महाकुंभ में महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला:आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई, चाकू मारे; परमानंद की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली एयरलिफ्ट

महाकुंभ में महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला:आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई, चाकू मारे; परमानंद की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली एयरलिफ्ट महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया। वहीं, परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद SRN हॉस्पिटल और फिर यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर छोटी मां पर हमला महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका। कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया। 9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ में लाया गया। यहां उनको आईसीयू में रखा गया। इसके बाद SRN यानी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा। अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके
आज महाकुंभ का 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 49.14 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज भी संगम स्टेशन बंद रखा गया है। 8वीं तक के स्कूल बंद आज-कल बंद रहेंगे। ऑनलाइन क्लास चलेगी। गंगा पंडाल में आज से सुरमयी शाम शुरू हो रही है। गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर, मोहित चौहान, कविता सेठ, नवदीप वडाली सरीखे कलाकारों को सुनने का अवसर मिलेगा। 14 से 17 फरवरी तक महाकुंभ में 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे, आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ घाटों की सफाई करेंगे। तीन दिन होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल
महाकुंभ में 16 से 18 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल होगा। इसमें लगभग 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा। महाकुंभ में एक दिन पहले क्या हुआ?
13 फरवरी को महाकुंभ में 2 जगहों पर आग लगी, कोई जनहानि नहीं हुई। एक्टर विवेक ओबेरॉय परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संगम में डुबकी लगाई। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूरी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया। महाकुंभ में बनेंगे ये 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 फरवरी को स्वच्छता का रिकॉर्ड : करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। 15 फरवरी को नदी सफाई अभियान : 300 से ज्यादा लोग संगम के बीच धारा में सफाई करेंगे। ऐसे में यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 16 फरवरी को ई-रिक्शा संचालन का रिकॉर्ड : परेड मैदान पर करीब 1000 ई-रिक्शा का संचालन होगा। साल 2019 के कुंभ में शटल बसें चलाई गई थी और इस बार ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। ऐसे में यह भी एक रिकॉर्ड होगा। 17 फरवरी को हैंड प्रिंटिंग का रिकॉर्ड : गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड पेंटिंग बनाकर इतिहास रचेंगे। यह भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा। साल 2019 के कुंभ में यह आंकड़ा 5 हजार था। ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर महामंडलेश्वर बनीं; इस्तीफा नामंजूर ममता कुलकर्णी 2 दिन बाद फिर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए कहा, उनकी गुरु डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। ममता ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर महामंडलेश्वर पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, किन्नर अखाड़े में लोग आपस में झगड़ रहे हैं। इससे दुखी हूं। दैनिक भास्कर से आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी को हमने महामंडलेश्वर बनाया था। वह किन्नर अखाड़े में थीं, हैं और आगे भी रहेंगी।’ पढ़ें पूरी खबर…

महाकुंभ में बचे-खुचे खाने से पल रहे हजारों परिवार:भंडारे की रोटियां-चावल सुखाकर घर ले जाते, 3 महीने का हो जाता है इंतजाम

महाकुंभ में बचे-खुचे खाने से पल रहे हजारों परिवार:भंडारे की रोटियां-चावल सुखाकर घर ले जाते, 3 महीने का हो जाता है इंतजाम प्रयागराज में संगम के तट पर बसा आस्था का महाकुंभ। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50 से ज्यादा भंडारे चल रहे हैं। इनमें श्रद्धालुओं के भोजन करने के बाद भी काफी मात्रा में खाना बच रहा है। इस बचे खाने का इस्तेमाल यहां आए सफाईकर्मी समेत 10 हजार परिवार अपनी तरह से कर रहे हैं। वे अपना और अपने परिवार का पेट तो भर ही रहे हैं, बचा खाना साथ ले जाते हैं। इस खाने को सुखाकर इकट्‌ठा कर रहे हैं, ताकि जाते वक्त अपने साथ ले जा सकें। ये खाना उनके मवेशियों का पेट भरने के काम आएगा। सफाईकर्मियों का कहना है कि उम्मीद है कि इतना खाना इकट्‌ठा हो जाएगा कि तीन महीने तक मवेशियों का पेट भरने का इंतजाम हो जाएगा। ‘दैनिक भास्कर’ ने ऐसे परिवारों से बातचीत की। ये जाना कि किस तरह वे ये भोजन इकट्ठा करते हैं और किस तरह सुखाकर उसको स्टोर करते हैं। रिपोर्ट ये पढ़िए… टेंट में गुजारा, खाने के लिए भंडारे का सहारा त्रिवेणी तट पर लगे महाकुंभ क्षेत्र में जैसे ही हम प्रवेश करेंगे तो संगम के एक तरफ बने बड़े-बड़े अखाड़ों और पंडालों की चकाचौंध देखकर हैरत में पड़ जाएंगे। एक-एक अखाड़े को तैयार करने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। इस चकाचौंध से इतर संगम के दूसरे छोर पर शास्त्री ब्रिज के नीचे एक इलाका ऐसा भी है, जहां आलीशान पंडाल तो नहीं हैं, लेकिन 4 बाई 4 फीट के तिरपाल में रहने वाले करीब 10 हजार परिवार बेहतरीन खाने का स्वाद जरूर चख रहे हैं। इन पर जिम्मेदारी मेले की साफ-सफाई की है। संगम के एक कोने में मेला प्रशासन ने इन्हें रहने के लिए विशेष स्थान दिया है। ये सभी लोग यूपी और मध्यप्रदेश के अलग–अलग शहरों से आए हैं। ये परिवार पिछले डेढ़ महीने से भंडारा और आश्रमों का खाना खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं। यूपी के फतेहपुर जिले से आए फूलचंद बताते हैं- भंडारों से जो अच्छा खाना आता है, उसे खा लेते हैं और जो थोड़ा खराब होता है, उसको कई दिन तक सुखाते हैं। सूखने के बाद ये खाना काफी दिनों तक खराब नहीं होता। कई बार ऐसा भी होता है कि हमें भंडारे से बचा हुआ भोजन नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में हम लोग खुद ही खाना बनाते हैं। ‘खाने का इंतजाम हो सके, इसलिए कुंभ आते हैं’ राकेश बताते हैं- पंडालों और अखाड़ों में जो खाना बच जाता है, उसे हम वहां जाकर इकट्ठा कर लेते हैं। फिर अपने टेंट–तंबुओं तक लाते हैं। अच्छे खाने को हम खाते हैं और बचे हुए खाने को दोपहर के वक्त जमीन पर पॉलीथिन बिछाकर सुखाते हैं। हम सफाईकर्मी हैं। हमें रोजाना 400–450 रुपए मिलते हैं। बिहार के सकरौली से आए मोहन ने बताया– ताजा भंडारा हम खुद खा लेते हैं और जो खराब हो जाता है, उसको सुखाकर पशुओं के लिए भोजन तैयार करते हैं। आश्रमों–पंडालों में सफाई करते हैं, खाना जुटाते हैं प्रयागराज महाकुंभ में 9600 सफाईकर्मी लगे हैं। ये सभी सफाईकर्मी संविदा पर काम कर रहे हैं। यूपी के बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव सहित एमपी और बिहार के कई जिलों से ये सफाईकर्मी परिवार सहित महाकुंभ आए हुए हैं। एक अन्य सफाईकर्मी ने बताया– हम पिछले करीब डेढ़ महीने से पूरे महाकुंभ में सफाई का काम कर रहे हैं। सफाई करने के लिए अखाड़ों–आश्रमों में भी जाते हैं। वहां बचे हुए खाने को भी बटोरने का काम करते हैं। सफाईकर्मी बताते हैं– कई पंडालों में तो हर दिन कई हजार रोटियां और कई किलो चावल–दाल बच जाता है। ऐसे में उन्होंने इन अखाड़ों–पंडालों से संपर्क किया। बताया कि बचे हुए भोजन को फेंकने की बजाय उन लोगों को दे दिया जाए। इस पर पंडाल वाले राजी हो गए। उनका कहना था कि उम्मीद है कि मवेशियों के तीन महीने के खाने का इंतजाम इस महाकुंभ में हो जाएगा। ———————– ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ में डुबकी के लिए मनमानी वसूली:संगम पहुंचाने का 2 से 5 हजार ले रहे नाव वाले; दरोगा बोला- पैसे नहीं तो पैदल जाओ नाव वाले भैया, संगम स्नान करवा दो, आप जितने पैसे मांगोगे मैं दे दूंगी। कुछ ऐसे गुहार लगा रही हैं त्रिवेणी संगम स्नान के लिए पहुंचीं श्रद्धालु। नाविकों पर सरकारी निगरानी ना होने के चलते मेला प्राधिकरण की रेट लिस्ट भी कोई मायने नहीं रख रही। चाहे निजी हो या सरकारी नाविक, सभी त्रिवेणी संगम स्नान कराने के लिए मनमाने तरीके से रकम वसूल रहे हैं। 2 से 5 हजार रुपए प्रति व्यक्ति किराया लिया जा रहा है। जबकि मेला प्राधिकरण ने नाव से संगम स्नान के लिए अधिकतम किराया 150 रुपए तय कर रखा है। पढ़ें पूरी खबर…

बेटे की अंत्येष्टि करने परिजन अमेरिका गए:साइकिलिस्ट रोहित कोहली वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कर रहे यात्रा, मां गईं थी कुंभ में

बेटे की अंत्येष्टि करने परिजन अमेरिका गए:साइकिलिस्ट रोहित कोहली वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए कर रहे यात्रा, मां गईं थी कुंभ में मोहित कोहली के परिजन शुक्रवार सुबह बेटे की अंत्येष्टि करने के लिए अमेरिका रवाना हो गए। साइकिलिस्ट मोहित कोहली अमेरिका में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए साइकिल से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा पर थे। बुधवार को चिली में उनको कार ने टक्कर मार दी थी, इस हादसे में उनकी मौत हो गई। मोहित की मौत की जब सूचना आई तो मां माला महाकुंभ में थी। मोहित की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई मेरठ के रहने वाले बंदूक कारोबारी के बेटे की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। 36 साल के मोहित कोहली एथलीट थे। मोहित साइकिलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकले थे। बुधवार को चिली शहर में कार ने उन्हें कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहित के पिता प्रणनीत कोहली उर्फ रोमी मेरठ के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी पीएल शर्मा रोड पर गन की दुकान है। पिछले 10 साल से माता-पिता दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में रह रहे हैं। प्रणनीत कोहली के बड़े बेटे मोहित कोहली ने सेंट मैरी से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने लंदन और दूसरे देशों में भी पढ़ाई की। मोहित एथलीट थे। वह रनिंग के अलावा स्विमिंग और पोलो के भी खिलाड़ी थे। मोहित को एडवेंचर बहुत पसंद था। ऐसे में उन्होंने साइकिलिंग करनी शुरू की। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर और चिली में रह चुके थे। वह अब अमेरिका में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब थे। 10 हजार km में आधी दूरी तय कर चुके थे मोहित मोहित ने दक्षिण अमेरिका को सबसे तेज स्पीड में पार करने के लिए कोलंबिया के शहर कार्टाजेना से 22 जनवरी को यात्रा शुरू की थी। उनकी फिनिश लाइन उशुआइया पैटागोनिया में थी। 10 हजार km के इस सफर को वह तेजी से तय करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहे थे। साढ़े 5 हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके थे।
रेडियो पॉलिना की रिपोर्ट के अनुसार, चिली के टारापाका क्षेत्र में रूट-5 नोर्ट पर बुधवार शाम को उनकी साइकिल को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मोहित सड़क पर गिरे और गाड़ी के पहिए के नीचे आ गए। दुर्घटना पोज़ो अलमोंटे के पास घटी, जहां चिकित्साकर्मी उनकी जान बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन मौत हो गई। परिजन चिली रवाना हो रहे हैं। मोहित अपनी यात्रा के वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार शेयर कर रहे थे। उनकी मौत से उनके फैंस और परिचित बेहद दुखी हैं।
22 जनवरी को मोहित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने दक्षिण अमेरिका को साइकिल से पार करने का लक्ष्य तय किया था। मोहित के पिता प्रणनीत कोहली के दोस्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोहित बेहद सौम्य थे। वे जिससे एक बार मिल लेते थे, उनको कोई भूलता नहींं था। संजय प्रताप सिंह बताते हैं कि मोहित बेहद होनहार थे। उनका इस तरह जाना बेहद दुखदायी है। परिवार के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। परिजन मोहित की अंतेष्टी के लिए शुक्रवार सुबह फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उनका अंतिम संस्कार वहीं पर किया जाएगा। इसके बाद उनकी अस्थियों को भारत लाया जाएगा। मोहित के छोटे भाई मुदित कोहली हैं। पोस्ट पढ़िए…. ‘नमस्कार, मैं मोहित हूं, मैं जीवन भर के रोमांच पर निकलने वाला हूं। साइकिल से दक्षिण अमेरिका को सबसे तेज पार करने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करने वाला हूं। सफर को कार्टाजेना, कोलंबिया से शुरू करते हुए मैं महाद्वीप के पार साइकिल चलाऊंगा। लुभावने परिदृश्यों, कठिन चढ़ाई और अप्रत्याशित मौसम से निपटते हुए उशुआइया, पैटागोनिया में फिनिश लाइन तक मुझे पहुंचना है। मैं इस चुनौती को लेने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। क्या आपने कभी इस तरह के रोमांच का सपना देखा है। चलो साथ में सवारी करते हैं।’

रक्षा मंत्री और सीएम लखनऊ में करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास:नगर निगम में राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र की 5,सपा सांसद के क्षेत्र की 41परियोजना

रक्षा मंत्री और सीएम लखनऊ में करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास:नगर निगम में राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र की 5,सपा सांसद के क्षेत्र की 41परियोजना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ नगर निगम की 4941.58 लाख रुपए की कुल 46 परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण आज करेंगे। इनमें से 5 परियोजना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र की हैं, जबकि 41 परियोजना सपा सांसद आरके चौधरी के क्षेत्र की हैं। इन परियोजनाओं में नाली, सड़क, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री सहित अन्य काम हैं। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के संसदीय क्षेत्र के 224.19 लाख की योजना का लोकार्पण होगा, जबकि 4,717.39 लाख की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण सपा सांसद आरके चौधरी के क्षेत्र का किया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस्माइलगंज के सबसे अधिक परियोजना का शिलान्यास इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में सबसे अधिक 9 निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें नाला, इंटरलॉकिंग और सड़क सहित कई परियोजना शामिल है। इसमें कुल 1057 लाख की परियोजना का शिलान्यास होगा। इस वार्ड की पार्षद रंजना अवस्थी हैं। इसके साथ ही राजा बिजली पासी वार्ड में कुल 7 परियोजना का 1,158.95 लाख की परियोजना का शिलान्यास होगा। यह किसी भी वार्ड का सबसे अधिक है। इसकी पार्षद पिंकी रावत हैं। वहीं, कल्याण सिंह वार्ड में पांच परियोजनाओं में कुल 474.86 लाख की लागत के काम का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही कुल 10 वार्ड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास होगा। राजा बिजली पासी वार्ड में 379 लाख से बन रहा नाला 308 लाख रुपए की लागत के आठ परियोजनाओं का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें भी सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं, राजा बिजली पासी वार्ड में बिजनौर के कटरा मस्जिद से लेकर घसियारी मंडी होते हुए हो रहा नाले का निर्माण सबसे महंगा करीब 379.99 लाख की सबसे महंगी नगर निगम की परियोजना है। जिसका शिलान्यास होगा। वहीं इस्माइल गंज द्वितीय में तिवारीगंज भारतीय पुरम से रिया फॉर्म होते हुए इमली बाधन मंदिर तक हो रहा आरसीसी नाले का निर्माण दूसरा सबसे महंगा करीब 250.19 लाख की परियोजना है। वहीं, बारूद खाना में आंतरिक सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम भी किया जाएगा।

लखनऊ में बच्चे के इलाज के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर:एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद पहुंचाना था, 28 किमी की दूरी 30 मिनट में तय हुई

लखनऊ में बच्चे के इलाज के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर:एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद पहुंचाना था, 28 किमी की दूरी 30 मिनट में तय हुई लखनऊ में गुरूवार को 9 साल के बच्चे के इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। एक प्रशासनिक अधिकारी का बच्चा फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जिसके इलाज के लिए कपूरथला स्थित मिडलैंड अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एम्बुलेंस से बच्चे को एयरपोर्ट पहुंचाया गया। लगभग 28 किलोमीटर की दूरी महज 30 मिनट में पूरी हो गई। अगर बच्चे को बिना ग्रीन कॉरिडोर के ले जाया जाता तो करीब डेढ़ घंटे लग जाते। जानकीपुरम सहारा स्टेट निवासी अभिषेक सिंह प्राशसिक अधिकारी हैं। उनके बच्चे को सर्दी-जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ हुई। बच्चे के माता-पिता ने पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज शुरू कराया। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इस पर परिवार 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे कपूरथला के मिडलैंड अस्पताल पहुंचे। एयर एंबुलेंस से हैदराबाद जाना था जहां उसका इलाज शुरू हुआ तो जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। बच्चे के दोनों फेफड़े प्रभावित थे। इलाज के बावजूद मरीज की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार को बच्चे को हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में रेफर करने के लिए कहा। इस पर परिवारीजन राजी हो गए। इस दौरान सुबह बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई। उसे इक्मो पर रखना पड़ा। किम्स हॉस्पिटल की टीम लखनऊ मिडलैंड हॉस्पिटल आई। बच्चे को एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी हुई। जिसे एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया।

आगरा में शादी से पहले खुली दूल्हे की पोल:बारात ले जाने की जगह पहुंचा थाने, लिन इन में रह रही प्रेमिका बच्चा लेकर पहुंची

आगरा में शादी से पहले खुली दूल्हे की पोल:बारात ले जाने की जगह पहुंचा थाने, लिन इन में रह रही प्रेमिका बच्चा लेकर पहुंची आगरा में शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर जाने की बजाए थाने पहुंच गए। शादी से तीन घंटे पहले दूल्हे के पिता ने लड़की वालों को कॉलकर कहा, बरात लेकर नहीं आ सकते, ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। कारण जानने वह ताजगंज थाने पहुंचे।
वहां पहुंचे तो गोद में बच्चा लिए युवती मिली। वह खुद को प्रेमिका और बच्चा दूल्हे का बता रही थी। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। शादी टूट गई, दूल्हे की धोखाधड़ी से क्षुब्ध लड़की वाले अपर पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला
न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक से तय हुई थी। मंगेतर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। सगे सबंधी और रिश्तेदार वहां जुट गए थे।
दुल्हन के पिता ने बताया शाम छह बजे बरात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने कॉल करके बताया कि वह बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। उनका बेटा ताजगंज थाने में है। वह शादी की तिथि को आगे बढ़ाने की कहकर कॉल कट कर दी। लिव इन रिलेशनशिप में था दूल्हा
दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां एक युवती गोद में बच्चा लेकर आई दिल्ली की युवती मिली। युवती ने बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। उसकी गोद में जो बच्चा है, वह प्रेमी का है। प्रेमी उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आई है।
प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट गए। प्रेमिका ने भी प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह शादी रोकने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। इधर, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च किया जा चुका था। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन की हालत बिगड़ी
बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को शादी टूटने का पता चला तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, परिजन और रिश्तेदारों को इस बात का भी संतोष था कि समय रहते दूल्हे की असलियत सामने आ गई। यदि फेरों के बाद प्रेमिका और बच्चे के बारे में पता चलता तो युवती की जिंदगी बर्बाद हो जाती। दुल्हन के परिजनों के लाखों रुपए बर्बाद हो गए। कैटरिंग से लेकर बरातघर को वह पेशगी में भुगतान कर चुके थे।

आगरा में शादी से पहले खुली दूल्हे की पोल:बारात ले जाने की जगह पहुंचा थाने, लिन इन में रह रही प्रेमिका बच्चा लेकर पहुंची

आगरा में शादी से पहले खुली दूल्हे की पोल:बारात ले जाने की जगह पहुंचा थाने, लिन इन में रह रही प्रेमिका बच्चा लेकर पहुंची आगरा में शादी से चंद घंटे पहले दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर जाने की बजाए थाने पहुंच गए। शादी से तीन घंटे पहले दूल्हे के पिता ने लड़की वालों को कॉलकर कहा, बरात लेकर नहीं आ सकते, ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। कारण जानने वह ताजगंज थाने पहुंचे।
वहां पहुंचे तो गोद में बच्चा लिए युवती मिली। वह खुद को प्रेमिका और बच्चा दूल्हे का बता रही थी। परिजनों को मामला समझते देर नहीं लगी। शादी टूट गई, दूल्हे की धोखाधड़ी से क्षुब्ध लड़की वाले अपर पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला
न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में एकता चौकी, ताजगंज निवासी युवक से तय हुई थी। मंगेतर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में 10 फरवरी को सगाई की रस्म हुई। बुधवार को बारात आनी थी। दुल्हन के परिजनों ने दयालबाग मार्ग स्थित जतिन रिजार्ट में शादी समारोह का कार्यक्रम रखा था। सगे सबंधी और रिश्तेदार वहां जुट गए थे।
दुल्हन के पिता ने बताया शाम छह बजे बरात आनी थी। दोपहर सवा तीन बजे दूल्हे के पिता ने कॉल करके बताया कि वह बरात लेकर नहीं आ पाएंगे। उनका बेटा ताजगंज थाने में है। वह शादी की तिथि को आगे बढ़ाने की कहकर कॉल कट कर दी। लिव इन रिलेशनशिप में था दूल्हा
दुल्हन के पिता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां एक युवती गोद में बच्चा लेकर आई दिल्ली की युवती मिली। युवती ने बताया कि वह दूल्हे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। उसकी गोद में जो बच्चा है, वह प्रेमी का है। प्रेमी उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जानकारी होने पर वह दिल्ली से यहां आई है।
प्रेमिका का हंगामा देख लड़की वाले देर रात लौट गए। प्रेमिका ने भी प्रेमी के विरुद्ध तहरीर नहीं दी। वह शादी रोकने के लिए पुलिस के पास पहुंची थी। इधर, दुल्हन पक्ष द्वारा शादी पर 25 लाख रुपए से अधिक खर्च किया जा चुका था। उन्होंने गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त के यहां दूल्हे के विरुद्ध तहरीर दी है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दुल्हन की हालत बिगड़ी
बारात आने का इंतजार करती दुल्हन को शादी टूटने का पता चला तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, परिजन और रिश्तेदारों को इस बात का भी संतोष था कि समय रहते दूल्हे की असलियत सामने आ गई। यदि फेरों के बाद प्रेमिका और बच्चे के बारे में पता चलता तो युवती की जिंदगी बर्बाद हो जाती। दुल्हन के परिजनों के लाखों रुपए बर्बाद हो गए। कैटरिंग से लेकर बरातघर को वह पेशगी में भुगतान कर चुके थे।

लोहिया विधि विश्वविद्यालय में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट:18 विश्वविद्यालय के 400 स्टूडेंट्स हो रहे शामिल

लोहिया विधि विश्वविद्यालय में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट:18 विश्वविद्यालय के 400 स्टूडेंट्स हो रहे शामिल लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) में गुरुवार से एनुअल स्पोर्ट्स फेस्ट आवाहन 9.O का आगाज हुआ। 4 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में शामिल होने के लिए 18 विश्वविद्यालयों से 400 से अधिक स्टूडेंट्स पहुंचे है। 9 इवेंट्स में 5 आउट डोर इवेंट्स होंगे ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन प्रो.मनीष सिंह में बताया कि आवाहन में कुल 9 इवेंट्स होंगे। इनमें 5 आउट डोर हैं। खास बात ये है कि सभी के लिए बॉयज और गर्ल्स 2 अलग-अलग केटेगरी बनी है। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल के अलावा शतरंज, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसी प्रतिस्पर्धाएं भी शामिल हैं। कुलपति ने किया आवाहन का आगाज कुलपति प्रो.अमर पाल सिंह ने फुटबॉल पे किक मार के स्पोर्ट्स फेस्ट आवाहन 9.0 का शुभारंभ किया। इस दौरान कुलपति के साथ स्पोर्ट्स कमिटी के अध्यक्ष प्रो.मनीष सिंह, डॉ.विकास भाटी, डॉ.अमनदीप सिंह, डॉ.मलय पांडेय, डॉ.विपुल विनोद,स्पोर्ट्स कमिटी के छात्र संयोजक मिहिर सत्याल मौजूद रहे। दूसरे दिन से लीग मैच शुरू होंगे पहले दिन आवाहन 9.0 के उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतिस्पर्धा करने की बात कही। दूसरे दिन से लीग मैच की शुरुआत होगी।

अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने की घुड़सवारी:मेरठ में 73.61 सेकेंड में क्वालीफाई किया राउंड, हिप्पी घोड़े पर सवार हुईं

अखिलेश यादव की बेटी अदिति ने की घुड़सवारी:मेरठ में 73.61 सेकेंड में क्वालीफाई किया राउंड, हिप्पी घोड़े पर सवार हुईं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति ने घुड़सवारी में अपना कौशल दिखाया। अदिति यादव 13 फरवरी को मेरठ पहुंचीं। मोदी इक्वेस्टेरियम एकेडमी में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में अदिति ने भाग लिया। अदिति दूसरे राउंड मे ंबल्ली गिरने के कारण राउंड क्लियर नहीं कर सकी हैं और तीसरे राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं हो पाई हैं। अब वो प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। अदिति यादव ने 73.61 सेकेंड में क्वालीफायर राउंड पूरा किया। यह उनका दूसरा मुकाबला था। आदिति के घोड़े का नाम हिप्पी है। यंग हॉर्स चैंपियनशिप इवेंट में पार्ट किया
अदिति यादव ने सुबह 9 बजे यंग हॉर्स चैंपियनशिप इवेंट में भाग लिया। 16 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा। घुड़सवारी प्रतियोगिता में अदिति यादव तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी 42 घुड़सवारों के बिना किसी पेनाल्टी के क्लीयर राउंड रहे। बल्ली गिरने के कारण नहीं कर सकीं क्वालिफाई अदिति यादव ने ईजीसी स्टेबल्स दिल्ली टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए अपने घोड़े हिप्पी के साथ पहले राउंड को महज चार पेनाल्टी के साथ 73.61 सेकेंड के साथ क्लियर किया था। दूसरे राउंड में एक बल्ली गिरने के कारण वह थर्ड राउंड में क्वालिफाई नहीं हो सकी हैं। 41वें नंबर की राइडर थीं अदिति
अदिति यादव आज हुई प्रतियोगिता में 41वें नंबर की राइडर थीं। वो अपने घोड़े पर सवार होकर मैदान में पहुंचीं। कैप में पहले लोग अदिति को पहचान नहीं पाए। लेकिन जब राइडर का नाम अनाउंस हुआ, तो लोगों ने पहचान लिया कि ये अखिलेश यादव की बेटी हैं। इसके बाद लोग उनसे मिलने के लिए उत्सुक नजर आए। लेकिन स्पोर्ट्स के रूल्स और प्राइवेसी के कारण अदिति से मुलाकात संभव नहीं हो सकी। सहारनपुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता प्री-लिम टूर कंपटीशन में 85 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। इसमें एकल स्पर्धा के लिए तीसरे चरण में 42 घुड़सवारों ने क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय घुड़सवारी संघ के सहयोग से मोदी इक्वेस्ट्रियन एकेडमी मोदीपुरम में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता शो-जंपिंग में गुरुवार को प्री-लिम टूर कंपटीशन की टीम स्पर्धा का अंतिम परिणाम जारी किया गया।
इसमें रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल यानी आरटीएस एंड डिपोट सहारनपुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। विशेष बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में पहले चार स्थान पर रही चारों टीमों ने बिना किसी पेनाल्टी के सभी राउंड क्लीयर किए। चार राइडर्स में से सर्वश्रेष्ठ तीन राइडर के प्रदर्शन को रिजल्ट की मेरिट में जोड़ा जाता है। इस टाई ब्रेकर का निर्धारण अंत में क्लीयर राउंड में लगे समय के अनुसार किया गया। देखिए लिस्ट अदिति ने लोकसभा चुनाव में अपनी मां डिंपल यादव के लिए प्रचार भी किया था पहली बार चुनावी सभा में पहुंची तो महिलाओं के बीच बैठीं
लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मार्च, 2024 को मैनपुरी के सुल्तानगंज में एक कार्यक्रम में पहली बार अदिति मां डिंपल यादव के साथ नजर आई थीं। वहां वो महिलाओं के बीच बैठी थीं। अदिति ने मां के भाषण को बहुत ध्यान से सुना। हालांकि उन्होंने खुद कुछ नहीं बोला था। इसके बाद 15 अप्रैल को अदिति मां के साथ एक नुक्कड़ सभा में दिखाई दी थीं। वह मां से कागज लेकर उनकी स्पीच पढ़ती नजर आई थीं। डिंपल ने 16 अप्रैल, 2024 को नामांकन दाखिल किया था। उसके बाद से अदिति ने अकेले ही मां का चुनाव प्रचार संभाल लिया था। वो अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाती थीं। मां के लिए वोट मांगते हुए कहती थीं- आप लोग 7 मई को साइकिल का बटन दबाकर समाजवादी पार्टी को जिताएं। जय हिंद-जय समाजवाद..नेताजी अमर रहें। ——————— यह खबर भी पढ़ें मेरठ के एथलीट को अमेरिका में कार ने कुचला, मौत,: 10 हजार KM साइकिल चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकले थे मेरठ के रहने वाले बंदूक कारोबारी के बेटे की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। 36 साल के मोहित कोहली एथलीट थे। मोहित साइकिलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकले थे। बुधवार को चिली शहर में कार ने उन्हें कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में मातम है। दक्षिण अमेरिका से मोहित की बॉडी को भारत लाने के लिए शुक्रवार को उनके माता–पिता दिल्ली से फ्लाइट पकड़ेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

मुरादाबाद के सिनटेक्स गोदाम में भीषण आग:5 km से धुआं दिख रहा, सड़क पर जाम; DM-SSP ने 150 घरों को खाली कराया

मुरादाबाद के सिनटेक्स गोदाम में भीषण आग:5 km से धुआं दिख रहा, सड़क पर जाम; DM-SSP ने 150 घरों को खाली कराया मुरादाबाद में सिनटेक्स कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। पानी के टैंक और PVC पाइपों में शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़कना बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 3 बजे अग्निकांड की जानकारी हुई। इसका धुआं 5 Km दूर से भी दिख रहा है। 6 अग्निशमन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। DM-SSP खुद मौके पर हैं, 150 घरों को खाली कराया जा रहा है। 2 से 3 घरों में आग फैली, लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा
दरअसल, कटघर के हनुमान मूर्ति चौराहा के पास सिनटेक्स कंपनी का गोदाम है। यहां प्लास्टिक के आइटम की बड़ी स्टोरेज थी। आग भड़कने के बाद पीतल बस्ती को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है, ताकि रोड पर चलने वाले आग की चपेट में न आ जाएं। आसपास के दो-तीन घरों तक आग फैल गई है। पुलिस आसपास के इलाके को खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया है। एम्बुलेंस भी मौके पर बुलाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। इस गोदाम के मालिक सनी दुबे बताए जा रहे हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है, ये अभी क्लियर नहीं हुआ है। छतों पर चढ़कर डाल रहे पानी
चूंकि यह गोदाम रिहायशी इलाके में बना हुआ था। इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आस-पास के घरों की छत पर चढ़कर पानी की बौछार डालना शुरू किया। अंदर प्लास्टिक का सामान भरा हुआ है, बार-बार आग भड़क रही है। फिलहाल आग काबू में आती हुई नहीं दिख रही है। रेस्क्यू की 2 तस्वीर देखिए… पूरे एरिया में सांस लेना मुश्किल
गोदाम के अंदर प्लास्टिक के आइटम की स्टोरेज थी। जलने की वजह से 1 किमी के एरिया में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसलिए भी लोगों को बाहर भेजा रहा है। महिला-बच्चों को खासतौर पर घरों से बाहर निकाला गया है। खुद डीएम और एसएसपी माइक लेकर मौके पर अनाउंसमेंट कर रहे हैं। आग की 4 तस्वीरें खबर अपडेट हो रही है… …….