हरियाणा में खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: 8 हाईटेक लैब, मोबाइल टेस्टिंग वैन और आधुनिक तकनीक से मिलावटखोरों पर सख्त निगरानी
हरियाणा सरकार ने राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताओं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित जोखिमों को देखते हुए सरकार ने खाद्य जांच प्रणाली को आधुनिक बनाने की व्यापक योजना तैयार की है। इस योजना के तहत प्रदेशभर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी, मौजूदा प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जांच सुविधाओं को गांवों और कस्बों तक पहुंचाया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) द्वारा तैयार की…
