवरी माह में इनकी नियुक्ति समाप्त हो रही थी। सरकार का उद्देश्य कार्यालय के कार्यों को व्यवस्थित और सुदृढ़ करना है। पिछले महीने नए एजी किए गए नियुक्त पंजाब सरकार के एजी दफ्तर में भी बड़े स्तर पर पिछले कुछ समय में बदलाव हुआ है। 30 मार्च को सरकार ने एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को राज्य का नया एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया है। यह फैसला वरिष्ठ वकील गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे के बाद लिया गया। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। सरकार के तीन साल के कार्यकाल में अब तक तीन एडवोकेट जनरल बदले जा चुके हैं। इस दौरान अनमोल रतन सिद्धू, विनोद घई और गुरमिंदर सिंह गैरी इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

कपूरथला में कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत:ई-रिक्शा चालक और बच्चा घायल, रिश्तेदारों से मिलने गई दोनों महिलाएं
कपूरथला में कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत:ई-रिक्शा चालक और बच्चा घायल, रिश्तेदारों से मिलने गई दोनों महिलाएं कपूरथला में जालंधर-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सुभानपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सुभानपुर के जांच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार चालक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक महिलाओं की पहचान नीलम कुमारी (30 वर्ष) पत्नी कुलविंदर सिंह और सीमा रानी (27 वर्ष) पत्नी मलकीत सिंह निवासी गुरु रविदास नगर, जालंधर के रुप में हुई है। दोनों मृतक महिलाएं जेठानी व देवरानी थी। बच्चे और रिक्शा चालक की हालत गंभीर ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात उन्हें सूचना मिली थी कि हमीरा और सुभानपुर के बीच एक तेज रफ्तार पोलो कार ने आगे जा रही ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिस कारण दो महिलाएं, ई-रिक्शा चालक व एक बच्चा बुरी तरह घायल हुए हैं। तभी कार्यकारी SHO बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए गांव मुस्तफाबाद स्थित SGL चैरिटेबल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा, उसका 5 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सीमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। यहां से डॉक्टर ने 5 वर्षीय नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। समागम में भाग लेने जा रही थी महिलाएं मृतक महिला सीमा के पति मलकीत सिंह के अनुसार, उसकी पत्नी व भाभी ई-रिक्शा में सवार होकर सुभानपुर में रिश्तेदारों को मिलने गई थी। वहां से उन्होंने कपूरथला में किसी समागम में भाग लेने के लिए जाना था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमे दोनों की जान चली गई। सुभानपुर थाना पुलिस ने मलकीत सिंह के बयान के आधार पर कार चालक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव बागड़ियां भुलत्थ के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।