अंबाला में शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के पैर पर जा लगी। इसके बाद घायल को आसपास के लोगों ने अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की और घायल के बयान दर्ज किए। आरोप है कि अस्पताल में करीब 2 घंटे तक वह व्हील चेयर पर रहा, डॉक्टरों ने उसे लगी गोली तक नहीं निकाली। जानकारी अनुसार, अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं। बाइक पर आए थे दो बदमाश घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफ़ेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। डर कर छाती पर रखा हाथ घायल नवनीत ने बताया कि जैसे ही वह उसके पास आया उसने एक फायर किया जो उसके नहीं लगा। जिसके बाद उसने दूसरा फायर भी किया और यह भी मिस हो गया। इस दौरान नवनीत घबरा गया और उसने अपने सीने पर हाथ रख लिया। इस दौरान बदमाश को लगा कि नवनीत को गोली लग गई है और वह दो फायर करते हुए वहां से फरार हो गया। अंतिम दो फायर में से एक गोली नवनीत के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। दो घंटे तक नहीं मिली इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। पैर में फंसी है गोली सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार नवनीत के बाएं पैर में जा लगी है। देर रात तक उसे उपचार दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नवनीत के पैर का ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। वहीं, पूरी घटना में नवनीत के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जाएगी। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंबाला में शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली व्यक्ति के पैर पर जा लगी। इसके बाद घायल को आसपास के लोगों ने अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की और घायल के बयान दर्ज किए। आरोप है कि अस्पताल में करीब 2 घंटे तक वह व्हील चेयर पर रहा, डॉक्टरों ने उसे लगी गोली तक नहीं निकाली। जानकारी अनुसार, अंबाला सेक्टर 9 थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार लक्ष्मी नगर इलाके में नवनीत कालड़ा नाम का व्यक्ति टैक्सी का काम करता है। वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और पिस्तौल तान कर नवनीत पर गोली चला दी। बदमाशों ने यहां 4 गोलियां चलाई, एक नवनीत के पांव में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस काे मौके से गोलियों के दो ही खोल मिले हैं। बाइक पर आए थे दो बदमाश घायल नवनीत ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश आए थे, जिनमें से एक ने बाइक पर बैठा रहा। उसकी बाइक स्टार्ट थी। दूसरे ने उसके पास आकर फायर कर दिया। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों ने चेहरे पर सफ़ेद रंग का गमछा बांध रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश सेक्टर 9 की तरफ से आए और फायरिंग कर मॉडल टाउन की ओर भाग गए। डर कर छाती पर रखा हाथ घायल नवनीत ने बताया कि जैसे ही वह उसके पास आया उसने एक फायर किया जो उसके नहीं लगा। जिसके बाद उसने दूसरा फायर भी किया और यह भी मिस हो गया। इस दौरान नवनीत घबरा गया और उसने अपने सीने पर हाथ रख लिया। इस दौरान बदमाश को लगा कि नवनीत को गोली लग गई है और वह दो फायर करते हुए वहां से फरार हो गया। अंतिम दो फायर में से एक गोली नवनीत के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। दो घंटे तक नहीं मिली इलाज सुविधा घायल नवनीत के परिजनों के अनुसार वह दो घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे। नवनीत को घायल होने के बाद भी सही से इलाज नहीं मिला। उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पट्टी बांधने के अलावा अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कोई अन्य इलाज नहीं किया गया है। पैर में फंसी है गोली सब इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार नवनीत के बाएं पैर में जा लगी है। देर रात तक उसे उपचार दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नवनीत के पैर का ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। वहीं, पूरी घटना में नवनीत के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जाएगी। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
