हिमाचल में फर्जी खबरों पर लगाम की तैयारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बन सकते हैं नए नियम
हिमाचल प्रदेश सरकार सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित समाचार माध्यमों पर तेजी से फैल रही भ्रामक सूचनाओं, अपुष्ट खबरों और तथ्यहीन दावों को लेकर नई नीति तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव और आम लोगों तक सूचनाओं की तेज पहुंच को देखते हुए सरकार का मानना है कि अब ऐसी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे फर्जी खबरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिले। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया है, जो डिजिटल समाचार माध्यमों के संचालन, जवाबदेही…
