CM ने भारत को बताया शांति और शक्ति का संगम:गुरुग्राम में बोले-आपरेशन सिंदूर सैन्य अभियान नहीं, हमारे राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक

CM ने भारत को बताया शांति और शक्ति का संगम:गुरुग्राम में बोले-आपरेशन सिंदूर सैन्य अभियान नहीं, हमारे राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राधा जागरण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की शांति और प्रबल शक्ति की नीति पर जोर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भारत शांति के साथ-साथ प्रबल शक्ति का भी प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद का खात्मा करना है। भारत ने व्यवस्थित और ठोस कदम उठाकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का काम किया है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच ने देश को हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने सरकार के ठोस निर्णयों और नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय सीमाओं पर हुए हमलों में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन जवानों की शहादत देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सरकार उनके बलिदान को हमेशा सम्मान देगी। सबका साथ, सबका विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चल रही है। यह नीति समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में अहम कदम है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड पीस सेंटर में राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी में भी शिरकत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आभार जताया राधा जागरण में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में हरियाणा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और आम जनता ने दिल्ली में डेरा डालकर उनकी पार्टी को समर्थन दिया। हरियाणा की जनता का यह सहयोग अविस्मरणीय है, और इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। ये लोग मौजूद रहे इस अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, आरएसएस के प्रांत संघ संचालक डॉ. पवन जिंदल, ट्रस्टी डॉ. आलोक डरोलिया, संस्था के रमेश तिवारी, आचार्य मनीष, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पार्षद प्रथम वशिष्ठ, सुमित अग्रवाल, मंडल आयुक्त आरसी बिधान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राधा जागरण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत की शांति और प्रबल शक्ति की नीति पर जोर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भारत शांति के साथ-साथ प्रबल शक्ति का भी प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य युद्ध नहीं, बल्कि आतंकवाद का खात्मा करना है। भारत ने व्यवस्थित और ठोस कदम उठाकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का काम किया है। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच ने देश को हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने सरकार के ठोस निर्णयों और नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय सीमाओं पर हुए हमलों में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन जवानों की शहादत देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और सरकार उनके बलिदान को हमेशा सम्मान देगी। सबका साथ, सबका विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर चल रही है। यह नीति समाज के हर वर्ग को एकजुट कर एक समरस और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में अहम कदम है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड पीस सेंटर में राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी में भी शिरकत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आभार जताया राधा जागरण में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता, नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में हरियाणा के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और आम जनता ने दिल्ली में डेरा डालकर उनकी पार्टी को समर्थन दिया। हरियाणा की जनता का यह सहयोग अविस्मरणीय है, और इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। ये लोग मौजूद रहे इस अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, आरएसएस के प्रांत संघ संचालक डॉ. पवन जिंदल, ट्रस्टी डॉ. आलोक डरोलिया, संस्था के रमेश तिवारी, आचार्य मनीष, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पार्षद प्रथम वशिष्ठ, सुमित अग्रवाल, मंडल आयुक्त आरसी बिधान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त प्रदीप दहिया आदि मौजूद रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर