हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। उसने महिला पर घात लगाकर हमला किया था। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर उसने महिला के गले पर चाकू से वार किए। महिला विधवा थी, जबकि आरोपी शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला का अक्सर पीछा करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता (40) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के महतोडेरा में रहती थी। महिला मानव रचना यूनिवर्सिटी की कैंटीन में सफाई करती थी। जबकि, आरोपी की पहचान नंदलाल उर्फ अशोक के रूप में हुई है। मृतका की ननद ज्योति ने पुलिस को बताया है कि आरोपी नंदलाल उनका पड़ोसी था। वह अनीता को पसंद करता था और अक्सर पीछा करता था। कभी-कभी उसका रास्ता भी घेरता था। अनीता उससे परेशान थी, लेकिन कभी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी, क्योंकि उसे अपना नाम खराब होने का डर था। काम पर जाते समय रास्ता घेरा, हमला किया
ननद के मुताबिक, बीते गुरुवार (6 फरवरी) की सुबह अनीता अपने पड़ोस में रहने वाली महिला संगीता के साथ काम पर जा रही थी। जब वह रास्ते में झाड़ियों से होकर गुजर रही थीं तो झाड़ियों में पहले से छिपा बैठा आरोपी नंदलाल अचानक सामने निकलकर आ गया। उसने अनीता का रास्ता रोका और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। अनीता उसकी बातों में नहीं आई तो साथ लाए तेजधार हथियार से अनीता पर हमला कर दिया। उसने अनीता के गले पर तीन बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद नंदलाल वहां से फरार हो गया। जबकि, मौके पर मौजूद संगीता ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया। उसने लोगों की सहायता से घायल अनीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। बीमारी से हुई थी महिला के पति की मौत
ज्योति के अनुसार, अनीता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। उसकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के रहने वाले राकेश के साथ हुई थी, लेकिन साल 2018 में राकेश की बीमारी के कारण हो गई। उनका कोई बच्चा भी नहीं था। तब से अनीता अकेले ही यहां रहती थी। अनीता अपनी आजीविका के लिए यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। उसकी हत्या के बाद उसका शव घर लाया गया और मायके वालों को भी सूचना दी गई। अनीता का अंतिम संस्कार अब उसके मायके झारखंड में ही होगा। आरोपी शादीशुदा, बेसहारा महिलाओं को फंसाता है
ज्योति का आरोप है कि आरोपी नंदलाल शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। वह 2 साल पहले अनीता के पड़ोस में रहने आया था। बाद में वह पंजाब चला गया। उसका एक परिवार पंजाब में भी है। वह बेसहारा महिलाओं को फंसाता है, उनसे शादी कर लेता है। पंजाब के अलावा फरीदाबाद में भी उसका एक परिवार रहता है। थाना सूरजकुंड के प्रभारी प्रह्लाद ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 6 टीमें बना दी गई हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। उसने महिला पर घात लगाकर हमला किया था। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर उसने महिला के गले पर चाकू से वार किए। महिला विधवा थी, जबकि आरोपी शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला का अक्सर पीछा करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता (40) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के महतोडेरा में रहती थी। महिला मानव रचना यूनिवर्सिटी की कैंटीन में सफाई करती थी। जबकि, आरोपी की पहचान नंदलाल उर्फ अशोक के रूप में हुई है। मृतका की ननद ज्योति ने पुलिस को बताया है कि आरोपी नंदलाल उनका पड़ोसी था। वह अनीता को पसंद करता था और अक्सर पीछा करता था। कभी-कभी उसका रास्ता भी घेरता था। अनीता उससे परेशान थी, लेकिन कभी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी, क्योंकि उसे अपना नाम खराब होने का डर था। काम पर जाते समय रास्ता घेरा, हमला किया
ननद के मुताबिक, बीते गुरुवार (6 फरवरी) की सुबह अनीता अपने पड़ोस में रहने वाली महिला संगीता के साथ काम पर जा रही थी। जब वह रास्ते में झाड़ियों से होकर गुजर रही थीं तो झाड़ियों में पहले से छिपा बैठा आरोपी नंदलाल अचानक सामने निकलकर आ गया। उसने अनीता का रास्ता रोका और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। अनीता उसकी बातों में नहीं आई तो साथ लाए तेजधार हथियार से अनीता पर हमला कर दिया। उसने अनीता के गले पर तीन बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद नंदलाल वहां से फरार हो गया। जबकि, मौके पर मौजूद संगीता ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया। उसने लोगों की सहायता से घायल अनीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। बीमारी से हुई थी महिला के पति की मौत
ज्योति के अनुसार, अनीता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। उसकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के रहने वाले राकेश के साथ हुई थी, लेकिन साल 2018 में राकेश की बीमारी के कारण हो गई। उनका कोई बच्चा भी नहीं था। तब से अनीता अकेले ही यहां रहती थी। अनीता अपनी आजीविका के लिए यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। उसकी हत्या के बाद उसका शव घर लाया गया और मायके वालों को भी सूचना दी गई। अनीता का अंतिम संस्कार अब उसके मायके झारखंड में ही होगा। आरोपी शादीशुदा, बेसहारा महिलाओं को फंसाता है
ज्योति का आरोप है कि आरोपी नंदलाल शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। वह 2 साल पहले अनीता के पड़ोस में रहने आया था। बाद में वह पंजाब चला गया। उसका एक परिवार पंजाब में भी है। वह बेसहारा महिलाओं को फंसाता है, उनसे शादी कर लेता है। पंजाब के अलावा फरीदाबाद में भी उसका एक परिवार रहता है। थाना सूरजकुंड के प्रभारी प्रह्लाद ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 6 टीमें बना दी गई हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
