मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी नियाज खान के बयान का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी सपोर्ट किया है।उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी कहा-IAS ने ऐसा क्या गलत बोल दिया जिसको लेकर बहस छिड़ गई है? दरअसल, नियाज खान ने आज सुबह X पर पोस्ट कर लिखा था-हिंदुस्तान में सभी कन्वर्टेड मुसलमान है, जो पहले हिंदू थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। पहले पढ़िए IAS क्या लिखा हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज खान ने X पर लिखा-‘इस्लाम तो अरब का धर्म है, यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं, वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई मानें बाद में अरब को। अरब को अपना आका मानना बंद करें।अगर ब्राह्मणों को उचित उच्च स्थानों पर बैठाया जाए तो देश फिर से अपना वैभवशाली इतिहास दोहरा सकेगा।’ बता दें कि नियाज खान ने ब्राह्मणों पर एक किताब भी लिखी है। जो इन दिनो काफी चर्चा में है। अब पढ़िए मौलाना शहाबुद्दीन का बयान मौलाना भी बोले-ज्यादातर कन्वर्टेड मुसलमान
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वीडियो जारी किया। कहा-नियाज खान के बयान को समझने की जरूरत है। यह सही है कि भारत में ज्यादातर कन्वर्टेड मुस्लिम हैं। क्योंकि, अरब देश से कुछ मुसलमान आए थे। वह जब भारत में आए तो उन्होंने ऊंच नीच का फासला खत्म किया। इससे प्रवाहित होकर हिंदुओं, बुद्धिष्ट और अन्य धर्म के लोगों ने प्रभावितों के मुस्लिम धर्म को स्वीकार किया। उनके वक्तव्य को समझने की जरूरत है ना कि विवादित बयान समझने की जरूरत है। यह कहना गलत होगा कि हर मुस्लिम अरब कंट्री को अपना आका समझता है। ‘अरब में पैगबरे इस्लाम की पैदाइश हुई’
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-नियाज खान ने जो पोस्ट की है तो उसका मतलब समझने की कोशिश की जाना चाहिए। वो कहना ये चाहते हैं कि ये अरब से आया हुआ मजहब है। बेशक मजहबे इस्लाम जो हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। वो अरब से आया हुआ मजहब है। हिंदुस्तान को लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बने
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-ये अरब से नहीं आए थे। ये सब लोग यहीं के हैं। अरब से आने वालों लोगों की जो तादाद है वो बड़ी मुक्तसर सी तादाद है। ये कैसे मुमकिन हो सकता है कि करोड़ की तादाद में अरब से लोग भारत आ जाएं, तो इस हकीकत को समझना चाहिए। यहां जो मुसलमान हैं वो कन्वर्टेड मुसलमान हैं। उन्होंने मजहब तब्दील किया है और पहले ये हिंदू थे या बुद्धिस्ट थे या गैर मुस्लिम थे। हिंदुस्तान का मुसलमान अरब को आंका नहीं मानता
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-मगर ये बात कहना कि अरब के लोगों को आका ना माने, तो मैं ये बताना चाहता हूं कि कोई भी मुसलमान अरब के लोगों को आका नहीं मानता। बल्कि हमारे पास में उसूल है। इस्लाम का जो उसूल है कुरान और हदीस। हिंदुस्तान का मुसलमान और पूरी दुनिया का मुसलमान कुरान और हदीस पर अमल करता है। …………………. ये खबर भी पढ़िए… मां को गीता सुनाते-सुनाते बनीं संन्यासिनी, VIDEO; मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ी; जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर जय अंबानंद गिरि की कहानी मैं 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं। बचपन में मां अपने बगल में मुझे बैठाकर गीता और भागवत पुराण आदि सुनाने को कहती थीं। पढ़ाई के बाद एक इंटरनेशनल कंपनी में मैनेजर बन गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया और संन्यास की तरफ बढ़ गई। यह कहना है श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर जय अंबानंद गिरि का। पढ़िए पूरी खबर मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी नियाज खान के बयान का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी सपोर्ट किया है।उन्होंने सोमवार को एक वीडियो जारी कहा-IAS ने ऐसा क्या गलत बोल दिया जिसको लेकर बहस छिड़ गई है? दरअसल, नियाज खान ने आज सुबह X पर पोस्ट कर लिखा था-हिंदुस्तान में सभी कन्वर्टेड मुसलमान है, जो पहले हिंदू थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं। पहले पढ़िए IAS क्या लिखा हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज खान ने X पर लिखा-‘इस्लाम तो अरब का धर्म है, यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं, वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई मानें बाद में अरब को। अरब को अपना आका मानना बंद करें।अगर ब्राह्मणों को उचित उच्च स्थानों पर बैठाया जाए तो देश फिर से अपना वैभवशाली इतिहास दोहरा सकेगा।’ बता दें कि नियाज खान ने ब्राह्मणों पर एक किताब भी लिखी है। जो इन दिनो काफी चर्चा में है। अब पढ़िए मौलाना शहाबुद्दीन का बयान मौलाना भी बोले-ज्यादातर कन्वर्टेड मुसलमान
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वीडियो जारी किया। कहा-नियाज खान के बयान को समझने की जरूरत है। यह सही है कि भारत में ज्यादातर कन्वर्टेड मुस्लिम हैं। क्योंकि, अरब देश से कुछ मुसलमान आए थे। वह जब भारत में आए तो उन्होंने ऊंच नीच का फासला खत्म किया। इससे प्रवाहित होकर हिंदुओं, बुद्धिष्ट और अन्य धर्म के लोगों ने प्रभावितों के मुस्लिम धर्म को स्वीकार किया। उनके वक्तव्य को समझने की जरूरत है ना कि विवादित बयान समझने की जरूरत है। यह कहना गलत होगा कि हर मुस्लिम अरब कंट्री को अपना आका समझता है। ‘अरब में पैगबरे इस्लाम की पैदाइश हुई’
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-नियाज खान ने जो पोस्ट की है तो उसका मतलब समझने की कोशिश की जाना चाहिए। वो कहना ये चाहते हैं कि ये अरब से आया हुआ मजहब है। बेशक मजहबे इस्लाम जो हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। वो अरब से आया हुआ मजहब है। हिंदुस्तान को लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बने
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-ये अरब से नहीं आए थे। ये सब लोग यहीं के हैं। अरब से आने वालों लोगों की जो तादाद है वो बड़ी मुक्तसर सी तादाद है। ये कैसे मुमकिन हो सकता है कि करोड़ की तादाद में अरब से लोग भारत आ जाएं, तो इस हकीकत को समझना चाहिए। यहां जो मुसलमान हैं वो कन्वर्टेड मुसलमान हैं। उन्होंने मजहब तब्दील किया है और पहले ये हिंदू थे या बुद्धिस्ट थे या गैर मुस्लिम थे। हिंदुस्तान का मुसलमान अरब को आंका नहीं मानता
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा-मगर ये बात कहना कि अरब के लोगों को आका ना माने, तो मैं ये बताना चाहता हूं कि कोई भी मुसलमान अरब के लोगों को आका नहीं मानता। बल्कि हमारे पास में उसूल है। इस्लाम का जो उसूल है कुरान और हदीस। हिंदुस्तान का मुसलमान और पूरी दुनिया का मुसलमान कुरान और हदीस पर अमल करता है। …………………. ये खबर भी पढ़िए… मां को गीता सुनाते-सुनाते बनीं संन्यासिनी, VIDEO; मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ी; जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर जय अंबानंद गिरि की कहानी मैं 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं। बचपन में मां अपने बगल में मुझे बैठाकर गीता और भागवत पुराण आदि सुनाने को कहती थीं। पढ़ाई के बाद एक इंटरनेशनल कंपनी में मैनेजर बन गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया और संन्यास की तरफ बढ़ गई। यह कहना है श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर जय अंबानंद गिरि का। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
IAS अफसर ने कहा-हिंदुस्तान में सभी कन्वर्टेड मुसलमान:मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन; बोले-नियाज खान का बयान सही, इस पर बहस नहीं होनी चाहिए
