बारिश के बाद पंजाब का तापमान 6.5 डिग्री गिरा:दिल्ली में मौसम बिगड़ने से 7 फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट; 16 से लू का अलर्ट

बारिश के बाद पंजाब का तापमान 6.5 डिग्री गिरा:दिल्ली में मौसम बिगड़ने से 7 फ्लाइट अमृतसर डायवर्ट; 16 से लू का अलर्ट

पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, देर रात दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद कई फ्लाइट्स को अमृतसर डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार पंजाब के अमृतसर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, हालांकि मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह अलर्ट जारी नहीं किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो पटियाला और बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7°C दर्ज किया गया, जो कि थीन डैम पठानकोट में दर्ज हुआ। अमृतसर लैंड हुई 7 फ्लाइट्स दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम खराब होने के चलते कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिल पाई। घने बादलों, तेज हवाओं और दृश्यता में कमी के कारण कम से कम सात फ्लाइट्स को अमृतसर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की सूची: 16 अप्रैल से फिर गर्म होगा मौसम पंजाब में कुछ दिन की राहत के बाद हालात फिर से बिगढ़ने वाले हैं। दूसरी दौर की हीट-वे पंजाब में असर दिखाएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 16 अप्रैल के बाद हीट-वेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहले दौर के हीट-वेव अटैक में पंजाब के बठिंडा व कुछ अन्य जिलों को छोड़ अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा था। लेकिन इस हीट-वेव में अनुमान है कि पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। पंजाब के शहरों का आज का तापमान अमृतसर- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। जालंधर- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अनुमान है। तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। लुधियाना- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अनुमान है। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। पटियाला- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अलर्ट है। तापमान 23 से 40 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, देर रात दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद कई फ्लाइट्स को अमृतसर डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार पंजाब के अमृतसर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, हालांकि मौसम विभाग की तरफ से किसी भी तरह अलर्ट जारी नहीं किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.4°C दर्ज किया गया, जो पटियाला और बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7°C दर्ज किया गया, जो कि थीन डैम पठानकोट में दर्ज हुआ। अमृतसर लैंड हुई 7 फ्लाइट्स दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम खराब होने के चलते कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं मिल पाई। घने बादलों, तेज हवाओं और दृश्यता में कमी के कारण कम से कम सात फ्लाइट्स को अमृतसर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की सूची: 16 अप्रैल से फिर गर्म होगा मौसम पंजाब में कुछ दिन की राहत के बाद हालात फिर से बिगढ़ने वाले हैं। दूसरी दौर की हीट-वे पंजाब में असर दिखाएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 16 अप्रैल के बाद हीट-वेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहले दौर के हीट-वेव अटैक में पंजाब के बठिंडा व कुछ अन्य जिलों को छोड़ अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा था। लेकिन इस हीट-वेव में अनुमान है कि पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। पंजाब के शहरों का आज का तापमान अमृतसर- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। जालंधर- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अनुमान है। तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। लुधियाना- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अनुमान है। तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। पटियाला- आज भी बारिश के असार बन रहे हैं, तेज हवाओं का भी अलर्ट है। तापमान 23 से 40 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर