जालंधर| आबादपुरा में भगवान वाल्मीकि महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान शामिल भक्तों ने माथा टेका। पंजाब के रक्षा कल्याण, बागवानी तथा स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत भी आबादपुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भक्तों के बीच शामिल हुए। इस मौके मोहिंदर भगत ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज में पूर्ण समरसता के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलें। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर हाजिरी लगाई। जालंधर| आबादपुरा में भगवान वाल्मीकि महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान शामिल भक्तों ने माथा टेका। पंजाब के रक्षा कल्याण, बागवानी तथा स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत भी आबादपुरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भक्तों के बीच शामिल हुए। इस मौके मोहिंदर भगत ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज में पूर्ण समरसता के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलें। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर हाजिरी लगाई। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में गैंगस्टर सागर न्यूटन पर कार्रवाई:10 सोशल मीडिया अकाउंट तत्काल बंद, पुलिस ने 4 सहयोगियों को किया गिरफ्तार
लुधियाना में गैंगस्टर सागर न्यूटन पर कार्रवाई:10 सोशल मीडिया अकाउंट तत्काल बंद, पुलिस ने 4 सहयोगियों को किया गिरफ्तार पंजाब की लुधियाना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगस्टर सागर न्यूटन के सोशल मीडिया अकाउंट को पुलिस ने तुरंत बंद कर दिया है। पता चला है कि सागर न्यूटन और उसके कुछ साथियों के कुल 10 इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट थे, जिन पर वह हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करता था। इसी तरह वह सोशल मीडिया पर धमकियां आदि भी देता था। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए अराजकता फैलाने वाले इन अपराधियों के अकाउंट पुलिस ने बंद कर दिए हैं। पुलिस ने कल सागर न्यूटन के चार साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन चारों से लगातार पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया से लेता है अपराधों की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर न्यूटन के कई अकाउंट हैं, जहां वह अक्सर वीडियो और फोटो अपलोड करता रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने अपराधों के वीडियो पोस्ट करता है और किए गए अपराधों की जिम्मेदारी लेता है। इस तरह वह लोगों तक अपना संदेश पहुंचाता है। बड़ी संख्या में युवा भी उसके अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं, जो उन्हें किसी न किसी तरह अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित कर सकता है। शहीद करनैल सिंह नगर में चलवा चुका गोलियां हाल ही में जब न्यूटन और उसके साथियों ने शहीद भगत सिंह नगर में नवी के घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला किया था, तब भी गैंगस्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड की थी, जिसमें उसने लुधियाना पुलिस को चुनौती दी थी। चूंकि हमले के कुछ सप्ताह बाद नवी की दादी की कथित चोटों के कारण मौत हो गई थी, इसलिए न्यूटन की पत्नी वंशिका को पुलिस ने आपराधिक साजिश और अपने पति को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, गैंगस्टर ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी। उसने कहा था कि अगर पुलिस उसकी पत्नी को छोड़ दे, तो वह सरेंडर कर देगा, नहीं तो वह गैंगस्टर बनकर अपनी ताकत दिखाएगा। हाल ही में न्यूटन ने अपने साथियों को भेजा था, जिन्होंने करनैल सिंह नगर में नवी के घर पर फायरिंग की और घटना के बाद गैंगस्टर ने फिर से सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उसने हमले की जिम्मेदारी ली। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने आदमियों को नवी के घर पर फायरिंग करने के लिए भेजा था। सोशल मीडिया पर करता गैंगस्टर संस्कृति का महिमा मंडन न्यूटन के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई अकाउंट हैं, जहां उसने गैंगस्टर संस्कृति का महिमा मंडन करते हुए और अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते हुए अपने कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसने हथियारों की संख्या दिखाते हुए वीडियो भी पोस्ट किए हैं। कुछ वीडियो में वह फायरिंग का हुनर भी दिखाता है। ज्यादातर वीडियो में उसने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर एक गाने का इस्तेमाल किया है, जिसमें गैंग, हथियार और ड्रग्स का महिमा मंडन किया गया है। गैंगस्टर खुद नहीं साथी चलाते सोशल मीडिया अकाउंट गैंगस्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो हैं, जो जेलों के अंदर शूट किए गए हैं। यहां तक कि कोर्ट में पेश किए जाने का उसका वीडियो भी कथित तौर पर उसके सहयोगियों ने बनाया था और बाद में उसे उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपडेट कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर पुलिस गैंगस्टर के अकाउंट को निष्क्रिय नहीं करती है क्योंकि इससे पुलिस को उनके ठिकानों का पता लगाने में मदद मिलती है। उनके अधिकांश अकाउंट आमतौर पर उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके करीबी सहयोगियों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने केवल उन अकाउंट को बंद किया जो गैंगस्टर के साथियों द्वारा चलाए जा रहे थे और सीधे उनसे जुड़े नहीं थे।

बीएसएफ की फेंस की ओर बढ़ रही महाराष्ट्र की महिला काबू
बीएसएफ की फेंस की ओर बढ़ रही महाराष्ट्र की महिला काबू अमृतसर| बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हालत में घूम रही एक भारतीय महिला को काबू किया है। 6 मार्च की शाम करीब पौने 6 बजे 181 बटालियन के जवानों ने रेलवे ट्रैक के पास गेट नंबर 103/1 के नजदीक महिला को रोककर काबू किया। वह लगातार बीएसएफ की बाड़ की ओर बढ़ रही थी। यह इलाका बीपी नंबर 103/22M के पास, बीओपी कहानगढ़ के अंतर्गत आता है। महिला की पहचान सुनीता भोलेश्वर जामगड़े के रूप में हुई। वह नागपुर, महाराष्ट्र की रहने वाली है। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि महिला कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।उसके पास से नेपाली करेंसी, यूएई के 10 दिरहम बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला पाकिस्तान घूमने जाना चाहती थी।

बरनाला में निहंग की बेरहमी से हत्या:चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ मिला शव
बरनाला में निहंग की बेरहमी से हत्या:चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, खून से लथपथ मिला शव बरनाला के गांव काहनेके में निहंग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक के चेहरे और गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे। पुलिस ने फोरेंसिक टीमों की मदद से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह उर्फ जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव कानेके के रूप में हुई है, जो निहंगों के संगठन बुड्ढा दल से संबंधित था। मृतक के परिजनों और गांववासियों ने बताया कि मृतक पिछले 25 वर्षों से गांव में अपने मकान में अकेला रहता था। वह बच्चों को गुरबाणी भी सुनाता था। रात को कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से गुरदयाल सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी। उन्हें इस घटना का आज सुबह पता चला। घर में अकेला रहता था मृतक मृतक का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला। मृतक अपने परिवार से दूर गांव में ही मकान में अकेला रहता था। थाना रूड़ेके कलां के एसएचओ जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न कोणों से मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी फोरेंसिक टीम भी हत्या के मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों पर नजर रख रही है। थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।