जालंधर | स्पेशल कोर्ट ने नवांशहर में 2009 में हेल्थ डिपार्टमेंट में हुए 2.36 करोड़ के जनरल प्रॉविडेंट फंड घोटाले में तीन डॉक्टरों समेत 6 को सजा सुनाई है। यह सजा ईडी की ओर से घोटाले को लेकर मनी लॉन्डरिंग में दायर किए गए केस में सुनाई गई है। डॉ. किशन लाल, जुगराज सिंह और हरदेव सिंह को तीन-तीन साल, फार्मासिस्ट कर्मपाल गोयल, स्टाफ सलिंदर सिंह और उसकी पत्नी निर्मला देवी को पांच-पांच साल की कैद सुनाई गई है। तीन डॉक्टर जेल जाने से बच गए थे क्योंकि कोर्ट से उन्हें बेल दे दी है। अब वे इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। जांच में यह बात आई थी कि विभाग में तैनात स्टाफ के खाते से पैसे निकाले गए थे। जबकि उन्हें पता नहीं था। उनके फर्जी साइन तक किए गए थे। मास्टरमाइंड कर्मपाल निकाला था। ईडी ने 2012 में घोटाले को लेकर मनी लॉन्डरिंग में जांच शुरू की थी। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। करीब 12 साल तक चले केस में वीरवार को सजा सुनाई गई है। जांच में घोटाले 2.36 करोड़ का निकला था। ईडी कोर्ट ने नवांशहर के मामले में 12 साल बाद सुनाया फैसला स्टाफ के खाते से फर्जी साइन कर निकाले थे पैसे नवांशहर के सिविल सर्जन चितरंजन सिंह ने 24 दिसंबर, 2008 को घोटाले को लेकर शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि एक साजिश के तहत नर्स भूपिंदर कौर और दर्शन सिंह के जनरल प्रॉविडेंट फंड से फर्जी तरीके से पैसे निकाले की कोशिश की है। पुलिस ने 2009 में उक्त तीनों डॉक्टरों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज किया था। जालंधर | स्पेशल कोर्ट ने नवांशहर में 2009 में हेल्थ डिपार्टमेंट में हुए 2.36 करोड़ के जनरल प्रॉविडेंट फंड घोटाले में तीन डॉक्टरों समेत 6 को सजा सुनाई है। यह सजा ईडी की ओर से घोटाले को लेकर मनी लॉन्डरिंग में दायर किए गए केस में सुनाई गई है। डॉ. किशन लाल, जुगराज सिंह और हरदेव सिंह को तीन-तीन साल, फार्मासिस्ट कर्मपाल गोयल, स्टाफ सलिंदर सिंह और उसकी पत्नी निर्मला देवी को पांच-पांच साल की कैद सुनाई गई है। तीन डॉक्टर जेल जाने से बच गए थे क्योंकि कोर्ट से उन्हें बेल दे दी है। अब वे इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। जांच में यह बात आई थी कि विभाग में तैनात स्टाफ के खाते से पैसे निकाले गए थे। जबकि उन्हें पता नहीं था। उनके फर्जी साइन तक किए गए थे। मास्टरमाइंड कर्मपाल निकाला था। ईडी ने 2012 में घोटाले को लेकर मनी लॉन्डरिंग में जांच शुरू की थी। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी। करीब 12 साल तक चले केस में वीरवार को सजा सुनाई गई है। जांच में घोटाले 2.36 करोड़ का निकला था। ईडी कोर्ट ने नवांशहर के मामले में 12 साल बाद सुनाया फैसला स्टाफ के खाते से फर्जी साइन कर निकाले थे पैसे नवांशहर के सिविल सर्जन चितरंजन सिंह ने 24 दिसंबर, 2008 को घोटाले को लेकर शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि एक साजिश के तहत नर्स भूपिंदर कौर और दर्शन सिंह के जनरल प्रॉविडेंट फंड से फर्जी तरीके से पैसे निकाले की कोशिश की है। पुलिस ने 2009 में उक्त तीनों डॉक्टरों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज किया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना की आबोहवा हुई जहरीली:शहर में चारों तरफ फैला धुंआ,आंखों में जलन,सांस लेने तकलीफ,50 मीटर विजीबिल्टी
लुधियाना की आबोहवा हुई जहरीली:शहर में चारों तरफ फैला धुंआ,आंखों में जलन,सांस लेने तकलीफ,50 मीटर विजीबिल्टी पंजाब के लुधियाना आबोहवा में जहर घुल गया है। बीती दिन एक्यूआई 209 पार था। चारों तरफ शहर में धुंआ ही धुंआ नजर आया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हुई। अब ठंड के साथ ही शहर व आसपास के कई इलाकों में प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। पराली जलाने के कारण लगातार हवा का स्तर खराब होता चला गया। पूरा शहर बुरी तरह स्माग की चपेट आया हुआ है। बीती रात शहर में विजीबिल्टी सिर्फ 50 मीटर की रह गई थी। रात का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 316 तक पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद शहर ट्रैफिक तक थम गया। वाहन चालकों को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जमीन से करीब 20 फुट ऊपर घने धुंए की चादर छाई रही। अभी तक 177 पराली जलाने के मामले आए सामने विषैली बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती रही। लुधियाना में कल 6 केस पराली जलाने के दर्ज किए गए है। अभी तक लुधियाना में कुल 177 मामले पराली जलाने के सामने आ चुके है। इस बारे PAU की मौसम विभाग की प्रमुख डा. पवनीत किंगरा ने कहा कि 15 नवंबर तक स्माग की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलेष। सुबह लोग पार्क में अभी योग या सैर करने ना जाए। यदि किसी ने घर से बाहर जाना भी है तो एन-95 मास्क जरूर लगाए। इस मौसम में इन चीजों का रखें ख्याल
सेहत विभाग माहिरों की माने तो इस इस मौसम में कई सावधानियां प्रयोग करनी चाहिए। जैसे की घर से निकलते समय मास्क लगाना चाहिए। डाइट का ध्यान रखे। प्रदूषण से बचने के लिए डाइट अच्छी होनी चाहिए। घर की हवा शुद्ध रखने के लिए प्लांट लगा सकते हैं। प्रदूषण से बचने के लिए घर से कम निकले। स्मोकिंग से परहेज करे।

जालंधर में कांग्रेस पार्षद AAP में शामिल:पूर्व मेयर राजा की पत्नी को हराया; मेयर बनाने की लॉबिंग में जुटे आप के वरिष्ठ नेता
जालंधर में कांग्रेस पार्षद AAP में शामिल:पूर्व मेयर राजा की पत्नी को हराया; मेयर बनाने की लॉबिंग में जुटे आप के वरिष्ठ नेता जालंधर नगर निगम में अपना मेयर बनाने के लिए आप नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाली पार्षद प्रवीण वासन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है। इसके साथ ही एक निर्दलीय पार्षद भी आप में शामिल हो गया। लेकिन आप के पास अभी भी दो पार्षद कम हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री रवजोत सिंह और मंत्री मोहिंदर भगत पार्षदों को मनाने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ईटीओ और रवजोत सिंह ने देर रात वार्ड नंबर 65 के पार्षद प्रवीण वासन और वार्ड नंबर 81 से निर्दलीय पार्षद सीमा रानी को आप में शामिल कराया। शामिल कराने के बाद मंत्री ईटीओ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की। निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटे AAP नेता आप को बहुमत के लिए फिलहाल करीब 5 और नेताओं की जरूरत है। ऐसे में उन्हें निर्दलीय उम्मीदवारों और विपक्ष पर निर्भर रहना पड़ेगा। विपक्ष सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए समर्थन मांग सकता है। इसके बाद ही आप अपना मेयर बना पाएगी। फिलहाल 38 सीटें जीतने वाली आप के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने में जुटे हैं। सीएम मान और 3 मंत्री मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रमुख और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के हर हलके में प्रचार किया और शहर की जनता से कई वादे किए। लेकिन जब नतीजे आए तो स्थिति अलग थी। सीएम मान, मंत्री अरोड़ा, ईटीओ और भगत मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जिसके चलते अब मेयर चुनने के लिए विपक्ष की जरूरत है। हालांकि मोहिंदर भगत अपने हलके में 10 सीटें जीतने में कामयाब रहे।
अमृतसर में पकड़ा तस्कर छुट्टी पर आया फौजी निकला, सेना की जानकारियां पाक भेजता था
अमृतसर में पकड़ा तस्कर छुट्टी पर आया फौजी निकला, सेना की जानकारियां पाक भेजता था देहाती पुलिस अमृतसर ने नशा तस्करी के मामले में एक फौजी को गिरफ्तार किया है। वह तस्करी के साथ-साथ सेना की जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भेजता था। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह ने बताया कि पहले मामले में थाना घरिंडा पुलिस को 4 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह निवासी चंबा, राजबीर सिंह निवासी पट्टी (दोनों फौजी), मनदीप सिंह निवासी मकबरे वाली गली और माधव शर्मा निवासी राजस्थान पाकिस्तान से हेरोइन, असलाह मंगवाकर आगे सप्लाई करते हैं और पैसा हवाला के जरिए पाकिस्तान को भेजते हैं। अमृतपाल सिंह और राजबीर सिंह भारतीय सेना में नौकरी करते हैं और यह सेना के गुप्त दस्तावेज और अन्य जानकारियों भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भेजते हैं।