भास्कर न्यूज | जालंधर गहरी धुंध के बीच जालंधरवासियों के लिए सुखद खबर है। पिछले चार दिनों में शहर में एक भी जगह पराली जलाने का मामला सामने नहीं आया है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला प्रशासन और खेतीबाड़ी विभाग की जागरूकता मुहिम और दूसरा राज्य सरकार द्वारा पराली जलाने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाना। जालंधर में 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक पराली जलाने के 94 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 68 मामलों पर रेड एंट्री की गई। वहीं किसान मजदूर संघर्ष यूनियन ने बेवजह सरकार पर किसानों को परेशान करने के आरोप लगाए। यूनियन ने कहा है कि बेवजह किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और उनकी जमीनों पर रेड एंट्री डाली जा रही है। इसके लिए यूनियन अपना संघर्ष जारी रखेगी। धक्केशाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्मॉग का कारण पराली नहीं कृषि अधिकारी ने कहा कि मौसम मे काफी बदलाव हो रहा है। लोग बोल रहे हैं कि पराली के धुएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। पराली तो इस बार 10 फीसदी भी नहीं जली है। जो स्मॉग है, वह पराली के कारण नहीं है। वहीं वातावरण प्रेमी पलविंदर सिंह ने कहा कि जब तक शहर व गांवों में कूड़े को आग लगाने पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक वातावरण प्रदूषित ही रहेगा। करीब 90 फीसदी कट चुकी है। अब मंडियों में धान की आवक कम होगी। साथ ही खेतों में पराली जलाने की घटनाएं आगे भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। इससे धुएं से होने वाले प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं। भास्कर न्यूज | जालंधर गहरी धुंध के बीच जालंधरवासियों के लिए सुखद खबर है। पिछले चार दिनों में शहर में एक भी जगह पराली जलाने का मामला सामने नहीं आया है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला प्रशासन और खेतीबाड़ी विभाग की जागरूकता मुहिम और दूसरा राज्य सरकार द्वारा पराली जलाने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाना। जालंधर में 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक पराली जलाने के 94 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 68 मामलों पर रेड एंट्री की गई। वहीं किसान मजदूर संघर्ष यूनियन ने बेवजह सरकार पर किसानों को परेशान करने के आरोप लगाए। यूनियन ने कहा है कि बेवजह किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और उनकी जमीनों पर रेड एंट्री डाली जा रही है। इसके लिए यूनियन अपना संघर्ष जारी रखेगी। धक्केशाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्मॉग का कारण पराली नहीं कृषि अधिकारी ने कहा कि मौसम मे काफी बदलाव हो रहा है। लोग बोल रहे हैं कि पराली के धुएं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। पराली तो इस बार 10 फीसदी भी नहीं जली है। जो स्मॉग है, वह पराली के कारण नहीं है। वहीं वातावरण प्रेमी पलविंदर सिंह ने कहा कि जब तक शहर व गांवों में कूड़े को आग लगाने पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक वातावरण प्रदूषित ही रहेगा। करीब 90 फीसदी कट चुकी है। अब मंडियों में धान की आवक कम होगी। साथ ही खेतों में पराली जलाने की घटनाएं आगे भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। इससे धुएं से होने वाले प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू:दमोरिया पुल का किया उद्घाटन; बोले-मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं, हाईकमान का फैसला सबसे ऊपर
लुधियाना पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू:दमोरिया पुल का किया उद्घाटन; बोले-मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं, हाईकमान का फैसला सबसे ऊपर लुधियाना में आज (सोमवार को) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहुंचे। बिट्टू ने आज रेलवे द्वारा तैयार किए गए दमोरिया पुल का उद्घाटन किया। बिट्टू के लुधियाना स्टेशन आने से पहले ही आज नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (NRMU) के सदस्य काली झंडियां और नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्मों पर पहुंच गए थे। एनआरएमयू सदस्यों ने काली झंडियां दिखाई रेलवे स्टेशन पर जमकर यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी की और डीआरएम संजय साहू और सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैणी को काली झंडियां दिखाई। पिछले दिनों अमृतसर में रेलवे के किसी अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार किया जिसके विरोध में आज ये प्रोटेस्ट किया गया है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू के काफिले को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते रास्ते में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद बिट्टू सड़क रास्ते से काफिले के साथ पुल का उद्घाटन करने पहुंचे। हर गली में भाजपा लड़ेगी चुनाव : बिट्टू केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गली-गली में जाकर भाजपा चुनाव लड़ेगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के तुरंत बाद भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मर्जी है कि कब चुनाव घोषित करे। मेरी पत्नी राजनीति में सक्रिय नहीं: रवनीत उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी चुनाव आयोग में दखल नहीं देते। पत्रकारों ने सवाल किया कि पता चल रहा है कि आपकी पत्नी विधानसभा हलका पश्चिम से चुनाव लड़ सकती है, के जवाब में रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा हाईकमान के आदेश से ऊपर कुछ नहीं है। फिलहाल मेरी पत्नी अभी किसी तरह से राजनीति में सक्रिय नहीं है। AAP के पास उद्घाटन के लिए कुछ नहीं भाजपा में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। इसलिए आने वाले समय में भाजपा हाईकमान के मुताबिक ही हलका पश्चिम से उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि मैंने इस पुल का उद्घाटन करने आने नहीं था। मैं किसी तरह की क्रेडिट वार में नहीं आना चाहता, लेकिन आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता यहां ड्रामेबाजी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास उद्घाटन करने के लिए कुछ नहीं है। एक छोटे से पुल का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ही कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की सरकार में विकास कार्यों का उद्घाटन रिक्शा चालक या मजदूर किया करेंगे, लेकिन मजदूरों को कोई याद तक नहीं कर रहा। अब अंबेडकर भवन का भी जो उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उसका खर्च भी मेरे समय के संसदीय फंड से हुआ है। किसी समय मुख्यमंत्री बड़े मैदानों और स्टेडियम के उद्घाटन करते है लेकिन अब हमारा मुख्यमंत्री पार्षदों और विधायकों के लेवल के कार्यों के भी उद्घाटन कर रहे हैं।

फर्जी एनकाउंटर केस में 2 पूर्व पुलिसकर्मी दोषी:मोहाली सीबीआई कोर्ट 4 फरवरी को सुनाएगी सजा; आर्मी जवान और नाबालिग को मारा था
फर्जी एनकाउंटर केस में 2 पूर्व पुलिसकर्मी दोषी:मोहाली सीबीआई कोर्ट 4 फरवरी को सुनाएगी सजा; आर्मी जवान और नाबालिग को मारा था पंजाब के अमृतसर जिले में 1992 में दो लोगों के फर्जी एनकाउंटर से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो पूर्व पुलिस मुलाजिमों को दोषी ठहराया है। दोषियों में पुरुषोत्तम सिंह तत्कालीन थानेदार मजीठा और एसआई गुरभिंदर सिंह शामिल हैं। उन्हें हत्या व साजिश रचने के आरोप में दोषी करार दिया गया है। दोषियों को सजा 4 फरवरी को सुनाई जाएगी। जबकि इंस्पेक्टर चमन लाल और डीएसपी एसएस सिद्धू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हालांकि उस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया गया था कि उक्त दोनों कट्टर आतंकवादी थे, जिन पर इमाम घोषित था । वे हत्या, जबरन वसूली, डकैती आदि के सैकड़ों मामलों में शामिल थे। हरभजन सिंह उर्फ शिंदी यानी पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमेज सिंह के बेटे की हत्या भी शामिल था। हालांकि असल में इनमें एक आर्मी का जवान और दूसरा 16 साल का नाबालिग था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की जांच इस मामले की जांच सीबीआई ने 1995 ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी। सीबीआई की जांच में सामने आया कि बलदेव सिंह उर्फ देबा को 6 अगस्त 1992 एसआई मोहिंदर सिंह और हरभजन सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस छहरटा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गांव बसेरके भैनी में उसके घर से उठाया था। इसी तरह लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा फोर्ड निवासी गांव सुल्तानविंड को भी 12 सितंबर 1992 को प्रीत नगर अमृतसर में उसके किराए के घर से कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था, जिसका नेतृत्व एसआई गुरभिंदर सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने किया था, लेकिन बाद में कुलवंत सिंह को छोड़ दिया गया था। फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था अमृतसर जिले के भैणी बासकरे के फौजी जवान बलदेव सिंह देवा को जब वह छुट्टी आया हुआ था। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद झूठा पुलिस मुकाबला दिखाकर उसकी हत्या कर दी थी। दूसरा मामला 16 साल के नाबालिग लखविदंर सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ था। उसे भी इसी भी तरह घर से उठाकर मारा था। लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। काफी समय तक परिवार वाले उनकी तलाश करते रहे। उन्होंने इस मामले में अदालत तक जंग लड़ी। इसके बाद इन मामलों की जांच पर पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। CBI जांच में पुलिस की कहानी पड़ गई झूठी जांच के दौरान, सीबीआई ने पाया कि पुलिस स्टेशन छेहरटा की पुलिस ने मंत्री के बेटे की हत्या के मामले में देबा और लक्खा को झूठा फंसाया। जिसकी हत्या 23.7.1992 को हुई थी और उसके बाद 12.9.1992 को छेहरटा पुलिस ने उस हत्या के मामले में बलदेव सिंह उर्फ देबा की गिरफ्तारी दिखाई थी और 13.9.1992 को दोनों मारे गए और पुलिस ने कहानी गढ़ी कि हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए बलदेव सिंह उर्फ देबा को गांव संसारा के पास ले जाते समय आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें बलदेव सिंह उर्फ देबा और एक हमलावर मारा गया, जिसकी बाद में पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा उर्फ फोर्ड के रूप में हुई। सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों को उठाया गया, अवैध हिरासत में रखा गया और फिर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। पोस्टमार्टम से भी पुलिस का झूठा आया सामना सीबीआई ने यह भी पाया कि पुलिस द्वारा दिखाए गई मुठभेड़ की कथित घटना पर पुलिस वाहनों के दौरे के बारे में लॉग बुक में कोई प्रविष्टि नहीं थी। यहां तक कि पुलिस ने यह भी दिखाया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए अज्ञात हमलावर आतंकवादी की पहचान घायल बलदेव सिंह देबा ने की थी,। हालांकि देबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी तुरंत मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसके द्वारा पहचान की दलील नहीं उठती। 32 गवाहों से 19 की हो चुकी है मौत 30.8.1999 को सीबीआई ने एसएस सिद्धू, हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, चमन लाल, गुरभिंदर सिंह, मोहन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और जस्सा सिंह के खिलाफ अपहरण, आपराधिक साजिश, हत्या, झूठे रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चार्जशीट दायर की। लेकिन गवाहों के बयान 2022 के बाद दर्ज किए गए। क्योंकि इस अवधि के दौरान उच्च न्यायालयों के आदेशों पर मामला स्थगित रहा। पीड़ित परिवार के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने कहा कि हालांकि सीबीआई ने इस मामले में 37 गवाहों का हवाला दिया था, लेकिन मुकदमे के दौरान केवल 19 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं क्योंकि सीबीआई द्वारा उद्धृत अधिकांश गवाहों की देरी से सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी और अंत में घटना के 32 साल बाद न्याय मिला है। इसी तरह इस विलंबित मुकदमे के दौरान, आरोपी हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, मोहन सिंह और जस्सा सिंह की भी मृत्यु हो गई थी और आरोपी एसएस सिद्धू तत्कालीन डीएसपी, अमृतसर, चमन लाल तत्कालीन सीआईए इंचार्ज, अमृतसर, गुरभिंदर सिंह तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा और एएसआई पुरुषोत्तम सिंह ने इस मामले में मुकदमे का सामना किया।

भास्कर अपडेट्स:हरियाणा में कार टकरा खंभे पर चढ़ी थार; रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या; पंजाब के कुल्हड़ पिज्जा कपल की कार पर पथराव
भास्कर अपडेट्स:हरियाणा में कार टकरा खंभे पर चढ़ी थार; रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या; पंजाब के कुल्हड़ पिज्जा कपल की कार पर पथराव हरियाणा के गुरुग्राम में रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक होंडा अमेज गाड़ी ने थार गाड़ी को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की थार बिजली के खंभे पर चढ़ गई। टक्कर मारने के बाद अमेज कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार थार गाड़ी को आंचल नाम की युवती चला रही थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने युवती को बाहर निकाला। युवती ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को बिजली के खंभे से नीचे उतारा गया। (पूरी खबर पढ़ें) रोहतक में युवक की हत्या:मौके से मिले खाली खोखे और खून से सनी ईंट, ग्राउंड में पड़ा मिला शव रोहतक की अनाज मंडी के सामने पुराना शुगर मिल ग्राउंड के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक युवक को गोलियां मारी गई हैं। वहीं, शरीर पर ईंटें मारने के निशान भी मिले हैं। शव के पास खाली खोल व खून से सनी ईंटें भी मिली हैं। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक युवक प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें) जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपती की कार पर पथराव पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपती की कार पर बीती रात यानी रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। दंपती की कार के शीशे पर पत्थर फेंककर तोड़ दिया गया। कार पर कई बार लात मारी गई और डेंट लगा दिए गए। यह घटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उजाला नगर में हुई। कुल्हड़ पिज्जा दंपती के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त घटना की जानकारी साझा की है। सहज ने लाइव होकर कहा कि अगर किसी की हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है, लेकिन क्या कार से किसी की दुश्मनी थी। सहज ने कहा- मेरी कार का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें) पानीपत में झाड़ियों में मिला लड़की का शव, हथेली पर लिखा दीवाकर; गला घोंटकर हत्या की आशंका हरियाणा के पानीपत में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का शव पड़ा मिला। खेलते-खेलते बच्चे वहां तक पहुंचे तो उन्होंने लड़की को वहां पड़ा देखा। जिसके बाद वे चिल्लाते हुए अपनी कॉलोनी में गए और इस बारे में आस-पड़ोस में बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर जीआरपी, आरपीएफ पहुंची। प्राथमिक तौर पर मामला संदिग्ध होने की आशंका के चलते FSL टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. नीलम आर्या टीम के साथ पहुंची। मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब के गुरुद्वारे में बेअदबी, युवक गिरफ्तार पंजाब के जालंधर में गोराया स्थित गुरुद्वारे में एक नेपाली युवक घुस गया और निशान साहिब से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोपी युवक बिना सिर ढके गुरुद्वारा साहिब में घुस गया, गनीमत रही कि उक्त युवक को ग्रंथी और अन्य लोगों ने पहले ही रोक लिया। इस मामले में गोराया थाने की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी गणेश खड़का के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियाना में रह रहा था पढ़ें पूरी खबर कपूरथला में महिला को बंधक बनाकर लूट,लाखों के जेवर व नगदी ले गए साथ पंजाब के कपूरथला जिले की सबडिवीजन भुलत्थ में 2 नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुस कर महिला को कुर्सी से बांध कर सोने के आभूषण तथा नगदी चोरी करके फरार हो गए। किसी तरह से महिला कुर्सी समेत घर से बाहर निकली जहां पर पड़ोसियों ने महिला की हालत को देखते हुए रस्सी व सेलो टेप से मुक्त किया गया पढ़े पूरी खबर हिसार में चाचा ने किया भतीजों पर चाकू से हमला हरियाणा के बरवाला के वार्ड नं 1 में शराबी देवर ने अपनी भाभी घर में घुसकर बच्चों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला के वार्ड नंबर 1 निवासी सरोज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में महिला का टैंकर ने कुचला, मौत, कैंटोनमेंट बोर्ड में करती थी काम हरियाणा के अंबाला कैंट में इंडियन ऑयल पेट्रोलियम के टैंकर ने साइकिल सवार महिला को कुचल दिया। हादसा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि टैंकर का पहिया महिला के पेट के ऊपर से गुजर गया। मृतक महिला की शिनाख्त कैंट के 12 क्रॉस रोड निवासी सलोचना के रूप में हुई है। सलोचना कैंटोनमेंट बोर्ड की सफाई कर्मचारी थी पढ़ें पूरी खबर समालखा के पहले विधायक का निधन, 89 साल की उम्र में रणधीर सिंह ने ली आखिरी सांस हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रणधीर सिंह का निधन हो गया। पूर्व विधायक रणधीर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। दिल्ली के अस्पताल में सारी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद वे पानीपत शहर पहुंचेंगे। यहां दो नहरों के बीच स्थित श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा (पूरी खबर पढ़ें)