हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में बीती रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक मकान में लगी भीषण आग में पति-पत्नी की जल कर मौत हो गई। हादसे में भतीजा भी आग से झुलस गया है। मृतक महिला गर्भवती थी और कुछ दिनों बाद डिलीवरी होनी थी। रविवार ुसबह लोग उठे तो हादसे का पता चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा का रहने वाला सिंटू (25) अपनी पत्नी निशा (22) के साथ बहादुरगढ़ में लाइन पार क्षेत्र में छोटूराम नगर में रह रहा था। दोनों की शादी को दो साल हो चुके थे। निशान गर्भवती थी और कुछ दिन बाद उसकी डिलीवरी होनी थी। सिंटू के भाई का बेटा प्रिंस भी उनके साथ रह रहा था। देखें हादसे से जुड़े कुछ PHOTOS… सिंटू फिलहाल यहां अपना खुद का मकान बना रहा था। रात को पति-पत्नी व भतीजा घर में ठीक ठाक सोए थे। रात को किसी कारण से उनके कमरे में आग लग गई। दोनों नींद में होने के कारण उठ नहीं सके और धुएं की वजह से बेसुध हो गए। दोनों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। सिंटू के घर में आग लगी है, रात को किसी को भी इसका आभास नहीं हुआ। रविवार सुबह लोग उठे ताे आग का पता चला। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सिंटू व उसकी पत्नी की जलने से मौत हाे चुकी थी। प्रिंस बेसुध हालत में था। उसे आनन फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस बीच उनको रिश्तेदार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आग केसे लगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। हरियाणा के झज्जर के बहादुरगढ़ में बीती रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक मकान में लगी भीषण आग में पति-पत्नी की जल कर मौत हो गई। हादसे में भतीजा भी आग से झुलस गया है। मृतक महिला गर्भवती थी और कुछ दिनों बाद डिलीवरी होनी थी। रविवार ुसबह लोग उठे तो हादसे का पता चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा का रहने वाला सिंटू (25) अपनी पत्नी निशा (22) के साथ बहादुरगढ़ में लाइन पार क्षेत्र में छोटूराम नगर में रह रहा था। दोनों की शादी को दो साल हो चुके थे। निशान गर्भवती थी और कुछ दिन बाद उसकी डिलीवरी होनी थी। सिंटू के भाई का बेटा प्रिंस भी उनके साथ रह रहा था। देखें हादसे से जुड़े कुछ PHOTOS… सिंटू फिलहाल यहां अपना खुद का मकान बना रहा था। रात को पति-पत्नी व भतीजा घर में ठीक ठाक सोए थे। रात को किसी कारण से उनके कमरे में आग लग गई। दोनों नींद में होने के कारण उठ नहीं सके और धुएं की वजह से बेसुध हो गए। दोनों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। सिंटू के घर में आग लगी है, रात को किसी को भी इसका आभास नहीं हुआ। रविवार सुबह लोग उठे ताे आग का पता चला। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सिंटू व उसकी पत्नी की जलने से मौत हाे चुकी थी। प्रिंस बेसुध हालत में था। उसे आनन फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस बीच उनको रिश्तेदार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आग केसे लगी, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
