हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित पंडोगा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और उसका साथी शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की अमृतसर से ऊना जा रही बस को पंडोगा में रोका। तलाशी के दौरान जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली प्रियंका (सागर पुरी की पत्नी) और हरोली उपमंडल के पोलियां बीत गांव के राहुल (इंद्रजीत का पुत्र) को 8.53 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिला और उसके पति पर पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई का हिस्सा है, जो क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित पंडोगा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और उसका साथी शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की अमृतसर से ऊना जा रही बस को पंडोगा में रोका। तलाशी के दौरान जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली प्रियंका (सागर पुरी की पत्नी) और हरोली उपमंडल के पोलियां बीत गांव के राहुल (इंद्रजीत का पुत्र) को 8.53 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिला और उसके पति पर पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई का हिस्सा है, जो क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए की जा रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल CM ने कुपवी की महिलाओं को 1500-1500 रुपए दिए:बोले-2100 महिलाओं के खाते में 4500-4500 डालेंगे, पैसा देने के लिए निमय बदलेंगे
हिमाचल CM ने कुपवी की महिलाओं को 1500-1500 रुपए दिए:बोले-2100 महिलाओं के खाते में 4500-4500 डालेंगे, पैसा देने के लिए निमय बदलेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के कुपवी में आज इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपए की राशि वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र की 2100 पात्र महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च माह के तीन महीने के 4500-4500 रुपए खाते में डाले जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र की वजह से महिलाओं को 1500 रुपए की राशि देने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। इससे महिलाओं की यह राशि हर महीने मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को यह राशि नियमित तौर पर मिलनी शुरू हो जाएगी। टीचरों की कमी दूर करने को गेस्ट-टीचर रखने का फैसला लिया:CM मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सरकार ने दूर-दराज क्षेत्रों के स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने के लिए गेस्ट टीचर रखने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, दुर्गम क्षेत्रों में जब टीचर ट्रांसफर होते हैं या रिटायर होते हैं तो स्कूल कई-कई दिन तक खाली हो जाते है। ऐसे स्कूलों में सरकार ने गेस्ट टीचर पॉलिसी लाकर प्रिंसिपल को गेस्ट रखने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कुपवी क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। आज कुपवी में रुकेंगे सीएम सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू आज रात में कुपवी क्षेत्र में ही रुकेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू दुर्गम क्षेत्र डोडराक्वार में भी एक व्यक्ति के घर पर रुक चुके हैं। विधानसभा चुनाव में किया था 1500 देने का वादा बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान 18 साल से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने की गारंटी दी थी। प्रदेश की सभी महिलाओं को तो यह राशि नहीं दी गई। मगर चरणबद्ध ढंग से कई क्षेत्रों में महिलाओं को यह राशि दी जा रही है। इससे पहले स्पीति और डोडराक्वार की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दी जा चुकी है। अब कुपवी क्षेत्र की महिलाओं को भी यह सम्मान निधि जारी करने का सीएम ने आज ऐलान किया।
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध:महापंचायत बुलाई, कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी; राजस्व मंत्री और लोकल MLA का करेंगे घेराव
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध:महापंचायत बुलाई, कल बाजार बंद रखेंगे व्यापारी; राजस्व मंत्री और लोकल MLA का करेंगे घेराव हिमाचल सरकार ने सोलन जिले के कुनिहार को नगर पंचायत बनाने फैसला लिया है। इसके विरोध में गुरुवार को कुनिहार में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें कुनिहार के आसपास की तीन पंचायतों कुनिहार, कोठी और हाटकोट के लोग शामिल हुए। महापंचायत में सरकार के फैसले के विरोध में कल कुनिहार बाजार दोपहर 2 से रात 8 बजे तक बंद रखने और विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे राजस्व मंत्री संजय अवस्थी का घेराव करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय निवासी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि कुनिहार बाजार के आसपास के लोगों की आर्थिकी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। उन्होंने कहा, कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला 36 घंटों के भीतर लिया गया। सरकार के दबाव में आनन-फानन में रविवार को भी दफ्तर खुले रखे गए और जल्दबाजी में सर्वे करवाया गया, जोकि त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आसपास की 85 प्रतिशत जनता खेतीबाड़ी करती है। नगर पंचायत बनने से जनता टैक्स नहीं दे पाएगी। उन्होंने कहा, सरकार यदि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला वापस नहीं लेती, तो आंदोलन के साथ साथ कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। कुनिहार व्यापार मंडल के प्रधान धीरज ठाकुर ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर कुनिहार को नगर पंचायत के फैसले का विरोध करेंगे। इसके विरोध में बाजार बंद के आह्वान का समर्थन करते हैं। महापंचायत में ये लोग रहे मौजूद इस महापंचायत में जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट, कुनिहार विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर, धनीराम तंवर, विनोद जोशी, राजेंद्र ठाकुर, भागमल तंवर, कौशल्या कवर,गोपाल पंवार, रूमित सिंह ठाकुर, धीरज ठाकुर प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार, सुषमा शर्मा, श्याम लाल, दीप राम ठाकुर, संतोष शर्मा, बलवीर चौधरी, हीरा दास उप प्रधान कुनिहार पंचायत, जितेंद्र झांझी, शीला ठाकुर, संजय राघव, अरविंद जोशी, मनमोहन शर्मा, रत्न तंवर, देवेंद्र ठाकुर पूर्व उप प्रधान कुनिहार पंचायत, रोहित जोशी उप प्रधान हाटकोट पंचायत, कृष्ण चंद गर्ग पूर्व प्रधान कुनिहार, एलआर भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, हिमाचल में कांग्रेस नेताओं पर ED रेड; हमास चीफ इस्माइल हानिये मारा गया
न्यूज इन ब्रीफ@11AM:हरियाणा में ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, हिमाचल में कांग्रेस नेताओं पर ED रेड; हमास चीफ इस्माइल हानिये मारा गया नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में ट्रक ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार-बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रामपुर फ्लाईओवर पर हुआ। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली के रहने वाले हेमंत मीणा के रूप में हुई है। एक कांवड़िए के दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये ईरान में मारा गया, घर पर ब्लास्ट हुआ हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बताया- तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया। हानिये की देखरेख में ही हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर 75 सालों का सबसे हमला किया था जिसमें 1200 सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हानिये की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। पढ़ें पूरी खबर… 3. पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा दोबारा शुरू पंजाब में लुधियाना स्थित सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा बुधवार सुबह पुलिस ने शुरू करा दिया। विरोध करने पहुंचे 2 किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रेट बढ़ाए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने 16 जून को टोल प्लाजा को बंद कर दिया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर टोल प्लाजा शुरू करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टोल शुरू कराने के आदेश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. वायनाड में लैंडस्लाइड से 165 मौतें, 220 लापता, राहुल-प्रियंका का दौरा टला केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुईं लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 165 हो गया है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 220 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। देर रात तक 1 हजार लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। मौसम खराब होने के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड दौरा रद्द कर दिया है। वे बुधवार को यहां पीड़ितों से मिलने जाने वाले थे। आज भी वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 5. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुनवाई आज खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए को लेकर लगाई गई याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। उनका कहना है कि सांसद पर NSA लगाना गलत है। पिछली सुनवाई में सरकारी वकील ने उनकी याचिका में तकनीकी खामियों की बात उठाई थी। उन्होंने कहा था कि उनके घर का पता और उनके माता-पिता की उम्र सही नहीं है। इसके बाद उनके वकील ने इसमें संशोधन के लिए समय मांगा था। पढ़ें पूरी खबर… 6. दिल्ली हाईकोर्ट में IAS कोचिंग हादसे की सुनवाई आज, स्टूडेंट हड़ताल पर दिल्ली के राउ IAS कोचिंग में तीन छात्रों की मौत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इसमें हादसे की जांच के लिए पैनल गठित करने की मांग की गई है। दरअसल 27 जुलाई की रात राउ कोचिंग में पानी में डूबने से 3 स्टूडेंट की मौत हो गई थी। मंगलवार से धरने पर बैठे छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और MCD कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 7. हिमाचल में कांग्रेस विधायक-नेताओं पर ED रेड हिमाचल के कांगड़ा में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर रेड की है। ED टीम नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के घर और निजी अस्पताल में पहुंची है। इसके अलावा, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के घर भी टीम जांच कर रही है। ईडी की लगभग 200 लोगों की टीम 40 गाड़ियों में कांगड़ा के अलग-अलग स्थानों पर सर्च कर रही है। आरएस बाली और राजेश शर्मा के घर के बाहर बड़ी संख्या में CRPF के जवान तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर… 8. संसद सत्र का आज आठवां दिन, केंद्र सरकार 6 नए बिल पेश कर सकती है संसद के मानसून सत्र का आज आठवां दिन है। केंद्र सरकार 6 नए बिल पेश कर सकती है। इसमें 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 बदला जा सकता है। इसके अलावा विपक्ष आज फिर अग्निवीर, NEET विवाद और रेल हादसों पर घेर सकता है। संसद सत्र के सातवें दिन अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भिड़ गए थे। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती। पढ़ें पूरी खबर… 9. हरियाणा में बिजली कट से परेशान लोगों ने जाम लगाया हरियाणा के फतेहाबाद में बिजली कट से परेशान लोगों ने मंगलवार-बुधवार रात भूना रोड पर जाम लगा दिया। इसके अलावा भोड़ियाखेड़ा के लोगों ने रात को ही बिजली निगम के कंट्रोल रूम का घेराव किया। भिरडाना में किसान रात को ही बिजली निगम के दफ्तर में धरना देकर बैठ गए। कुम्हारिया के किसान भी रात को बड़ोपल बिजली घर में पहुंचे। बाद में सभी जगह अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पढ़ें पूरी खबर… 10. शराब नीति केस- केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई आज, 31 जुलाई तक थी न्यायिक हिरासत दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में CM केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई होगी। 31 जुलाई को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही। 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा गया है। केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दूसरा मामला CBI का है। जिसमें उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया गया था। पढ़ें पूरी खबर..