HRTC एमडी का निपुण जिंदल को एडिशनल चार्ज:मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश, रोहन ठाकुर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से खाली था पद

HRTC एमडी का निपुण जिंदल को एडिशनल चार्ज:मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश, रोहन ठाकुर के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से खाली था पद

हिमाचल सरकार ने साल 2014 बैच के IAS एवं डायरेक्टर आयुष डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एमडी का एडिशनल चार्ज दिया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि राज्य सरकार ने दो रोज पहले ही रोहन चंद ठाकुर को एमडी एचआरटीसी पद से रिलीव किया है। रोहन चंद ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए हैं। उनकी जगह निपुण जिंदल को एडिशनल चार्ज दिया गया है। जल्द बड़ा फेरबदल होगा
आने वाले दिनों में प्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। राज्य सरकार जल्द रेरा चेयरमैन की नियुक्ति करेगी। माना जा रहा है कि सरकार मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को ही रेरा चेयरमैन बना सकती है। ऐसा हुआ तो बड़े स्तर पर फेरबदल होगा। राज्य में नया मुख्य सचिव लगना भी तय है। हिमाचल सरकार ने साल 2014 बैच के IAS एवं डायरेक्टर आयुष डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एमडी का एडिशनल चार्ज दिया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि राज्य सरकार ने दो रोज पहले ही रोहन चंद ठाकुर को एमडी एचआरटीसी पद से रिलीव किया है। रोहन चंद ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए हैं। उनकी जगह निपुण जिंदल को एडिशनल चार्ज दिया गया है। जल्द बड़ा फेरबदल होगा
आने वाले दिनों में प्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। राज्य सरकार जल्द रेरा चेयरमैन की नियुक्ति करेगी। माना जा रहा है कि सरकार मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को ही रेरा चेयरमैन बना सकती है। ऐसा हुआ तो बड़े स्तर पर फेरबदल होगा। राज्य में नया मुख्य सचिव लगना भी तय है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर