भास्कर न्यूज| जालंधर/नवांशहर दिवाली के बाद अब भाई दूज आज शहरभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व को बहन अपनी भाई की दीर्घायु के लिए मनाती हैं। परंपरा अनुसार बहन अपने भाई को आज घर बुलाकर उसे तिलक कर भोजन कराएंगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 2 नवंबर को रात्रि 8 बजकर 22 मिनट यम द्वितीया तिथि का प्रारंभ होगा, जोकि 3 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। तिलक का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 8 से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक शुभ है। मॉडल हाउस के पंडित विजय शास्त्री ने शास्त्रों के अनुसार बताया कि यमराज ने यमुना को वरदान दिया, जो भाई-बहन इस दिन यमुना में स्नान करके इस पवित्र पर्व को मनाएंगे। वह अकाल-मृत्यु तथा मेरे भय से मुक्त हो जाएंगे। तभी से इस दिन को यम द्वितीया पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण नरकासुर को मारने के बाद अपनी बहन सुभद्रा का घर गए थे। वहां सुभद्रा ने उनके मष्तिक पर तिलक लगा कर उनका स्वागत किया था। तभी से भाई दूज का यह पर्व मनाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि भाईदूज के दिन यमराज, यमदूज और चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। इनके नाम से अर्घ्य और दीपदान करना चाहिए। यम द्वितीया यानी भाईदूज के दिन यमराज अपनी बहन के घर दोपहर के समय आए थे। बहन की पूजा स्वीकार करके उनके घर भोजन किया था। वरदान में यमराज ने यमुना को कहा था कि भाई दूज यानी यम द्वितीया के दिन जो भाई अपनी बहनों के घर आकर उनकी पूजा स्वीकार करेंगे। उनके घर भोजन करेंगे। उनका अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। भाई दूज पर्व के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भाई दूज के दिन बहन अपने घर पर भाई को बुलाकर उन्हें तिलक लगाएं और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराएं। बता दें कि शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाने से उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। भाई को तिलक लगाने के बाद उनकी आरती उतारें और हाथ में रक्षा सूत्र बांधें। फिर मिठाई खिलाएं। इस दिन भाई भी अपनी बहन को कुछ ना कुछ उपहार जरूर भेंट करें। भास्कर न्यूज| जालंधर/नवांशहर दिवाली के बाद अब भाई दूज आज शहरभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व को बहन अपनी भाई की दीर्घायु के लिए मनाती हैं। परंपरा अनुसार बहन अपने भाई को आज घर बुलाकर उसे तिलक कर भोजन कराएंगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 2 नवंबर को रात्रि 8 बजकर 22 मिनट यम द्वितीया तिथि का प्रारंभ होगा, जोकि 3 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। तिलक का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 8 से सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक शुभ है। मॉडल हाउस के पंडित विजय शास्त्री ने शास्त्रों के अनुसार बताया कि यमराज ने यमुना को वरदान दिया, जो भाई-बहन इस दिन यमुना में स्नान करके इस पवित्र पर्व को मनाएंगे। वह अकाल-मृत्यु तथा मेरे भय से मुक्त हो जाएंगे। तभी से इस दिन को यम द्वितीया पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह भी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण नरकासुर को मारने के बाद अपनी बहन सुभद्रा का घर गए थे। वहां सुभद्रा ने उनके मष्तिक पर तिलक लगा कर उनका स्वागत किया था। तभी से भाई दूज का यह पर्व मनाया जाने लगा। उन्होंने बताया कि भाईदूज के दिन यमराज, यमदूज और चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। इनके नाम से अर्घ्य और दीपदान करना चाहिए। यम द्वितीया यानी भाईदूज के दिन यमराज अपनी बहन के घर दोपहर के समय आए थे। बहन की पूजा स्वीकार करके उनके घर भोजन किया था। वरदान में यमराज ने यमुना को कहा था कि भाई दूज यानी यम द्वितीया के दिन जो भाई अपनी बहनों के घर आकर उनकी पूजा स्वीकार करेंगे। उनके घर भोजन करेंगे। उनका अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। भाई दूज पर्व के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भाई दूज के दिन बहन अपने घर पर भाई को बुलाकर उन्हें तिलक लगाएं और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराएं। बता दें कि शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाने से उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। भाई को तिलक लगाने के बाद उनकी आरती उतारें और हाथ में रक्षा सूत्र बांधें। फिर मिठाई खिलाएं। इस दिन भाई भी अपनी बहन को कुछ ना कुछ उपहार जरूर भेंट करें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

यूपीएससी पास करने वाली अरुषि के भाई अनिरुद्ध के 96.6% अंक
यूपीएससी पास करने वाली अरुषि के भाई अनिरुद्ध के 96.6% अंक जालंधर | फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी चार्टेड अकाउंटेंट असीम शर्मा और नीतू शर्मा के बेटे अनिरुद्ध शर्मा ने सीबीएससी की प्लस-2 की कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक लिए हैं। वे एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के स्टूडेंट हैं। उनकी बहन अरुषि ने बीते दिनों ही यूपीएससी की परीक्षा पारित की थी।

आधार कार्ड कैंप में हजारों लोगों ने लाभ उठाया
आधार कार्ड कैंप में हजारों लोगों ने लाभ उठाया लुधियाना| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा-निर्देश पर वार्ड नंबर 2 के आजाद नगर बहादुर के रोड स्थित भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के जिला अध्यक्ष अनिल मित्तल के कार्यालय में आधार कार्ड कैंप आयोजित किया गया। इसमें नए आधार कार्ड बनाए गए और पुराने कार्ड अपडेट किए गए। इस मौके पर अनिल मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है और कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। कैंप को सफल बनाने में रवि कुमार, अमित वर्मा, राहुल कनौजिया, परवीन कुमार और सुरेश भारद्वाज ने अहम भूमिका निभाई।

लुधियाना में जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला:जमानत पर आया बाहर, समझौता करने पहुंचा, 2 साल पहले हुई विवाहिता की मौत
लुधियाना में जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला:जमानत पर आया बाहर, समझौता करने पहुंचा, 2 साल पहले हुई विवाहिता की मौत लुधियाना में जमानत पर बाहर आने के बाद एक व्यक्ति समझौता करने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। जहां पर उसकी अपने साले से भिड़ंत हो गई। जीजा-साले में हुई झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लुधियाना के जागीरपुर निवासी सत्यम कुमार ने बताया कि उसकी बहन की लुधियाना के ही पवन कुमार से शादी हुई थी। करीब दो साल पहले उसकी बहन ने ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने उसकी बहन के पति पवन कुमार पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। उसी समय से आरोपी पवन कुमार उनके साथ व उनके पूरे परिवार से रंजिश रखता था और कई बार धमकियां भी दे चुका है। रविवार की रात किया हमला सत्यम कुमार ने बताया कि बीती रात संडे की छुट्टी होने के कारण वह परिवार के साथ बाजार गया था। जब वह वापस घर लौटा तो पवन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मोहल्ले में खड़ा था। जैसे ही वह अपने घर के बार के पास पहुंचा तो पवन ने उन पर हमला कर दिया। सत्यम कुमार ने बताया कि दोषी पवन कुमार उनसे समझौता करने पहुंचा था। पहले भी वह समझौता करने का दबाव बना चुका है और धमकी भी दे चुका है। पुलिस ने शुरू की जांच थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि जीजा-साले में हुई झड़प की जांच की जा रही है। घटना की सीसीटीवी भी उन्होंने कब्जे में ले ली है। जांच के बाद जरुरी कार्रवाई की जाएगी।