IPL क्रिकेटर की पत्नी बोली-लड़कियों से करते हैं बात:कानपुर में किया घरेलू हिंसा का केस, 1 करोड़ का मुआवजा भी मांगा

IPL क्रिकेटर की पत्नी बोली-लड़कियों से करते हैं बात:कानपुर में किया घरेलू हिंसा का केस, 1 करोड़ का मुआवजा भी मांगा

क्रिकेटर और पूर्व IPL खिलाड़ी अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी मॉडल पत्नी ने मामला दर्ज कराया। घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर 1 करोड़ रुपए मांगे हैं। पत्नी का कहना है कि गेंदबाज इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों से बातचीत करते थे। विरोध करने पर तलाक देने की धमकी देते थे। गरिमा ने पति के साथ ही ससुर शशिकांत मिश्रा, सास बीना मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी ऋतु मिश्रा और ननद स्वाति को भी आरोपी बनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 26 अप्रैल को मामले पर सुनवाई होगी। IPL में गुजरात लॉयंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला
मीरपुर कैंट निवासी क्रिकेटर अमित मिश्रा IPL में गुजरात लॉयंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल चुके हैं। 2023–24 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स टीम के साथ उन्होंने अपना आखिरी IPL खेला था। अमित इस समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बिरहाना रोड निवासी गरिमा तिवारी से उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। गरिमा का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 10 लाख कैश और हांडा सिटी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने विदाई से मना कर दिया था। 2.50 लाख रुपए देने पर उनकी विदाई हुई। इसके बाद भी किदवई नगर स्थित RBI कॉलोनी स्थित ससुराल में सास बीना, ससुर शशिकांत, जेठ अमर, जेठानी रितु और ननद स्वाति उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप
गरिमा ने बताया कि कई दिनों तक ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद पति अमित मुझे लेकर तिलक नगर की RBI कालोनी में शिफ्ट हो गए। जहां पर भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। आए दिन अमित उनके साथ मारपीट कर पैसे छीन लेते थे। अमित कई लड़कियों से इंस्टाग्राम पर बात भी करते थे, जानकारी होने पर विरोध किया तो उसने तलाक की धमकी दी। फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की
मॉडल ने बताया कि ससुराल के लोग बात-बात पर मर जाने का ताना देते थे। जिससे आहत होकर उन्होंने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी जान बची। गरिमा के वकील ने बताया कि कोर्ट में पूर्व क्रिकेटर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ———————————— यह खबर भी पढ़िए प्रयागराज में दरोगा की बेटी शक्ति दुबे UPSC टॉपर:मिर्जापुर के 2 SDM भी टॉप-20 में; पंचर बनाने वाले का बेटा भी सिलेक्ट प्रयागराज की शक्ति दुबे को ऑल इंडिया रैंक-1 मिली है। शक्ति के पिता को जैसे ही बेटी के टॉप करने की खबर मिली, वे बाजार से मिठाई लेकर घर पहुंचे। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। वह प्रयागराज में मामा भांजा तलाब नैनी के रहने वाले देवेंद्र दुबे की बेटी हैं। पिता देवेंद्र दरोगा हैं। पूरी खबर पढ़िए क्रिकेटर और पूर्व IPL खिलाड़ी अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी मॉडल पत्नी ने मामला दर्ज कराया। घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर 1 करोड़ रुपए मांगे हैं। पत्नी का कहना है कि गेंदबाज इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों से बातचीत करते थे। विरोध करने पर तलाक देने की धमकी देते थे। गरिमा ने पति के साथ ही ससुर शशिकांत मिश्रा, सास बीना मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी ऋतु मिश्रा और ननद स्वाति को भी आरोपी बनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 26 अप्रैल को मामले पर सुनवाई होगी। IPL में गुजरात लॉयंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला
मीरपुर कैंट निवासी क्रिकेटर अमित मिश्रा IPL में गुजरात लॉयंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेल चुके हैं। 2023–24 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स टीम के साथ उन्होंने अपना आखिरी IPL खेला था। अमित इस समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बिरहाना रोड निवासी गरिमा तिवारी से उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। गरिमा का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में 10 लाख कैश और हांडा सिटी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने विदाई से मना कर दिया था। 2.50 लाख रुपए देने पर उनकी विदाई हुई। इसके बाद भी किदवई नगर स्थित RBI कॉलोनी स्थित ससुराल में सास बीना, ससुर शशिकांत, जेठ अमर, जेठानी रितु और ननद स्वाति उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते थे। मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप
गरिमा ने बताया कि कई दिनों तक ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद पति अमित मुझे लेकर तिलक नगर की RBI कालोनी में शिफ्ट हो गए। जहां पर भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। आए दिन अमित उनके साथ मारपीट कर पैसे छीन लेते थे। अमित कई लड़कियों से इंस्टाग्राम पर बात भी करते थे, जानकारी होने पर विरोध किया तो उसने तलाक की धमकी दी। फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की
मॉडल ने बताया कि ससुराल के लोग बात-बात पर मर जाने का ताना देते थे। जिससे आहत होकर उन्होंने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी जान बची। गरिमा के वकील ने बताया कि कोर्ट में पूर्व क्रिकेटर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ———————————— यह खबर भी पढ़िए प्रयागराज में दरोगा की बेटी शक्ति दुबे UPSC टॉपर:मिर्जापुर के 2 SDM भी टॉप-20 में; पंचर बनाने वाले का बेटा भी सिलेक्ट प्रयागराज की शक्ति दुबे को ऑल इंडिया रैंक-1 मिली है। शक्ति के पिता को जैसे ही बेटी के टॉप करने की खबर मिली, वे बाजार से मिठाई लेकर घर पहुंचे। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। वह प्रयागराज में मामा भांजा तलाब नैनी के रहने वाले देवेंद्र दुबे की बेटी हैं। पिता देवेंद्र दरोगा हैं। पूरी खबर पढ़िए   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर