NEET UG में हिमाचल में आरव ठाकुर ने टॉप किया:99.97 परसेंटाइल हासिल किए, बिलासपुर के हटवाड़ के रहने वाले, माता-पिता दोनों टीचर

NEET UG में हिमाचल में आरव ठाकुर ने टॉप किया:99.97 परसेंटाइल हासिल किए, बिलासपुर के हटवाड़ के रहने वाले, माता-पिता दोनों टीचर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज (शनिवार को) NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया। बिलासपुर के हटवाड़ गांव के आरव ठाकुर ने इसमें हिमाचल में टॉप किया है। आरव का ऑल इंडिया रैंक 500वीं आई है। आरव ठाकुर ने 720 में से 619 अंक हासिल किए। आरव की इस उपलब्धि के बाद घर पर उत्सव जैसा माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दैनिक भास्कर से बातचीत में आरव ने बताया कि वह चार साल से बिलासपुर की मिनर्वा अकादमी में पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने अपनी इस सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय बढ़ी बहन को दिया, जो कि MBBS की पढ़ाई कर रही है। आरव ने बताया कि बहन के साथ साथ माता-पिता और उनके टीचर का भी बड़ा योगदान है। आरव के पिता जगदीप ठाकुर लेक्चरर फिजिक्स और माता सपना ठाकुर टीजीटी नॉन मेडिकल है। पिता कुठेड़ा स्कूल और माता छंदोह स्कूल में सेवारत है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं… नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज (शनिवार को) NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया। बिलासपुर के हटवाड़ गांव के आरव ठाकुर ने इसमें हिमाचल में टॉप किया है। आरव का ऑल इंडिया रैंक 500वीं आई है। आरव ठाकुर ने 720 में से 619 अंक हासिल किए। आरव की इस उपलब्धि के बाद घर पर उत्सव जैसा माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दैनिक भास्कर से बातचीत में आरव ने बताया कि वह चार साल से बिलासपुर की मिनर्वा अकादमी में पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने अपनी इस सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय बढ़ी बहन को दिया, जो कि MBBS की पढ़ाई कर रही है। आरव ने बताया कि बहन के साथ साथ माता-पिता और उनके टीचर का भी बड़ा योगदान है। आरव के पिता जगदीप ठाकुर लेक्चरर फिजिक्स और माता सपना ठाकुर टीजीटी नॉन मेडिकल है। पिता कुठेड़ा स्कूल और माता छंदोह स्कूल में सेवारत है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…   हिमाचल | दैनिक भास्कर