अलीगढ़ में शनिवार को समाधान दिवस पर किसान ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। DM-SSP के सामने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने कर्मियों उसे पकड़ लिया। अपने साथ लेकर गई। CHC में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बोला-मैं दबंग से बहुत परेशान हूं, कोई सुन नहीं रहा है। अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। ये मामला इगलास तहसील का है। 2 तस्वीरें देखिए बोतल में था पेट्रोल
समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी इगलास के गांव मुरवार निवासी भगवान सिंह वहां पर पहुंच गए। वह दबंगों से परेशान थे। वह अपनी फरियाद लेकर खड़े थे। देखते ही देखते उन्होंने अपनी जेब से एक बोतल निकाल ली। इस बोतल में पेट्रोल भरा हुआ था। किसान ने पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। खुद को आग लगाकर आत्मदाह करना चाहा। दबंगों ने कर रखा है कब्जा, जमीन हो रही बंजर
मुरवार गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया-जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। अपने खेत में फसल नहीं उगा पा रहे हैं। जमीन के कागज मेरे पास हैं, लेकिन, दबंग उनकी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। इस मामले की शिकायत कई बार की है। लेकिन, आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वह डीएम एसएसपी से शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। किसान का कहना था कि वह अधिकारियों से फरियाद करके परेशान हो चुके हैं। इसीलिए वह आत्मदाह करना चाहते थे। न्यायालय में विचाराधीन है मामला
SDM इगलास शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया-किसान की जमीन कुर्क है। उसने जमीन को मुक्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इस जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है, जो विचाराधीन है। न्यायालय का फैसला आने के बाद किसान की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ———————————- ये खबर भी पढ़ें :- अलीगढ़ में सास बोली- दामाद के साथ ही रहूंगी, 7 साल का बच्चा बोला- मां घर चलो “मैं होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित करते हैं। मुझे पति के पास नहीं जाना (रोते हुए) है। अब जब तक जिंदा रहूंगी राहुल के साथ ही रहूंगी” पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में शनिवार को समाधान दिवस पर किसान ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। DM-SSP के सामने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने कर्मियों उसे पकड़ लिया। अपने साथ लेकर गई। CHC में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बोला-मैं दबंग से बहुत परेशान हूं, कोई सुन नहीं रहा है। अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान किया जाएगा। ये मामला इगलास तहसील का है। 2 तस्वीरें देखिए बोतल में था पेट्रोल
समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी इगलास के गांव मुरवार निवासी भगवान सिंह वहां पर पहुंच गए। वह दबंगों से परेशान थे। वह अपनी फरियाद लेकर खड़े थे। देखते ही देखते उन्होंने अपनी जेब से एक बोतल निकाल ली। इस बोतल में पेट्रोल भरा हुआ था। किसान ने पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। खुद को आग लगाकर आत्मदाह करना चाहा। दबंगों ने कर रखा है कब्जा, जमीन हो रही बंजर
मुरवार गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया-जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। अपने खेत में फसल नहीं उगा पा रहे हैं। जमीन के कागज मेरे पास हैं, लेकिन, दबंग उनकी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। इस मामले की शिकायत कई बार की है। लेकिन, आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए वह डीएम एसएसपी से शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। किसान का कहना था कि वह अधिकारियों से फरियाद करके परेशान हो चुके हैं। इसीलिए वह आत्मदाह करना चाहते थे। न्यायालय में विचाराधीन है मामला
SDM इगलास शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया-किसान की जमीन कुर्क है। उसने जमीन को मुक्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। इस जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है, जो विचाराधीन है। न्यायालय का फैसला आने के बाद किसान की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। ———————————- ये खबर भी पढ़ें :- अलीगढ़ में सास बोली- दामाद के साथ ही रहूंगी, 7 साल का बच्चा बोला- मां घर चलो “मैं होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित करते हैं। मुझे पति के पास नहीं जाना (रोते हुए) है। अब जब तक जिंदा रहूंगी राहुल के साथ ही रहूंगी” पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
DM-SSP के सामने किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल:अलीगढ़ में बोला-दबंग परेशान करते हैं, जमीन पर कब्जा कर लिया
