वाराणसी के हॉकी प्लेयर ओलंपियन ललित उपाध्याय का चयन हॉकी इंडिया ने फेडरेशन ऑफ इंडियन हॉकी (FIH) प्रो लीग के संभावितों में हुआ है। इस प्रतियोगिता के 32 संभावितों की लिस्ट में वाराणसी मंडल से ललित उपाध्याय (वाराणसी) , राजकुमार पाल और उत्तम सिंह (करमनपुर, गाजीपुर) को जगह मिली है। इस चयन के बाद फोन पर बात करते हुए ललित उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है। प्रो लीग में वाराणसी मंडल के 3 खिलाड़ी चयनित
FIH द्वारा आयोजित प्रो लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 32 संभावित प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वाराणसी मंडल के तीन प्लेयर शामिल हैं। जिसमें दो ओलंपियन और एक का चयन पहली बार हुआ है। इसमें वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय, गाजीपुर के ओलंपियन राजकुमार पाल का नाम है। इसके अलावा राजकुमार पाल के ही घर के करीब में रहने वाले उत्तम सिंह का भी पहली बार प्रो लीग के लिए चयन हुआ है। प्रदर्शन के आधार पर चयन
हॉकी इंडिया ने इन तीनों खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया है। इसमें फॉर्वर्ड के तौर पर ललित उपाध्याय, उत्तम सिंह और मिडफील्ड में राजकुमार पाल का चयन किया गया है। वाराणसी के हॉकी प्लेयर ओलंपियन ललित उपाध्याय का चयन हॉकी इंडिया ने फेडरेशन ऑफ इंडियन हॉकी (FIH) प्रो लीग के संभावितों में हुआ है। इस प्रतियोगिता के 32 संभावितों की लिस्ट में वाराणसी मंडल से ललित उपाध्याय (वाराणसी) , राजकुमार पाल और उत्तम सिंह (करमनपुर, गाजीपुर) को जगह मिली है। इस चयन के बाद फोन पर बात करते हुए ललित उपाध्याय ने खुशी जाहिर की है। प्रो लीग में वाराणसी मंडल के 3 खिलाड़ी चयनित
FIH द्वारा आयोजित प्रो लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 32 संभावित प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वाराणसी मंडल के तीन प्लेयर शामिल हैं। जिसमें दो ओलंपियन और एक का चयन पहली बार हुआ है। इसमें वाराणसी के ओलंपियन ललित उपाध्याय, गाजीपुर के ओलंपियन राजकुमार पाल का नाम है। इसके अलावा राजकुमार पाल के ही घर के करीब में रहने वाले उत्तम सिंह का भी पहली बार प्रो लीग के लिए चयन हुआ है। प्रदर्शन के आधार पर चयन
हॉकी इंडिया ने इन तीनों खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया है। इसमें फॉर्वर्ड के तौर पर ललित उपाध्याय, उत्तम सिंह और मिडफील्ड में राजकुमार पाल का चयन किया गया है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर