पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। PM मोदी ने सेनाओं को खुली छूट दे दी। ऐसे में वाराणसी में एक महिला प्रधान के घर का विजुअल सामने आया है। उसने अपने घर की छत पर राफेल फाइटर प्लेन की डिजाइन बनवाई है। इस घर में सुबह-शाम देशभक्ति के गाने बजते हैं। कचनार गांव की प्रधान उर्मिला पटेल ने कहा- मेरे पति पहले इस गांव के प्रधान थे, उनकी मौत के बाद मैंने उनकी जिम्मेदारी संभाली। देश से बहुत प्रेम करते थे। यही वजह है देश मे पहला राफेल आया तो उन्होंनें छत पर गांव वालों के लिये प्रतीकात्मक राफेल बनवाया। इसे बनवाने से पहले जालंधर (पंजाब) जाकर देखा था। इस विमान को बनाने में कई महीने लग गए लेकिन दूर से दिखाई देता है। आसपास इलाके से उनके घर पर लोग छत पर बनाए गए राफेल को देखने आते हैं, उसके साथ फोटो खिंचाते हैं और प्रधान से इसके मॉडल समेत अन्य जानकारियां भी लेते हैं। ऐसा डिजाइन बनवाना उनकी आखिरी इच्छा में शामिल था। वह कहती हैं- जिस तरीके से कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने आतंकी हमलाकर पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा, बेहद दुखद है। यह विमान कैसा है और इसको बनवाने वाली प्रधान की पूरी बात सुनने के लिए ऊपर क्लिक करके पूरा वीडियो देखिए… पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। PM मोदी ने सेनाओं को खुली छूट दे दी। ऐसे में वाराणसी में एक महिला प्रधान के घर का विजुअल सामने आया है। उसने अपने घर की छत पर राफेल फाइटर प्लेन की डिजाइन बनवाई है। इस घर में सुबह-शाम देशभक्ति के गाने बजते हैं। कचनार गांव की प्रधान उर्मिला पटेल ने कहा- मेरे पति पहले इस गांव के प्रधान थे, उनकी मौत के बाद मैंने उनकी जिम्मेदारी संभाली। देश से बहुत प्रेम करते थे। यही वजह है देश मे पहला राफेल आया तो उन्होंनें छत पर गांव वालों के लिये प्रतीकात्मक राफेल बनवाया। इसे बनवाने से पहले जालंधर (पंजाब) जाकर देखा था। इस विमान को बनाने में कई महीने लग गए लेकिन दूर से दिखाई देता है। आसपास इलाके से उनके घर पर लोग छत पर बनाए गए राफेल को देखने आते हैं, उसके साथ फोटो खिंचाते हैं और प्रधान से इसके मॉडल समेत अन्य जानकारियां भी लेते हैं। ऐसा डिजाइन बनवाना उनकी आखिरी इच्छा में शामिल था। वह कहती हैं- जिस तरीके से कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने आतंकी हमलाकर पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा, बेहद दुखद है। यह विमान कैसा है और इसको बनवाने वाली प्रधान की पूरी बात सुनने के लिए ऊपर क्लिक करके पूरा वीडियो देखिए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
VIDEO में देखिए यूपी का राफेल वाला घर:वाराणसी में महिला प्रधान ने कहा- जालंधर में विमान देखकर बनवाया; देशभक्ति के गाने बजते हैं
