UP के 45 जिलों में लू का यलो अलर्ट:4 जिलों में पारा पहुंचा 45 के करीब पहुंचा, सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

UP के 45 जिलों में लू का यलो अलर्ट:4 जिलों में पारा पहुंचा 45 के करीब पहुंचा, सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। 40 से अधिक जिलों में पारा 40°C के पार चला गया है। जबकि प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, कानपुर में पारा 44°C से अधिक पहुंच गया। इसमें प्रयागराज 44.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के लगभग 45 जिलो में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पछुआ ने हवाओं में मौजूद नमी को बेहद कम कर दिया। इसके असर से धूप की तल्खी बढ़ी है और गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ा है। थार मरुस्थल, राजस्थान से आई गर्म हवाओं के चलते अगले 48 घंटे और गर्म रहने वाले हैं। 48 घंटे पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीट वेव
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीट वेव की परिस्थितियां हैं। इसके बाद एक नए विकसित होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में बादल एवं बारिश की स्थिति बन सकती है। ————————–
मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव:यूपी-झारखंड में 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला; बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देशभर के मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हीटवेट को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ और झारखंड में कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पढ़िए पूरी खबर यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। 40 से अधिक जिलों में पारा 40°C के पार चला गया है। जबकि प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, कानपुर में पारा 44°C से अधिक पहुंच गया। इसमें प्रयागराज 44.6°C के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के लगभग 45 जिलो में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पछुआ ने हवाओं में मौजूद नमी को बेहद कम कर दिया। इसके असर से धूप की तल्खी बढ़ी है और गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ा है। थार मरुस्थल, राजस्थान से आई गर्म हवाओं के चलते अगले 48 घंटे और गर्म रहने वाले हैं। 48 घंटे पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीट वेव
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीट वेव की परिस्थितियां हैं। इसके बाद एक नए विकसित होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल के बाद कुछ जिलों में बादल एवं बारिश की स्थिति बन सकती है। ————————–
मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में हीटवेव:यूपी-झारखंड में 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला; बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार के लिए देशभर के मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हीटवेट को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ और झारखंड में कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर